पेट में बढ़ गई है गर्मी, तो इसे शांत करने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके

पेट की गर्मी को शांत करने के लिए आप कई घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। आगे जानते हैं इसे दूर करने के आसान उपाय।   
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट में बढ़ गई है गर्मी, तो इसे शांत करने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके


गर्मियों में पेट खराब होने की समस्या होना आम बात है। मसालेदार खाने के कारण पेट में गर्मी होने लगती हैं। जिसकी वजह से व्यक्ति को दस्त, गैस व पेट दर्द की समस्या हो सकती है। दरअसल, पेट की गर्मी होने के कई कारण हो सकते हैं। इससे पेट की पाचन क्रिया खराब हो जाती है। रात के समय अधिक खाना, देर रात में खाना खाने, शराब का सेवन अधिक करना व अनियमित जीवन शैली पेट की गर्मी बढ़ने लगती हैं। अगर आप भी इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो इस लेख में आपको ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिससे आप पेट की गर्मी को शांत कर सकते हैं।

पेट की गर्मी को शांत करने के तरीके | How To Cool Stomach Naturally In Hindi

नारियल पानी

नारियल पानी में प्राकृतिक रूप से ठंडक देने वाले गुण होते हैं, जो पेट की गर्मी को शांत करने में मदद करते हैं। इससे आप पेट  और शरीर की गर्मी को शांत कर सकते हैं। नारियल पानी में मौजूद मलाई को आप चेहरे पर भी लगा सकत हैं। इससे चेहरे की कई बीमारियां दूर होती है।

इसे भी पढ़ें : गर्मी में हो गया है पेट खराब? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगी जल्द राहत

छाछ का सेवन करें

गर्मियों के मौसम में पेट की गर्मी को शांत करने के लिए आप छाछ का सेवन कर सकते हैं। छाछ से पेट की गर्मी शांत होने के साथ ही पाचन क्रिया बेहतर होती है। जिससे आपका खाना आसानी से पचता है और आपको गैस व पेट में ऐंठन आदि की समस्या दूर होती हैं।

cool stomach naturally

पुदीना

पुदीने की पत्तियां औषधीय और प्राकृतिक गुण होते हैं, जो पेट की गर्मी को शांत करने का काम करते हैं। पुदीने की पत्तियों को पीसकर आप इसमें नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इस रस को एक गिलास पानी में मिला दें। इस पानी का सेवन करने से आपके पेट की गर्मियां शांत होती है और पेट की समस्याएं दूर होती है।

ठंडे दूध का सेवन करें

गर्म दूध की बजाय ठंडा दूध पीना भी पेट को शीतलता प्रदान कर सकता है। दूध में मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और पेट की गर्मी को कम करते हैं। यदि आप चाहें तो इसे हल्के मेवे जैसे खजूर, बादाम या केशर के साथ पी सकते हैं। ठंडा दूध पीने से आपका पेट ठंडा और शांत हो जाता है, जिससे आप गर्मियों में आराम से रह सकते हैं।

जीरा पानी का सेवन करें

एक गिलास गर्म पानी में थोड़ा सा जीरा मिलाकर पीने से पेट की गर्मी कम होती है। जीरा में मौजूद गुण पेट को शीतल और आरामदायक बनाने में मदद करते हैं। इसे गर्मियों में रोजाना पीने से आपको ठंडक मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें : गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स

संतरा और नींबू का रस

एक गिलास पानी में नींबू या संतरे का रस मिलाकर पीने से पेट की गर्मी कम हो सकती है। इन फलों में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और ताजगी होती है जो पेट को शीतल बनाने में मदद करती हैं। इसे नियमित रूप से सेवन करें और गर्मियों में आराम करें।

इन प्राकृतिक उपायों को अपनाकर आप अपने पेट को प्राकृतिक रूप से ठंडक पहुंचा सकते हैं। हालांकि, यदि आपकी समस्या गंभीर है या लंबे समय तक बनी रहती है, तो बेहतर होगा कि आप डॉक्टर की सलाह लें।

Read Next

इन 5 समस्याओं में आंखों से निकलने लगता है पानी, इस संकेत को न करें नजरअंदाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version