Word Cup Semi-Final में हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए थे, खुद बताए इंजरी के प्रमुख कारण

Shubman Gill World Cup 2023 News In Hindi: हाल ही में एक इंटर्व्यू में क्रिकेटर शुभमन गिल ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के दौरान अपनी इंजरी के कारण बताए।
  • SHARE
  • FOLLOW
Word Cup Semi-Final में हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए थे, खुद बताए इंजरी के प्रमुख कारण


Shubman Gill World Cup 2023 News In Hindi: बुधवार को वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल का पहला मैच खेला गया। यह मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। मैच के दौरान जब भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल जब न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं, तो इस दौरान उन्हें मसल में क्रैंप्स आना शुरू हुए। उसके मैच के बीच में ही डॉक्टर्स और फिजियोथेरेपिस्ट की टीम शुभमन गिल स्थिति देखने के लिए पहुंची। फिजियोथेरेपिस्ट से पता चला कि शुभमन गिल को हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियों में क्रैंप्स आ रहे हैं, इसकी  वजह से उनकी हैमस्ट्रिंग प्रभावित हो रही है और उनकी हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट भी लग सकती है। जिसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें रिटायर्ड हर्ट होने का सुझाव दिया, जिससे कि उनकी सेहत को कोई गंभीर नुकसान न पहुंचे। इसके बाद शुभमन गिल अपनी पारी के बीच में ही रिटायर्ड हर्ट हो गए। अब शुभमन गिल ने अपनी सेहत से जुड़ी जरूरी जानकारी शेयर की है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि आखिर मैच के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या का सामना क्यों करना पड़ा। इसके पीछे कौन-कौन से कारण जिम्मेदार रहे। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं....

Shubman Gill World Cup 2023 News In Hindi

शुभमन गिल को मसल क्रैंप्स का सामना क्यों करना पड़ा?

एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान शुभमन गिल ने अपनी हेल्थ के बारे में खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि कैसे मैच के दौरान उन्होंने अपनी हैमस्ट्रिंग को खींच लिया था। अपनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव और क्रैंप्स के लिए उन्होंने डेंगू को जिम्मेदार ठहराया। वे दिन पहले डेंगू की चपेट में आ गए थे। उन्होंने उस समय कहा था कि वे जल्दी ठीक हो जाएंगे और फाइनल में जरूर खेलेंगे। लेकिन सेमीफाइनल में ही उनके स्वास्थ्य पर डेंगू प्रभाव देखने को मिला। गिल ने बताया कि डेंगू के कारण उनकी मांसपेशियों को भारी नुकसान पहुंचा था और शायद अभी तक उनकी मांसपेशियां रिकवर नहीं हो पाई थीं। इस परिस्थिति में जब मैंने लगातार बल्लेबाजी की, तो इसकी वजह से मांसपेशियों में क्रैंप्स होना शुरू हो गए। इसके अलावा, उन्होंने मसल क्रैंप्स के वातावरण को भी जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि जब आप बहुत ह्यूमिडिटी वाले वातावरण में लगातार खेलते हैं, तो इसकी वजह से अक्सर मांसपेशियों में क्रैंप्स हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: मांसपेशियों की ऐंठन से राहत पाने के लिए आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)

इसे भी पढ़ें: मांसपेशियों में ऐंठन से राहत दिला सकते हैं ये 5 व‍िटाम‍िन्‍स, जानें कैसे करें डाइट में शामिल

फिट होने के बाद भी मसल क्रैंप्स क्यों आते हैं?

क्रिकेटर्स में मसल क्रैंप्स का एक बड़ा कारण शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन होना है। क्योंकि उन्हें मैदान पर घंटों खेलना पड़ता है। वे गर्म और ह्यूमिडिटी वाले वातावरण में भी लगातार खेलते रहते हैं। ऐसे वातावरण में खेलने पर शरीर से पसीना अधिक निकलता और शरीर से तरल पदार्थ बाहर निकलते हैं। इस दौरान सिर्फ पसीना ही नहीं, बल्कि तरल के साथ शरीर से इलेक्ट्रोलाइट्स या कई जरूरी पोषक तत्व भी बाहर निकलते हैं, जैसे मैग्नीशियम और पोटेशियम आदि। यह मांसपेशियों को ऐंठन से बचाने में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा, लगातार खेलने की वजह मांसपेशियां में थकान हो जाती है और उनमें तनाव बढ़ने लगता है। इस स्थिति में मांसपेशियों में ऐंठन और चोट लगने की संभावना बढ़ती है। क्रिकेटर शुभमन गिल और विराट कोहली की मसल इंजरी भी इस तरह की स्थितियों का परिणाम हो सकती है।

All Image Source: Freepik

Read Next

पैनिक अटैक क्यों आता है? जानें इसके कारण और मैनेज करने के 5 तरीके

Disclaimer