फ्रिज में काफी चीजों को स्टोर करके रखा जाता है क्योंकि हरी सब्जियां और डेयरी प्रोडक्ट्स जल्दी खराब हो जाते हैं। इसी के साथ फ्रिज में जूस, फल और अंडे भी रखे जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज में अंडा स्टोर करने से कई तरह के नुकसान हो सकते हैं?
तापमान
अगर आपको अंडे का इस्तेमाल बेकिंग प्रोडक्ट बनाने के लिए करना है तो बेहतर होगा कि उसे फ्रिज में न रखें। फ्रिज में रखे अंडों को फेंटना अपेक्षाकृत थोड़ा मुश्किल होता है, जिससे रंग और स्वाद दोनों में फर्क आ जाता है।
टूटने का डर
अगर आपने ध्यान दिया हो तो खरीदकर लाने के बाद अगर तुरंत ही अंडों को उबालने के लिए रखा जाता है तो वे फूटते नहीं हैं लेकिन फ्रिज में रखे अंडे को उबालने से उसके फूटने का डर थोड़ा ज्य़ादा रहता है।
बैक्टीरिया का खतरा
अंडे को फ्रिज में रखने के बाद उसे सामान्य तापमान पर रखने से कंडेनसेशन (गैस से लिक्विड बनने की प्रक्रिया) की आशंका बढ़ जाती है। कंडेनसेशन से अंडे के छिलके पर मौजूद बैक्टीरिया की गति बढ़ सकती है और उसके भीतर प्रवेश करने के चांसेस भी बढ़ जाते हैं। ऐसे अंडे का सेवन करना खतरनाक हो सकता है।
संक्रमण
कई बार अंडे के ऊपरी भाग पर गंदगी रह जाती है तो वह फ्रिज की दूसरी चीजों को भी संक्रमित कर सकती है। ऐसे में अंडे को फ्रिज में रखने से कई तरह के संक्रमणों का खतरा हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाना हो या बढ़ाना, ब्रेकफास्ट में खाएं पौष्टिक मखाना
ज्य़ादा सेहतमंद
यह सच है कि फ्रिज में रखे अंडे बाहर रखे अंडों की तुलना में ज्य़ादा दिन तक ठीक रहते हैं लेकिन फ्रिज में बहुत अधिक ठंड होने की वजह से अंडे के कुछ पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। कमरे के तापमान पर रखे अंडे, फ्रिज में रखे अंडों की तुलना में कहीं अधिक सेहतमंद होते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Eating In Hindi