
स्क्वैट एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे कर के आपको कम समय ही सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। मांसपेशियों को मजबूत करने और तेजी से फैट करने में स्क्वैट एक्सरसाइज बहुत उपयोगी हैं। जो लोग जिम जाते हैं वह हर बॉडी पार्ट के लिए अलग अलग एक्सरसाइज कर सकते हैं। लेकिन स्क्वैट ऐसी एममात्र एक्सरसाइज है जिसे नियमित रूप से कर आप अपनी पूरी बॉडी को फिट रख सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको स्क्वैट के लाभ बता रहे हैं।
1. मांसपेशियां होती है मजबूत
शायद आपने अभी तक स्क्वैट के लाभों के बारे में सिर्फ पढ़ा और सुना होगा लेकिन आपको यकीन तब होगा जब आप इसे प्रेक्टिकल करेंगे। ट्रेडमिल पर घंटो दौड़ने और घंटों तक क्रन्चेज करने के बजाय अगर आप स्क्वैट करेंगे तो आपकी मांसपेशियां काफी मजबूत होगी और फैट भी तेजी से कम होगा। प्रतिदिन 100 स्क्वैट करने से थाईज समेत पूरी बॉडी टोन्ड होती है।
इसे भी पढ़ें: कार्डियो एक्सरसाइज करते हैं तो इन संकेतो के दिखने पर हो जाएं सावधान, ज्यादा कार्डियो करने के भी हैं कई नुकसान
2. सुधरता है शरीर का संतुलन
पूरे शरीर का बैलेंस टांगों पर होता है। अगर टांगे मजबूत और फिट रहती हैं तो पूरे शरीर का संतुलन बना रहा है। उम्र बढ़ने के साथ ही टांगे कमजोरी हैं, जिसके चलते जिम जाना संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में स्क्वैट सबसे बेहतर विकल्प बचता है। स्क्वैट एक्सरसाइज मांसपेशियों को स्थिर रखती हैं जिससे आपके दिमाग और मांसपेशियों के बीच के बीच अनुकूल संबंध बना रहता है।
3. चोट लगने की संभावना होती है कम
स्क्वैट का एक लाभ यह भी होता है कि इससे चोट लगने की संभावना बहुत कम हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्क्वैट से लिगामेंट्स मजबूत होती हैं और स्थायी मांसपेशियां में भी मजबूती आती है। यह दो वो कारक हैं जिनसे चोट लगने की संभावनाएं कम हो जाती हैं। सिर्फ यहीं नहीं स्क्वैट करने से शरीर लचीला होता है और बॉडी में शेप भी आती है।
4. बढ़ता है एनर्जी लेवल
भले ही स्क्वैट करना दिखने में बहुत आसान और सरल लगता है लेकिन वास्तव में ऐसा होता नहीं है। जो लोग शुरुआत में स्क्वैट करते हैं उन्हें 10 से 15 करने में ही थकान और पसीना आ जाता है। लेकिन नियमित रूप से इसे करने से स्टेमिना बढ़ता है जिससे एनर्जी लेवल बूस्ट होता है। स्क्वैट करने से हमारे शरीर के हैप्पी हार्मोंस बढ़ते हैं जिससे शरीर में एनर्जी भी बढ़ती है।
इसे भी पढ़ें: बिना वजन उठाएं इन 5 एक्सरसाइज से मांसपेशियों को बनाएं मजबूत, लोअर बॉडी पर भी पड़ेगा असर
5. स्ट्रॉंग होती है लोवर और अपर बॉडी स्ट्रेंथ
स्क्वैट के फायदे एक जरूरी चीज यह भी है कि इससे आपकी लोअर और अपर बॉडी स्ट्रेंथ को मजबूत होती है। लेकिन यह परिणाम आपकेा तभी देखने को मिलेंगे जब आप इसे नियमित रूप से करते हैं। यह व्यायाम आपके कैलोरी बर्न की स्पीड को भी बढ़ाता है, चोटों को रोकने में मदद करता है, आपके कोर को मजबूत करता है और आपके संतुलन और मुद्रा में सुधार करता है।
Read More Article On Exercise And Fitness In Hindi