साल खत्म होने में अभी भी 20 दिन बाकि हैं। इस दौरान आप खुद को फिट बना सकते हैं और नए साल में कसरत करने की आदत शरीर को डाल सकते हैं। किसी आदत में खुद को ढालने के लिए इतना समय काफी है। अक्सर आपने सुना होगा कि लोग कसरत के लिए समय नहीं निकाल पाते। उनकी व्यस्त दिनचर्या उन्हें खुद के लिए समय निकालने की इजाजत नहीं देती। इस लापरवाह स्वभाव का बुरा असर शरीर पर पड़ता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि आप कसरत के लिए कई घंटों का समय निकालें। कसरत करने के लिए दिन के 5 मिनट भी काफी हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे 5 आसान व्यायाम जिन्हें केवल 5 मिनट करने से वजन घट सकता है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर की रहने वाली फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से बात की।
1. पांच मिनट पुश अप करें
पुश-अप्स करने से फैट कम करने में मदद मिलती है। 5 मिनट में पुश-अप्स के 4 सेट्स कर सकते हैं। 1 सेट में 40 बार पुश-अप्स करें। शुरुआत में समय ज्यादा लगेगा फिर आदत हो जाएगी। पुश-अप्स करने से चेस्ट, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, शोल्डर को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। जानिए पुश अप करने का सही तरीका-
टॉप स्टोरीज़
- पुश अप्स करने के लिए कंधों को हल्का चौड़ा करके फर्श पर रखें।
- पुश अप्स करते समय कोर को टाइट रहने दें।
- कोहनी को मोड़ते हुउ शरीर को तब तक नीचे लेकर जाएं, जब तक कोहनी 90 डिग्री के कोण पर न आ जाए।
- सांस छोड़ते हुए 15 से 20 रेप्स के 3 सेट्स कर सकते हैं।
- प्रेगनेंसी में पुश अप्स करने से बचें।
इसे भी पढ़ें- Weight Loss Secrets: वजन घटाना है तो अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये 5 टिप्स, 15 दिन में दिखने लगेगा असर
2. जंपिंग जैक करें
जंपिंग जैक की मदद से भी हाथ, पैर, पेट, कूल्हे पर जमा एक्सट्रा फैट को कम कर सकते हैं। इस कसरत को भी 5 मिनट तक करें। जंपिंग जैक की मदद से शरीर के ऊपरी हिस्से और निचले हिस्से दोनों को कम करने में मदद मिलती है। जानिए जंपिंग जैक्स करने का तरीका-
- इस कसरत को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं।
- ऊपर की ओर उछलें और हाथों को ऊपर उठाएं।
- अपने पैरों को फैला लें।
- जब नीचे आएं,तो सामान्य स्थिति में नीचे आएं।
- इस कसरत को सांस लेते हुए रिपीट करें।
- 40 के 3 सेट्स कर सकते हैं।
3. बेली फैट घटाने के लिए क्रंचेस करें
क्रंचेस का पूरा असर पेट की मसल्स पर पड़ता है। क्रंचेस करने से एब्स की मसल्स को मजबूत बनाया जा सकता है। बेली फैट को कम करने के लिए 30 बार क्रंचेस करें। 5 मिनट में आप क्रंचेस के 3 सेट्स कर सकते हैं। क्रंचेस करने का तरीका जान लें-
- क्रंचेस करने के लिए मैट पर लेट जाएं।
- घुटनों को मोड़कर शरीर के पास हथेलियों को नीचे की तरफ घुमाकर रखें।
- पेट को अंदर की ओर खींचें।
- सिर, गर्दन और कंधों को जमीन के ऊपर उठाएं।
- हाथों को भी जमीन से उठाते हुए नीचे की ओर खींचें।
- फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं और कसरत को दोहराएं।
4. पांच मिनट स्क्वैट्स करें
पेट की चर्बी घटाने के लिए स्क्वैट्स की मदद ले सकते हैं। इसे हम देसी भाषा में उठक-बैठक भी कहते हैं। स्क्वैट्स करने से टांग की ग्लूट और हैमस्ट्रिंग मसल्स को मजबूत बना सकते हैं। स्क्वैट्स करने का तरीका बेहद आसान है। जानिए स्क्वैट्स कैसे करें-
- स्क्वैट्स करने के लिए पहले सीधे खड़े हो जाएं।
- दोनों हाथों को सामने खोल लें।
- घुटनों को मोड़ें, ऐसा लगना चाहिए कि आप कुर्सी पर बैठे हैं।
- पैरों में एक समान अंतर होना चाहिए।
- तब तक आपको नीचे झुकना है, जब तक जांघें जमीन के समांतर न हो।
- फिर स्क्वैट्स को रिपीट करें।
- तब तक नीचे झुकें जब तक आपकी जांघें जमीन के समांतर न हों।
5. वॉल सिट करें
वॉल सिट की मदद से शरीर के निचले हिस्से को फिट बनाने में मदद मिलती है। पेट की चर्बी कम करने के लिए ये एक आसान व्यायाम है। वॉल सिट करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-
- वॉल सिट करने के लिए दीवार के सामने पीठ रखते हुए खड़ी हो जाएं।
- पैर कंधे की चौड़ाई से अलग हों।
- दीवार से दो फीट की दूरी हो।
- शरीर को झुकाएं और घुटनों को मोड़ लें।
- चेयर जैसी पोजिशन में आ जाएं।
- हाथों को सामने की ओर फैला लें।
- इस पोजिशन में 20 सेकेंड्स के लिए रुकें।
- फिर सामान्य स्थिति में आकर पोजिशन रिपीट करें।
Exercises for Weight Loss: पुश अप्स, जंपिंग जैक्स, क्रंचेस, वॉल सिट और स्क्वैट्स आदि की मदद से वजन घटा सकते हैं। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।