महिलाओं को बढ़ती उम्र की प्रक्रिया के साथ इस तरह करना चाहिए सामना, बेहतर जीवनशैली का भी मिलेगा फायदा

अगर आप भी बढ़ती उम्र की प्रक्रिया से परेशान हैं तो आज से इस तरह बनाएं खुद की करें देखभाल, हमेशा रह सकेंगे एक्टिव।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं को बढ़ती उम्र की प्रक्रिया के साथ इस तरह करना चाहिए सामना, बेहतर जीवनशैली का भी मिलेगा फायदा


बढ़ती उम्र की समस्या से आजकल हर कोई परेशान हैं और सभी इससे छुटकारा पाने के लिए तरीके अपनाते रहते हैं। ऐसे ही महिलाएं भी अपनी बढ़ती उम्र की प्रक्रिया से काफी नाराज रहती है जिसके कारण उन्हें अपनी त्वचा का ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है। बढ़ती उम्र की प्रक्रिया आपके स्वास्थ्य पर तो असर डालती ही है साथ ही ये आपकी त्वचा और बालों पर भी बुरा असर डालती है, जिससे कारण आपकी उम्र ज्यादा लगने लगती है। इसलिए जरूरी है कि महिलाओं को इस बढ़ती उम्र की प्रक्रिया से छुटकारा पाने के लिए कुछ तरीके अपनाने चाहिए। महिलाएं अपनी त्वचा के साथ-साथ शरीर के बाकि समस्याएं जो आपकी उम्र की प्रक्रिया से जुड़ी हुई हैं उन पर भी ध्यान दें।

aging

छोटी चोट या कोई दर्द

पुरानी चोट या कोई घाव हो इससे कारण आपको उम्र में बार- बार दर्द महसूस होने की संभावना होती है। नियमित कोशिशों के साथ दर्द को कम किया जा सकता है और आपके जोड़ों को ज्यादा लचीला बनाया जा सकता है। तैराकी, योग और ताई-ची जैसे कम प्रभाव वाले व्यायाम आजमाएं। इसके साथ ही आप दर्द से राहत पाने के लिए हीटिंग पैड या आइस पैक भी मदद कर सकते हैं। अगर ये तरीके आपको पर्याप्त राहत नहीं देते हैं, तो अपने डॉक्टर से ओवर-द-काउंटर या प्रिस्क्रिप्शन दवाओं के बारे में बात जरूर करें।

झुर्रियां

ये महिलाएं और पुरुष दोनों के लिए बढ़ती उम्र की एक सामान्य समस्या है, जो आपकी त्वचा के पतले होने, सूखने का कारण बनती है। लेकिन आप इसे अपनी ही आदतों के साथ ठीक कर सकते हैं। धूम्रपान और बहुत देर तक सूरज के सामने रहना आपकी त्वचा को खराब कर सकती है। जिससे आपकी बढ़ती उम्र आपके चेहरे के जरिए दिखने लगती है। आप धूप में कम से कम रहें और अपनी त्वचा को धूप से बचाएं। इसके अलावा आप कुछ त्वचा उत्पाद, जैसे मॉइस्चराइजर या नुस्खे रेटिनॉइड्स की मदद से झुर्रियों के लक्षण को कम कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: अगर स्त्रियों ने समय पर नहीं दिया ध्यान तो हो सकतीं हैं ये 5 गंभीर बीमारियां, हो जाएं सावधान

रूखी त्वचा

बढ़ती उम्र आपके शरीर पर अलग-अलग तरीके से हमला कर सकती है। ऐसे में उनकी त्वचा पर रुखेपन का लक्षण आसानी से नजर आ सकता है। इसलिए महिलाओं को अपनी रुखी त्वचा का लक्षण दिखते ही इसे दूर करने के बारे में सोचना चाहिए और ऐसा क्यों होता है ये जानना चाहिए। इस स्थिति से बचने के लिए आप शावर या स्नान को 10 मिनट से कम रखें और हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। इसके बाद आप हमेशा अपनी त्वचा में नमी बनाए रखने की कोशिश करें। 

मांसपेशियों को नुकसान

मांसपेशियों में नुकसान होना भी बढ़ती उम्र का एक मुख्य लक्षण है जिससे ज्यादातर महिलाएं परेशान रहती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आपको रोजाना नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। रोजाना चलना, बागवानी, या तैराकी आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में आपकी मदद करती है। आपको रोजाना कम से कम 30 मिनट के लिए व्यायाम करना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाले व्यायाम करें।  

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में कौन से नट्स और ड्राईफ्रूट्स खाना फायदेमंद है और कौन से नुकसानदायक? जानें जरूरी सावधानियां

याददाश्त की समस्या

खुद को चिंतित महसूस करना आपकी दिमाग पर बुरा असर डाल सकता है, जो बढ़ती उम्र के साथ बढ़ना आम है। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आपका मस्तिष्क उतनी ही तेजी से बदलता है, जिससे किसी भी चीजों को याद रखने की क्षमता को कम होने लगती है। इसके लिए आप खुद को कुछ ट्रिक्स के साथ जोड़ सकती हैं। जैसे सूची रखना, एक रूटीन का पालन और चीजों को याद करने की कोशिश करना। 

Read More Articles On Women Health in Hindi

Read Next

प्रेगनेंसी में कौन से नट्स और ड्राईफ्रूट्स खाना फायदेमंद है और कौन से नुकसानदायक? जानें जरूरी सावधानियां

Disclaimer