World Food Day 2024: खाना हमारे जीवन का अहम हिस्सा है, लेकिन आज भी वैश्विक स्तर पर सैकड़ों की संख्या में लोग दो जून की रोटी के लिए तरसते हैं। दुनिया को भोजन का महत्व बताने, खाद्य सुरक्षा और भूख से संबंधित मुद्दों के प्रति जागरूकता लाने के लिए हर साल 16 अक्टूबर को वर्ल्ड फूड डे (विश्व खाद्य दिवस) मनाया जाता है। आज दुनिया बेशक चांद पर घर बसाने की बात कर रही हो, लेकिन जैसे-जैसे वैश्विक आबादी बढ़ रही है, वैसे-वैसे भुखमरी चुनौती बनकर सामने खड़ी है। वर्ल्ड फूड डे (World Food Day 2024) को मनाने का मुख्य उद्देश्य ही लोगों को कुपोषण और भुखमरी के प्रति सचेत करना है, ताकि दुनिया में कोई भी व्यक्ति भूख के कारण अपनी जान न गंवाए।
वर्ल्ड फूड डे (World Food Day 2024) भारत जैसे देश के लिए ज्यादा महत्व रखता है, क्योंकि भारत में आज भी भुखमरी एक गंभीर समस्या है। पिछले दिनों ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट 2024 में भारत को 127 देशों में 105 वां स्थान मिला है। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत उन देशों में शामिल है जहां भुखमरी एक 'गंभीर' समस्या है। इसलिए वर्ल्ड फूड डे (World Food Day 2024) के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं, इस दिन का इतिहास, थीम और खाने के महत्व के बारे में।
इसे भी पढ़ेंः क्या आप भी शिशु को करवाते हैं वीडियो कॉल पर बात? तो डॉक्टर से जानिए इसके नुकसान
विश्व खाद्य दिवस 2024 की थीम- World Food Day 2024 Theme
हर साल, एफएओ मौजूदा वैश्विक खाद्य सुरक्षा चुनौतियों को दर्शाते हुए एक नई थीम की घोषणा करता है। इस साल विश्व खाद्य दिवस 2024 की थीम "बेहतर जीवन और बेहतर भविष्य के लिए भोजन का अधिकार" रखी गई है। इस थीम को रखने का मुख्य उद्देश्य लोगों को सिर्फ भोजन, बेहतर और स्वस्थ्य भोजन क्यों जरूरी है इसके प्रति जागरूक करना है।
इसे भी पढ़ेंः जन्म के कितने समय बाद करना चाहिए बच्चे का मुंडन? जानें डॉक्टर से
विश्व खाद्य दिवस 2024 का इतिहास- World Food Day 2024 History
विश्व खाद्य दिवस की स्थापना 1945 में खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा की गई थी। एफएओ संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 2014 में हुई थी। पिछले कुछ सालों में विश्व खाद्य दिवस ने अपने वार्षिक उत्सव के दिन का उपयोग खाद्य सुरक्षा और कृषि के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए किया है, जिसमें मछली पकड़ने वाले समुदाय, जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता शामिल हैं।
इसे भी पढ़ेंः बदलते मौसम में बच्चों को ज्यादा होती है सर्दी-जुकाम की समस्या, राहत के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
खाना हमारे के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
खाना सिर्फ इंसान नहीं बल्कि हर जीव-जंतु के लिए जरूरी है, जो जीवित रहना चाहता है। खाने के जरिए ही हमारे शरीर को ऊर्जा (काम करने की शक्ति) मिलती है। खाना हमारे शरीर को ऊर्जा देते, मांसपेशियों की मरम्मत करने और घाव को भरने में मदद करता है। अगर हम सही तरीके से खाना नहीं खाएंगे, तो शारीरिक व मानसिक तौर पर बीमार हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ेंः शिशु के दिमागी विकास को नुकसान पहुंचाती हैं ये 5 चीजें, डॉक्टर से जानें इसके बारे में
Image Credit: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version