आपको अपनी डाइट में क्यों शामिल करना चाहिए खरबूजा? जानिए 5 बड़े फायदे

खरबूजा गर्मियों का एक ऐसा सदाबहार फल है जो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर भी होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
आपको अपनी डाइट में क्यों शामिल करना चाहिए खरबूजा? जानिए 5 बड़े फायदे


खरबूजा गर्मियों का एक ऐसा सदाबहार फल है जो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर भी होता है। आजकल के मौसम में जिस तरह हर वक्त शरीर को हाईड्रेट करने की जरूरत पड़ती है ठीक उसी तरह दिमाग को भी हाइड्रेट रखना जरूरी हो जाता है। खरबूजे के सेवन से इन दोनों को संतुलित किया जा सकता है। खरबूजा मीठा और स्वादिष्ट होता है इसलिए हर उम्र के लोग इसे खूब पसंद करते हैं। खरबूजे में काफी मात्रा में पानी पाया जाता है इसलिए गर्मी के मौसम में इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और डिहाइड्रेशन से बचाव रहता है। इसके अलावा खरबूजे में ढेर सारे मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। आज हम आपको बता रह हैं कि खरबूजा खाना क्यों फायदेमंद होता है।

हदय स्वास्थ्य के लिए

आजकल बुजुर्गों की तरह ही युवा और बच्चे भी हार्ट प्रॉब्लम का शिकार हो रहे हैं। जिसका सबसे बड़ा कारण खराब खानपान और बिगड़ता हुआ लाइफस्टाइल है। ऐसे में खरबूजे का सेवन हदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। खरबूजे में एडिनोसिन होता है, जो शरीर में खून को पतला करता है। इससे रक्त के जमने या गाढ़ा होने का खतरा नहीं होता है और रक्त का प्रवाह ठीक बना रहता है। खरबूजे में मौजूद पोटैशियम दिल की बीमारियों जैसे हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट, स्ट्रोक आदि से बचाता है। यदि आप अपने हदय को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो खरबूजे का सेवन शुरू कर दें।

इसे भी पढ़ें : इन 5 वजहों फ्रिज में नहीं रखना चाहिए अंडा, पांचवी बात है खतरनाक

हड्डियों को बनाता है मजबूत

यदि आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आज से ही खरबूजे का सेवन शुरू कर दीजिए। खरबूजे में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को लाभ पहुचांने के साथ ही हड्डियों को भी मजबूत बनाते हैं। खरबूज हमारी त्वचा को भी स्वस्थ रखना है। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को नष्ट करता है जिससे त्वचा स्वस्थ रहती है। इससे त्वचा पर उम्र का प्रभाव धीरे होता है और स्किन लंबे समय तक ग्लो करती रहती है।

आंखों की देखभाल

जिन लोगों को आंखों में जलन, पानी निकलने या फिर धुंधला दिखने की शिकायत होती है उन्हें खरबूजे का सेवन करना चाहिए। यह आंखों की केयर करने का एक संपूर्ण पैकेज है। क्योंकि खरबूजे में विटामिन ए और विटामिन सी की मात्रा काफी होती है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक होता है। ये विटामिन्स आंखों की रेटीना की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं जिससे आंखें लंबे समय तक ठीक तरह से काम कर पाती हैं। बच्चों के लिए खरबूजे का सेवन और भी जरूरी होता है।

इसे भी पढ़ें : वजन घटाना हो या बढ़ाना, ब्रेकफास्ट में खाएं पौष्टिक मखाना

वेट लॉस

स्लिम फिगर की चाह रखने वालों के लिए खरबूजे का सेवन किसी वरदान से कम नहीं है। खरबूजे में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है। इसमें मौजूद शुगर आसानी से टूट जाते हैं इसलिए ये शरीर को एनर्जी देते हैं मगर वजन नहीं बढ़ाते हैं। साथ ही शुगर में ज्यादातर वजन इसमें मौजूद पानी का होता है इसलिए इसे खाने से पेट भरा हुआ लगता है मगर भारीपन नहीं लगता है। खरबूजे में फाइबर की मात्रा अधिक होने के चलते ये तेजी से वजन घटाता है।

पेट के रोग होते हैं दूर

खरबूजे के सेवन से पेट के रोगों से जल्दी छुटकारा मिलता है। यदि किसी व्यक्ति को कब्ज की समस्या है तो उसे सुबह खाली पेट खरबूजे का सेवन करना चाहिए। दरअसल फाइबर की कमी के चलते ही कब्ज और दूसरी पेट की समस्या होती है। जबकि खरबूजा फाइबर का एक बहुत बड़ा स्त्रोत है। इसलिए इसका सेवन पेट के लिए बहुत अच्छा होता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Article on Healthy Eating in Hindi

 

Read Next

इस वीकेंड बनाएं अंडों से बनी ये डिश, बच्चे हो जाएंगे खुश

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version