New Year Health Tips: 5 सुपरफ्रूट आपको रखेंगे 2020 में भी चुस्त और दुरुस्त, जानें इनसे होने वाले फायदे

बाजार में ऐसे तमाम फूड हैं, जो आपको हेल्दी रखने का दावा करते हैं लेकिन क्या है हेल्दी हैं। ये 5 सुपरफ्रूट आपके रखेंगे हेल्दी।
  • SHARE
  • FOLLOW
New Year Health Tips: 5 सुपरफ्रूट आपको रखेंगे 2020 में भी चुस्त और दुरुस्त, जानें इनसे होने वाले फायदे

मौजूदा वक्त में स्वास्थ्य कुदरत का दिया हुआ एक अनमोल तोहफा है, जो किसी-किसी को मिलता है। देश-दुनिया में ज्यादातर लोग किसी न किसी बीमारी के शिकार है या फिर उसके खतरे की चपेट में हैं। लेकिन आप सही फूड खाकर लंबे वक्त तक स्वस्थ रहे सकते हैं और एक हेल्दी लाइफ जी सकते हैं। बाजार में बिकने वाले ऐसे तमाम फूड है, जो भले ही बाहर से हेल्दी लगें लेकिन होते नहीं और आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में किस फूड पर भरोसा किया जाए। लेकिन यहां भी धन्यवाद कहना होगा कुदरतो को, जिसने ऐसे फलों को हमारे बीच छोड़ा है, जो किसी भी व्यक्ति को स्वस्थ रखने में एक अहम भूमिका निभाते हैं। जी हां, कुछ फल एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन और मिनरल से भरे होते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने के साथ-साथ सेहतमंद जिंदगी भी प्रदान करते हैं। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे 5 फलों के बारे में, जो आपके सेहतमंद तो रखेंगे ही साथ ही साथ बीमारियों से भी बचाएंगे। इतना ही नहीं ये बाजारों में आसानी से उपलब्ध होते हैं।

fruit

ये 5 फल रखेंगे स्वस्थ

एवोकेडो

यह फल आपके दिल के लिए विशेष रूप से अच्छा है। एवोकेडो मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड से भरा होता है, जो आपके ब्लड कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद कर सकता है। इस फल को सैच्यूरेटेड फैट के स्थान पर खाया जा सकता है। एवोकेडो में पोटेशियम की अच्छी मात्रा भी होती है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकती है। ब्लड प्रेशर हृदय रोग और किडनी फेल्योर का एक प्रमुख जोखिम कारक है। इसके अलावा एवोकेडो में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे तत्व होते हैं, जो पराबैंगनी प्रकाश सहित कोशिकाओं की क्षति को कम करने में मदद कर सकते हैं। ये फल विटामिन के से भी युक्त होता है, जो हड्डी के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।

इसे भी पढ़ेंः आखिर क्यों आपके लिए फायदेमंद है इंटरमिटेंट फास्टिंग, जानें वजन घटाने के साथ मिलते हैं कौन से फायदे

अनार

अनार अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस फल का सेवन पाचन तंत्र में इंफ्लेमेटरी गतिविधियों को कम करने में मदद कर सकता है। इस सुपरफ्रूट में आयरन होता है, जो हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने के लिए आवश्यक है। आयरन की कमी से एनीमिया हो सकता है, और थकावट, चक्कर आना और कमजोरी जैसे लक्षण हो सकते हैं। अनार के बीज और उनके रस में भारी मात्रा में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स को भी बेहतर याददाश्त से जोड़ा गया है।

कीवी

इस फल को सभी फलों की तुलना में विटामिन सी का सबसे समृद्ध स्रोत माना जाता है। विटामिन सी एक आवश्यक पोषक तत्व है, जो रोगों से लड़ने के लिए आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली (immune system) को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है। कीवी में फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन में मदद करता है। कीवी में मौजूद विटामिन सी और ई त्वचा के डिग्रेडेशन को रोकने के लिए एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करते हैं।

इसे भी पढ़ेंः 1 कप ग्रीन या फिर जैसमीन टी शरीर की चर्बी समेत कई रोगों को दूर करने में है फायदेमंद, जानें पीने का सही वक्त

fruit

पपीता

पपीते में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो हानिकारक नीली प्रकाश किरणों को फिल्टर करने में मदद करते हैं, और रेटिना में परेशानी के कारण हमारी आंखों को होने वाले नुकसान से बचाते हैं। चूंकि इस फल में फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होती है इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल करने से कब्ज को रोकने और पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाने में मदद मिल सकती है। कई अध्ययनों से यह भी पता चला है कि पपीते में कैंसर से लड़ने वाले गुण होते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस फल में कैंसर के विकास में योगदान देने वाले मुक्त कणों को कम करने की क्षमता होती है।

सेब

सेब फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत हैं। सेब में एक प्रकार का घुलनशील फाइबर होता है, जिसे पेक्टिन के रूप में जाना जाता है। ये खराब कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम कर सकता है। कई अध्ययनों से पता चला है कि जो महिलाएं एक दिन में कम से कम एक सेब का सेवन करती हैं, उनमें टाइप 2  डायबिटीज की संभावना 28 फीसदी कम होती है। सेब की त्वचा में क्वेरसेटिन होता है, जो एक एंटीऑक्सिडेंट है। इसमें एंटीहिस्टामाइेन और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसलिए, इस फल को खाने से आपको हृदय रोग और एलर्जी से बचने में भी मदद मिलती है।

Read More Articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

हेल्दी लैमनी और मिल्की मिलेट्स के साथ अपने नए साल की शुरुआत करें, इसे बनाने का तरीका जानें

Disclaimer