जैसे-जैसे दुनिया भर में कोरोनोवायरस के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है, वैसे-वैसे खुद की देखभाल करना महत्वपूर्ण हो गया है। सामाजिक दूरी बनाए रखना, स्वच्छता अपनाना और जितना संभव हो सके घर पर रहना। यह खुद को घातक वायरस के संपर्क में आने से बचाने सबसे भरोसेमंद तरीके हैं।
दूसरी सबसे अच्छी चीज जो आप कर सकते हैं वह है स्वस्थ और पौष्टिक भोजन का सेवन। ऐसा करने से आप यदि किसी तरह वायरस के संपर्क में आते हैं, तो आपका शरीर इससे लड़ने में सक्षम हो जाएगा। कई खाद्य पदार्थ और पेय आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ाने और बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में आपकी मदद कर सकते हैं। आपको ये बात जानकर आश्चर्य होगा कि पानी भी आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद कर सकता है। यहां बताया गया है कि पानी को किस प्रकार से सेवन करें ताकि यह आपकी इम्यूनिटी को बढ़ा सके।
स्वस्थ शरीर के लिए जल का महत्व
जल, जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। यह पोषक तत्वों और खनिजों को शरीर के विभिन्न हिस्सों में ले जाता है और विषाक्त पदार्थों और अपशिष्ट को बाहर निकालता है। इसके अलावा, यह शरीर के तापमान को विनियमित करने में भी मदद करता है। यहां तक कि सामान्य तौर पर जब कोई बीमार होता है या उसे बुखार होता है तो उसे खुद को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि पानी आपके शरीर को स्वाभाविक रूप से विषाक्त पदार्थों और बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है जो बीमारी का कारण बनते हैं।
इसे भी पढ़ें: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन 5 तरीकों से सेवन कर सकते हैं आंवला, जानें अन्य लाभ
पानी शरीर की विभिन्न कोशिकाओं तक ऑक्सीजन ले जाने में भी मदद करता है, जिससे शरीर के समुचित कार्य में मदद मिलती है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना कम से कम 2 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है। जब आप बीमार होते हैं, तो अपने पानी का सेवन बढ़ाने की कोशिश करें। सादा पानी सबसे अच्छा है, लेकिन अगर आपको एक दिन में 8 गिलास पानी पीना मुश्किल लगता है तो आप नींबू या पुदीने का पानी भी आज़मा सकते हैं। वे स्वास्थ्य के लिए समान रूप से फायदेमंद हैं।
नींबू पानी
नींबू में मौजूद विटामिन सी, फोलेट और पोटेशियम की उच्च मात्रा भी आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद कर सकती है। अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म पानी और नींबू के रस से करना आपके स्वास्थ्य के लिए चमत्कार कर सकता है। सुबह-सुबह नियमित रूप से शहद के साथ नींबू पानी पीने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी धीरे-धीरे समाप्त होने लगती है और मोटापा दूर हो जाता है। यह शरीर की गंदगी बाहर निकालने में मदद करता है। कब्ज की समस्या का समाधान होता है।
इसे भी पढ़ें: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन 3 तरीकों से पकाएं सब्जियां, शरीर में नहीं होगी विटामिन की कमी
पुदीने का पानी
पुदीना एक बेशकीमती जड़ी बूटी है जिसकी आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण भूमिका है। एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर पुदीना फ्री रेडिकल एक्टिविटी को रोकने में मदद करता है। यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है और त्वचा के लिए भी अच्छा है।
Read More Articles On Home Remedies In Hindi