World Health Day 2024: हर साल 7 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस? जानें इसका महत्व और थीम

World Health Day 2024:विश्व स्वास्थ्य संगठन  ने 1948 में विश्न स्वास्थ्य दिवस को मनाने की शुरुआत की थी। आइए जानते हैं क्या हैं क्यों मनाया जाता है ये दिन और क्या है इसका महत्व।  
  • SHARE
  • FOLLOW
World Health Day 2024: हर साल 7 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस? जानें इसका महत्व और थीम


World Health Day History Theme Significance: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा हर साल 7 अप्रैल को 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में सेहत के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस दिन दुनियाभर में WHO और अन्य स्थानीय स्वास्थ्य संस्थाओं द्वारा सेमिनार, नाटक और कई माध्यमों से लोगों के लिए स्वस्थ रहना क्यों जरूरी है, इसका महत्व समझाया जाता है। इसके अलावा विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर WHO द्वारा दुनियाभर में फैल रही नई बीमारियां, उनका इलाज और इन बीमारियों का कारण क्या है, इसके बारे में लोगों को जानकारी दी जाती है। मेडिकल के क्षेत्र में नई खोज, नई दवाओं और नए टीकों की खोज के बारे में भी लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day 2024) के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं इस दिन का इतिहास और थीम के बारे में। साथ ही यह भी जानेंगे कि आखिरकार 7 अप्रैल को ही क्यों विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास- World Health Day History

विश्व स्वास्थ्य दिवस के इतिहास की बात करें, तो विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस दिन को मनाने का प्रस्ताव 1948 में रखा था। दुनियाभर में बढ़ते बीमारियों के मामलों को देखते हुए, लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करने के लिए WHO ने इस दिन को मनाने का प्रस्ताव रखा था। WHO के प्रस्ताव के बाद लगभग 2 साल तक दुनियाभर के कई देशों ने इस पर विचार किया। अंत में सन 1950 में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाया गया। तब से हर साल अलग-अलग थीम्स पर इस दिन को मनाया जाता है। WHO का कहना है कि स्वास्थ्य मानव का बुनियादी अधिकार है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को बिना किसी आर्थिक परेशानी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करवाना है, ताकि सब निरोग रह सकें।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी के दौरान बार-बार करता है कुछ खाने का मन? जानें प्रेग्नेंसी क्रेविंग क्या है और कैसे करें कंट्रोल

World-health-day-ins

विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम क्या है?- World Health Day Theme

जैसा कि हम पहले भी जिक्र कर चुके हैं कि हर साल एक अनोखी थीम पर विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाया जाता है। WHO ने इस साल "माय हेल्थ माय राइट" थीम के साथ विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने का फैसला किया है। माय हेल्थ माय राइट थीम इस बात को दर्शाता है कि स्वास्थ्य ही मानव के जीवन की असली बुनियाद है। साथ ही यह थीम यह भी दर्शाती है कि आपकी सेहत आपका हक है। जो लोग बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं यह थीम उन लोगों के लिए बहुत ज्यादा खास है। WHO का मानना है कि किसी व्यक्ति की आर्थिक परिस्थितियां कैसे भी क्यों न हो, स्वास्थ्य सेवाएं मिलना उसका अधिकार है। इन्हीं कारणों से दुनियाभर के देशों की सरकार लोगों के फ्री योजनाएं लाती है, ताकि किसी की जान इलाज न होने की वजह से न जाए।

विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर ओनली माय हेल्थ की टीम अपने सभी पाठकों से अनुरोध करती है कि वह एक प्रण लें, कि वह रोजाना स्वास्थ्य से जुड़ी एक एक्टिविटी जरूर करें। आप चाहें तो एक्सरसाइज, योग या फिर फिजिकल एक्सरसाइज को अपने रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। इसके अलावा आप हेल्दी डाइट के जरिए भी खुद को हेल्दी रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में पैरों की मालिश करने से मिलते हैं कई फायदे, जानें इसका सही तरीका

All Image Credit: Freepik.com

Read Next

H5N1 Bird Flu: कोविड से भी 100 गुना ज्यादा खतरनाक हो सकता है बर्ड फ्लू, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version