कोरोना और डेंगू के के बीच अब जीका वायरस के मामले भी सामने आने लगे हैं। दरअसल यह मच्छरों के काटने से होने वाला एक संक्रमण है। हाल ही में मुंबई के पुणे में जीका वायरस के एक मरीज की पुष्टि की गई है। मुंबई में पिछले कुछ समय में इस वायरस के कई मामले सामने आ चुके हैं। यह पुणे में जीका वायरस का पहला मामला है। आइये जानते हैं इसके बारे में।
जीका वायरस से संक्रमित हुई 64 वर्षीय महिला
यह मामला पुणे के प्रतीक नगर के येरवाड़ा इलाके से सामने आया है, जहां एक 64 वर्षीय महिला जीका वायरस से संक्रमित पाई गई है। महिला को 5 नवंबर से हल्का बुखार, त्वचा पर चकत्ते पड़ने, जोड़ों में दर्द और शरीर में दर्द जैसे कुछ लक्षण नजर आए थे। 9 नवंबर को जांच कराने के बाद वह जीका वायरस से संक्रमित हुई। बताया जा रहा है कि महिला ने अक्टूबर में केरल की यात्रा की थी।
जीका वायरस के लक्षण
- जीका वायरस होने पर हल्के बुखार से शुरूआत हो सकती है।
- इस वायरस की चपेट में आने से जोड़ों, मांसपेशियों और सिर में दर्द जैसी समस्या बनी रह सकती है।
- जीका वायरस होने पर त्वचा पर खुजली, ठंड लगना या फिर उल्टी आने जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं।
- ऐसी स्थिति में आपको हर समय थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
- जीका वायरस होने पर सूंघने की छमता कम होने के साथ ही खाने का स्वाद भी कम हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - Zika Virus: जीका वायरस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव
जीका वायरस से बचने के तरीके
- जीका वायरस से बचने के लिए फुल स्लीव के कपड़े पहनें।
- इससे बचने के लिए घर के खिड़की और दरवाजों को बंद रखें।
- जीका वायरस से बचने के लिए खान-पान हेल्दी रखें साथ ही इम्यूनिटी को भी बेहतर करें।
- इसके लिए नारियल पानी पिएं और शरीर में अन्य तरल पदार्थों की कमी न होने दें।
- जीका वायरस से बचने के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version