आप सबने ग्रीन टी के एक नहीं ढेर सारे फायदों के बारे में सुना होगा। ग्रीन टी को एक हर्बल चाय माना जाता है, जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मददगार होती है। सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि आपकी ब्यूटी को निखारने में भी ग्रीन टी को अच्छा माना जाता है। यही वजह है कि ग्रीन टी ने इतनी लोकप्रियता हासिल की है और यह लोगों की एक पसंदीदा चायों में से एक है।
हालांकि, नियमित ग्रीन टी का सेवन करने से आपको वजन घटाने में मदद मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि आप इसी ग्रीन टी का सेवन गलत समय पर करते हैं, तो यह सेहत के लिए खतरनाक है। जी हां, आपने सही सुना, दिन में कई बार या समय ऐसा होता है, जब आपको ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपको इसके फायदों के बजाय नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा, सुंदरता निखारने की बात करें, तो आप होममेड ग्रीन टी फेस पैक भी ट्राई कर सकते हैं।
आइए यहां हम आपको बताते हैं कि आपको किन -किन समय पर ग्रीन टी के सेवन से बचना चाहिए:
1. सुबह उठते ही सबसे पहले ग्रीन टी पीना
कुछ लोग, जो कि ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं, वह अपनी सामान्य कॉफी या चाय की जगह सुबह सबसे पहले उठकर ग्रीन टी पीते हैं। ऐसा करना अच्छा विचार नहीं है, क्योंकि आपने सुना होगा कि खाली पेट ग्रीन टी का सेवन आपके मेटाबॉलिज्म को बिगाड़ सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। ग्रीन टी में मौजूद मजबूत एंटीऑक्सिडेंट और पॉलीफेनोल्स गैस्ट्रिक एसिड के उत्पादन को बढ़ाते हैं, जो संभवतः आपके पेट की परेशानी की वजह बन सकता है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में गर्माहद देने के साथ कई तरीके से फायदेमंद हैं रोज, मोरिंगा और हिबिस्कस टी
2. सोने से पहले
ग्रीन टी हो या कोई सामान्य चाय, सोने से पहले आपको हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि आप चाय न पिएं। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपको नींद से संबंधित समस्याएं हैं, तो इससे आपको सोने में और परेशानी या तकलीफ हो सकती है। इसलिए आपको सोने से पहले ग्रीन टी के सेवन से बचना चाहिए। हालांकि, यह ज्यादा कुछ नुकसानादायक नहं है, लेकिन क्योंकि इसमें कैफीन होता है, जो कि मेलाटोनिन के रिलीज होने को बाधित कर सकता है। इससे आपको अच्छी या उचित नींद आने में परेशानी या दिक्कत हो सकती है, जो कई मामलों में एक समय के बाद अनिंद्रा की समस्या पैदा कर सकता है। इसके अलावा, आप चाय के साथ नट्स, हरी सब्जी या दूूूूध केे साथ दही आदि गलत कॉम्बीनेशन से भी बचें।
3. भोजन के साथ या उसके ठीक बाद
कुछ लोगों का मानना होता है कि खाने के ठीक बाद चाय पीने से खाना जल्दी पच जाता है, यह एक बहुत बड़ी मिथ है। ग्रीन टी की बात करें, तो हालांकि ग्रीन टी आपके पाचन में सुधार करती है, लेकिन अगर आप इसे अपने भोजन के साथ या उसके तुरंत बाद पीते हैं, तो यह भोजन से पोषक तत्वों के अवशोषण को कम कर सकती है। आपका ऐसा करना लंबे समय में पोषक तत्वों की कमी पैदा कर सकता है। इसलिए कोशिश करें कि आप खाने के साथ या तुरंत बाद ग्रीन टी न पिएं और खाने और चाय के बीच कम से कम 1-2 घंटे का गैप रखें।
इसे भी पढ़ें: ब्लैक या ग्रीन टी नहीं ट्राई करें ब्लू टी, तनाव को कम करने के साथ त्वचा और बालों के लिए भी है फायदेमंद
3. दवा खाने के ठीक बाद
यदि आप दवा के साथ या दवा के बाद ग्रीन टी लेते हैं, तो आप अपनी इस आदत को तुरंत रोकें या बंद करें। ऐसा इसलिए क्योंकि दवा लेने के बाद ग्रीन टी का सेवन बेहद हानिकारक हो सकता है। दवाओं में मौजूद रसायन ग्रीन टी के साथ प्रतिक्रिया कर सकते हैं, जिससे एसिडिटी या पेट की अन्य समस्याएं पैदा हो सकती है। इसलिए, हमेशा सलाह दी जाती है कि दवाओं का सेवन केवन सादे पानी के साथ ही करें।
यदि आपको कोई भी स्वास्थ्य समस्या है, तो आप अपने खानपान में डॉक्टरी सलाह जरूर लें। इसके अलावा, किसी भी चीज के सेवन से पहले उसके सकारात्मक तथ्यों के साथ-साथ उसके नकारात्मक तथ्यों को भी जान लें। वहीं इसके अलावा आपको यह सुझाव दिया जाता है कि आप एक दिन में 2 से 3 कप से अधिक ग्रीन टी का सेवन न करे। ग्रीन टी को मॉडरेशन के साथ लेना ही बेहतर है।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi