
महिलाओं को अक्सर वेल मैनर्ड पुरुष पसंद होते हैं। पर ज्यादातर पुरुषों में कुछ अजीब सी आदतें होती हैं, जो असल में किसी भी महिला को पसंद नहीं आती है। वहीं बहुत से कपल्स के बीच तो इन्हीं आदतों को लेकर झगड़ा भी होता है। बात चाहे काम की हो, शौक की हो, सोशल इवेंट्स की पुरुष वहां भी कुछ चीजों को फॉलो करना भूल जाते हैं। ऐसे में जरूरी है पुरुषों को कुछ चीजों को ध्यान से सीखना चाहिए और उसके बाद भी वो गलतियां उनके आदत में आ गई हैं, तो उनमें बदलाव करने की कोशिश करनी चाहिए। तो आइए आज हम आपको पुरुषों के द्वारा की जाने वाली कुछ ऐसी गलतियों में अवगत करवाते हैं, जिन्हें वो अक्सर करते हैं वो भी बिना सोचे समझें कि इसका उनके स्वास्थ्यय पर कैसा असर होगा।
3 गलतियां जो स्वास्थ्य के लिए है नुकसानदेह
1.बाहर से सीधे बेडरूम में आना
महिलाओं में ये आदत कम ही देखी गई है कि वो कहीं बाहर से आने के बाद सीधे अपने बेडरूम में चली गई हों, पर पुरुषों में ये आदत होती है। इसकी वजह से वो अपने बेडरूम को दूषित बना सकते हैं। वहीं बाहर सीधे से सीधे कमरे में आने से आप अपने साथ कई सारे संक्रामक बैक्टीरिया और वायरस साथ ले आते हैं। दरअसल साइंस भी मानता है कि हर किसी को बाहर से आने के बाद अपने कपड़ों और जूतों को बैडरूम में नहीं लाना चाहिए। क्योंकि इनके साथ कई सारे इंफेक्शन बाहर से अंदर आ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : पुरुषों के जीवन को तबाह कर देते हैं ये 5 'गुप्त रोग', जानिए रोग के कारण और बचाव
2. कैसे भी कपड़ों में सोना
अक्सर पुरुषों की एक गंदी आदत ये भी होती है कि वो ऑफिस से आने के बाद कहीं भी बैठ जाते हैं या लेट जाते हैं। ये आदत इसलिए भी खराब क्योंकि आप अपने साथ घर में रहने वाले बाकी लोगों के लिए बीमारियां ला सकते हैं। वहीं इन कपड़ों में पसीना जमा होता है, जिसे लंबे समय तक पहने रहने से आपको स्किन इंफेक्शन हो सकता है। तो कभी भी बाहर से आने के बाद कपड़े जरूर बदल लिया करें। वहीं आपको सोने से पहले भी ताजे और साफ कपड़े पहनकर ही सोना चाहिए। ऐसा इसलिए भी क्योंकि दिन भर के उन्हीं कपड़ों को पहने रहने से बैक्टीरिया संचय हो सकता है जो कि आपके इंटिमेट पार्ट्स के लिए अच्छा नहीं है।
3. बिस्तर पर खाना पीना और काम करना
पहली चीज जिसे आपको करना बंद करना है वह आपके बेडरूम में रहना। अपने बिस्तर पर अपना सारा समय बिताना वास्तव में आपके दिमाग को भ्रमित करता है कि आप क्या करने वाले हैं। चाहे वह पढ़ना, काम करना या खाना हो, विशिष्ट कार्य के लिए एक विशिष्ट स्थान निर्धारित करना। यह आपके मस्तिष्क और शरीर को संकेत देगा कि कब सोना है और कब उठना है। इसके अलावा, अपने बेडरूम को एक आरामदायक जगह बनाएं ना कि गंदा सा रखें। इसलिए बेडशीट साफ रखें और बिस्तप पर ही गंदे कपड़ों का ढ़ेर न रखें।
इसे भी पढ़ें : एक्सपर्ट से जानें पुरुषों से जुड़ी सभी स्वास्थ्य समस्याएं और उनके समाधान
वहीं पुरुषों की अक्सर ये आदत होती है कि वो अपने ग्रूमिंग रूटीन को सही से फॉलो नहीं करते। वहीं वो फेस पैक आदि पर भरोसा नहीं करते हैं। तनाव अस्वस्थ नींद पैटर्न के कई कारणों में से एक है। चाहे आप कामकाजी व्यक्ति हों या छात्र, तनाव में शरीर की कुछ मजबूत प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं जो कई बीमारियों का कारण बन सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने ग्रूमिंग रूटीन को सही करें। जैसी रेगुलर अपने बालों की चंपी किया करें। फेस पैक का इस्तेमाल करें और चेहरे को मॉइश्चराइज करते रहा करें।
Read more articles on Men's Health in Hindi