आज के समय में मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं जैसे डिप्रेशन, एंग्जायटी और स्ट्रेस आदि काफी बढ़ गई हैें। बहुत से लोग मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित हैं। मेंटल हेल्थ एक गंभीर समस्या के तौर पर देखी जाती है। इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया जाता है। ताकि लोग इसे हल्के में लेकर नजरअंदाज करने से बचें। आइये जानते हैं इसके बारे में।
वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे का इतिहास (World Mental Health History)
दरअसल, पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ ने साल 1992 में विश्व मानसिक सेहत दिवस (World Mental Health Day) मनाया था। इस दिन को मनाने की शुरुआत इसी साल से हुई थी। जिसके बाद साल 1994 में संयुक्त राष्ट्र के तत्कालीन महासचिव यूजीन ब्रांड ने इसे मनाने की सलाह दी। तबसे ही यह दिवस अन्य देशों में भी मनाया जाने लगा।
मेंटल हेल्थ डे का महत्व (Mental Health Importance)
मेंटल हेल्थ डे मनाए जाने के पीछे का मकसद लोगों को इस विषय पर लोगों को जागरुक करना है। बहुत से लोग डिप्रेशन और तनाव को छोटी समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं का भी कारण बन सकती है। यह एक बेहद गंभीर समस्या है, जिसके चलते सालभर में सैकड़ों लोग आत्महत्या तक करने पर मजबूर हो जाते हैं। इस दिन जगह-जगह पर कैंप लगाने के अलावां सेमिनार कर लोगों को मेंटल हेल्थ दुरुस्त रखने की टिप्स दी जाने के साथ ही उन्हें इससे बचने के तरीकों के बारे में भी बताया जात है।
मेंटल हेल्थ डे 2023 की थीम (World Mental Health Day Theme)
हर साल वर्ल्ज मेंटल हेल्थ की अलग-अलग थीम होती है। इस साल वर्ल्ड फाउंडेशन ऑफ मेंटल हेल्थ द्वारा इस दिवस की थीम मेंटल हेल्थ इज ए यूनिवर्सल ह्यूमन राइट (Mental health is a universal human right) रखी गई है।
इसे भी पढ़ें - मेंटल हेल्थ पर बेस्ड हैं बॉलीवुड की ये 4 फिल्में, सिखाती हैं तनाव और डिप्रेशन से लड़ना
मानसिक समस्याओं को न करें नजरअंदाज (Do not ignore mental health problems)
अधिकांश लोग कहीं न कहीं किसी कारणवश मेंटल हेल्थ की समस्या का शिकार हैं। कुछ लोग तो इस विषय पर खुलकर बात करने से भी कतराते हैं, जबकि ऐसा करना कहीं न कहीं उनकी फीजिकल हेल्थ को भी प्रभावित कर सकता है। किसी भी प्रकार का मेंटल डिसऑर्डर होने पर उसे हल्के में न लें और तुरंत चिकित्सक की राय लें ताकि समय रहते ही समस्या को पकड़ा जा सके।