World Food Safety Day 2023: क्यों मनाया जाता है विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम

World Food Safety Day 2023: लोगों को खराब और दूषित खानपान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 7 जून को वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे मनाया जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
World Food Safety Day 2023: क्यों मनाया जाता है विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम


World Food Safety Day 2023 In Hindi: शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सही खानपान का अहम रोल होता है। हम जो कुछ भी खाते हैं, उसका प्रभाव हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी फूड खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन आजकल लोगों की फूड हैबिट्स में तो बदलाव हुआ ही है। साथ ही, भोजन को पकाने और उगाने का तरीका भी बदल चुका है। वर्तमान समय में फूड सेफ्टी एक बड़ी चुनौती है। खाद्य पदार्थों में तरह-तरह के हानिकारक केमिकल्स मिलाए जा रहे हैं, जो हमारी सेहत को बुरी तरह प्रभावित करते हैं। इसी कड़ी में अनहेल्दी फूड से संबंधित स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल दुनिया भर में 07 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day 2023) मनाया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का मकसद लोगों को दूषित भोजन और पानी के नुकसान के प्रति जागरूक करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने वर्ड फूड सेफ्टी डे मनाने की शुरुआत साल 2019 में की थी। हर साल विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तरफ से इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए अलग थीम रखी जाती है। आइए, आगे के लेख में जानते हैं वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे का महत्व, थीम और इस दिन से जुड़ी खास बातें -

वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे का इतिहास - World Food Safety Day History

दिसंबर 2017 में खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) सम्मेलन के 40वें सत्र में आपनाए गए विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के प्रस्ताव पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपना समर्थन दिया था। इसके बाद 20 दिसंबर 2018 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा हर साल 07 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने की घोषणा की गई थी और 7 जून 2019 को पहली बार इस दिन को सेलिब्रेट किया गया था। इस दिन को मनाने के लिए डब्ल्यूएचओ और खाद्य और कृषि संगठन (FAO) साथ मिलकर काम करते हैं।

World-Food-Safety-Day

इसे भी पढ़ें: क्या आप भी बासी खाना खाते हैं? जानें इससे होने वाले 5 गंभीर नुकसान

वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे का महत्व - World Food Safety Day Significance

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, हर साल 600 मिलियन लोग भोजन जनित बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। यानी हर 10 में से 1 व्यक्ति दूषित खानपान की वजह से बीमार पड़ता है। जिसमें से हर साल 4,20,000 लोगों की मौत हो जाती है। अनहेल्दी खाने से जो बीमारियां होती हैं, उनका सबसे ज्यादा प्रभाव समाज के सबसे कमजोर लोगों, खासतौर पर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग लोगों पर पड़ता है। ये बीमारियां दूषित भोजन और पानी में मौजूद पैरासाइट, वायरस और बैक्टीरिया के कारण होती हैं, जो आमतौर पर नग्न आंखों से दिखाई नहीं देते हैं। वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे को मानाने का उद्देश्य भोजन से संबंधित जोखिमों का पता लगाने, उन्हें रोकने और इनके बारे में बताकर लोगों को जागरूक बनाना था।

इसे भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं पी रहे दूध के नाम पर जहरीला सफेद पाउडर? घर पर ऐसे करें चेक

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2023 थीम - World Food Safety Day 2023 Theme

हर खास द‍िन को मनाने के लिए एक खास थीम चुनी जाती है। वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे के लिए भी एक थीम हर साल तय की जाती है। इस साल विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2023 (World Food Safety Day 2023) की थीम 'Food Standards Saves Lives' है। जिसका अर्थ है- खाद्य मानक जीवन बचा सकते हैं। यह थीम जीवन की सुरक्षा और खाद्य संदूषण के जोखिम को कम करने के लिए खाद्य मानकों के महत्व पर जोर देती है। इस दिन WHO और खाद्य और कृषि संगठन की ओर से कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें लोगों को हेल्दी खानपान के प्रति जागरूक किया जाता है और दूषित खानपान से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी जाती है।

Read Next

पेट में बढ़ गई है गर्मी, तो इसे शांत करने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version