मेंटल हेल्थ पर बेस्ड हैं बॉलीवुड की ये 4 फिल्में, सिखाती हैं तनाव और डिप्रेशन से लड़ना

बॉलीवुड में कुछ ऐसी फिल्में बनाई गई हैं, जो मेंटल हेल्थ को दर्शाने के साथ ही उससे लड़ने का हौंसला भी देती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
मेंटल हेल्थ पर बेस्ड हैं बॉलीवुड की ये 4 फिल्में, सिखाती हैं तनाव और डिप्रेशन से लड़ना


मेंटल हेल्थ आज के समय में एक बड़ी समस्या बन चुकी है, जिससे आम आदमी से लेकर खास लोग भी परेशान हैं। कई बार यह लोगों में गंभीर समस्या का कारण भी बन सकता है। इससे बचने और लड़ने के लिए तरह-तरह के ग्रुप्स, प्रोग्राम और सेमिनार होते रहते हैं। ऐसे में बॉलीवुड में कुछ ऐसी फिल्में बनाई गई हैं, जो मेंटल हेल्थ को दर्शाने के साथ ही उससे लड़ने का हौंसला भी देती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में। 

बर्फी 

रणबीर कपूर और इलियाना डिक्रूज की फिल्म बर्फी कोई डिसएबिलिटी नहीं बल्कि, मेंटल हेल्थ पर आधारित है। दरअसल, फिल्म में autism spectrum disorder पर फोकस किया गया है। यह दिमाग से जुड़ी एक प्रकार की समस्या है, जिसमें ब्रेन पर प्रभाव पड़ता है साथ ही मरीज को लोगों से बातचीत करने में भी काफी असहजता होती है। फिल्म को देखकर आप मेंटल हेल्थ को करीब से समझ सकते हैं। 

disorderfilms

तमाशा 

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म तमाशा भी मेंटल हेल्थ पर आधारित है। इसमें रणबीर बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर के मरीज का किरदार निभाते हैं। यह एक प्रकार की मानसिक समस्या है, जिसमें मरीज को अपने इमोशन्स पर कंट्रोल नहीं रहता है। इस बीमारी से पीड़ित मरीज खुद को नुकसान पहुंचाने के साथ ही जल्दी गुस्से में आ जाते हैं। 

तारे जमीन पर 

फिल्म तारे जमीन पर मेंटल हेल्थ के कई पहलुओं पर फोकस करती है। यह फिल्म साल 2007 में आई थी, जिसमें एक बच्चे का किरदार दिखाया गया है, जिसे मेंटल डिसऑर्डर होता है। दरअसल, उसे dyslexia नामक बीमारी होती है। फिल्म में दिखाया गया है कि बच्चा मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्या से जूझता है और लोग उसकी समस्या को नहीं समझ पाते हैं। फिल्म में उसे लर्निंग डिसऑर्डर होता है। 

इसे भी पढ़ें - मेंटल डिसऑर्डर और रेयर डिजीज पर बनी हैं ये 5 बॉलीवुड फिल्में, देखकर बीमारियों से लड़ने में मिलेगी मदद

डीयर जिंदगी 

आलिया भट की फिल्म डीयर जिंदगी में उन्हें डिप्रेशन की समस्या होती है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह उन्होंने थेरेपी और भूतकाल में हो चुकी चीजों को भूलकर इस समस्या को कम किया। हालांकि, ऐसे में उन्होंने साइकैट्रिस्ट की मदद भी ली। 

यह सभी फिल्में देखकर आप अपनी मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्या को पहचान सकते हैं। इससे आपको मेंटल हेल्थ को समझना और भी आसान हो जाता है साथ ही इसके लक्षणों को भी आसानी से पहचान सकते हैं। 

 

Read Next

हाई कोर्ट का आदेश- मिर्गी के कारण नहीं दे सकते पत्नी को तलाक,जानें क्या हैं इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version