Expert

सीना चौड़ा करने के लिए पुरुष रोज करें ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका

Yoga Poses To Increase Chest Size: अगर आप आकर्षक और चौड़ा सीना पाना चाहते हैं, तो रोज इन 5 योगासनों का अभ्यास करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
सीना चौड़ा करने के लिए पुरुष रोज करें ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका


Yoga Poses To Increase Chest Size In Hindi: उभरी और चौड़ी छाती पाना हर पुरुष की चाहत होती है। चौड़ा सीना अट्रैक्टिव बॉडी का एक अहम हिस्सा माना जाता है। कई पुरुष सीना चौड़ा करने के लिए जिम में तरह-तरह की एक्सरसाइज करते हैं और हैवी इक्विपमेंट्स उठाते हैं। लेकिन कई बार एक्सरसाइज के बारे में सही जानकारी न होने के कारण उन्हें मनचाहा रिज्लट नहीं मिल पाता है। अगर आप सोचते हैं कि जिम में भारी-भरकम वजन उठाकर ही आप चौड़ी छाती पा सकते हैं, तो ऐसा सोचना गलत है। योगा भी सीने की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मददगार साबित हो सकता है। सीना चौड़ा करने के लिए कुछ योगासनों का नियमित अभ्यास काफी फायदेमंद माना जाता है। आज इस लेख में योग प्रशिक्षक कृष्णा राणा से कुछ ऐसे योगासनों के बारे में जानेंगे, जिन्हें करने से आपको चौड़ा और मस्कुलर सीना मिलेगा -

सीना चौड़ा करने के लिए योगासन - Yoga Poses To Increase Chest Size In Hindi

धनुरासन

  • इस आसन को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। 
  • अपने नितंबों के नीचे थोड़ा गैप रखें और हाथों को सीधा रखें।
  • अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए सांस छोड़ें।
  • अपनी एड़ी को अपने नितंबों के पास लाएं।
  • अब धनुषाकार होते हुए, अपने पैरों की उंगलियों को हाथों से पकड़ें। 
  • अब गहरी सांस लेते हुए, अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं। 
  • कुछ देर इस अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।
  • इस आसान को 3 से 5 बार दोहराएं।

Yoga-To-Increase-Chest-Size-3

भुजंगासन

  • इस आसन को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। 
  • अपनी कोहनियों को कमर से सटा कर रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें। 
  • अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं। 
  • उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें। 
  • अब सांस छोड़ते हुए, अपने पेट, छाती और फिर सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं।
  • आप इस प्रक्रिया को 3-5 बार कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: चेस्ट मसल बढ़ाने के लिए जिम में करें ये 5 एक्सरसाइज, मस्कुलर दिखने लगेगी बॉडी

उष्ट्रासन

  • इस आसन को करने के लिए जमीन पर घुटने के बल बैठ जाएं और दोनों हाथों को कूल्हों पर रखें। 
  • ध्यान रखें कि दोनों घुटने आपके कंधों के समानांतर हों। 
  • अब गहरी सांस लें और रीढ़ की निचली हड्डी पर आगे की तरफ दबाव डालें।
  • इस दौरान पूरा दबाव नाभि पर महसूस होना चाहिए।
  • इसके बाद अपने हाथों से पैरों को पकड़ें और कमर को पीछे की तरफ मोड़ें।।
  • इस स्थिति में 30-60 सेकेंड रुकने के बाद आप धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ सकते हैं।
  • आप इस आसन को 3-5 बार दोहरा सकते हैं।

सेतुबंधासन

  • इस आसन को करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।  
  • अब अपने घुटनों को  मोड़ें और तलवों को जमीन पर रखें। 
  • अपने दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़ें। 
  • सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं। 
  • इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें।
  • इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

Yoga-To-Increase-Chest-Size-2

गौमुखासन 

  • इस आसन को करने के लिए आप योगा मैट पर अपने दोनों पैरों को आगे करके बैठ जाएं। 
  • अब अपने बाएं घुटने को मोड़ें और एड़ी को दाएं नितंब के पास जमीन पर रख दें।
  • अब दाएं पैर को मोड़ें और बाएं पैर के ऊपर रखें। इस दौरान दाएं पैर की एड़ी बाएं पैर के नितंब के पास रखें।
  • अपने बाएं हाथ को पीठ के पीछे से ऊपर को ले जाएं। 
  • दाएं हाथ को कोहनी से मोड़ें और पीछे से कंधों से नीचे ले जाएं। 
  • अब दोनों हाथों की हथेलियों को इंटरलॉक कर लें।
  • इस अवस्था में रहकर 3-4 बार सांस लें और छोड़ें।
  • इसके बाद आप हाथ और पैर की स्थिति को बदलकर इस योगासन को करें। 
  • आप 3-5 बार इस योगासन को कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सीना चौड़ा करने के लिए खाएं ये फूड्स, मिलेगा फायदा

अगर आप भी आकर्षक और चौड़ा सीना पाना चाहते हैं, तो इन योगासनों का नियमित अभ्यास करें। हालांकि, अगर आपने हाल-फिलहाल में योग अभ्यास करना शुरू किया है, तो इन्हें किसी योग एक्सपर्ट या ट्रेनर की निगरानी में करना बेहतर होगा।

Read Next

बॉवेल मूवमेंट को दुरुस्त रखने के लिए रोज करें ये 4 योगासन, पाचन संबंधी समस्याएं होंगी दूर

Disclaimer