Doctor Verified

महिलाओं की तरह पुरुषों को भी होता है मेनोपॉज, जानें Male Menopause से डील कैसे करें?

बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं की तरह पुरुषों को भी मेनोपॉज का सामना करना पड़ता है। आइए लेख में जानें ऐसे में किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं की तरह पुरुषों को भी होता है मेनोपॉज, जानें Male Menopause से डील कैसे करें?


How do you treat male menopause:बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई बदलाव आते हैं। ये बदलाव हमारे शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। एक उम्र के बाद शरीर में हार्मोन का स्तर भी कम होने लगता है। इस दौरान लोग मेनोपॉज से गुजर रहे होते हैं। कई लोग मानते हैं कि मेनोपॉज की समस्या केवल महिलाओं को होती है। जबकि, यह समस्या महिला और पुरुष दोनों को प्रभावित करती है। पुरुषों में मेनोपॉज को मेल मेनोपॉज कहा जाता है। पुरुषों में मेनोपॉज 45 की उम्र के बाद शुरू होता है और 50 तक जा सकता है। इस उम्र में पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन का स्तर कम होने लगता है, जिस कारण अंडाशय काम करना बंद कर देता है। इस दौरान पुरुषों के फिजिकल और मेंटल हेल्थ में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो पुरुषों के लिए भी मेनोपॉज से डील करना आसान हो सकता है। अगर आपके परिवार में कोई पुरुष इस उम्र के दायरे में है, तो आपके लिए यह लेख बहुत फायदेमंद हो सकता है।

इस बारे में जानने के लिए हमने ढाकुरिया स्थित मणिपाल हॉस्पिटल से कंसल्टेंट ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी की डॉ. इरीना डे से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें मेल मेनोपॉज से डील करने के लिए क्या करें।

1 (58)

मेल मेनोपॉज से डील करने के लिए क्या करें? How To Deal With Male Menopause

खुद को एक्टिव रखें

मेनोपॉज से डील करने के लिए पुरुषों को एक्टिव रहना बहुत जरूरी है। इसलिए रोज वॉक या एक्सरसाइज करने की आदत जरूर बनाएं। रोज एक्सरसाइज जैसे कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या कार्डियो करने से बॉडी एक्टिव रहेगी। इससे टेस्टोस्टेरोन लेवल बूस्ट होता है और मूड इंप्रूव होता है।

बैलेंस्ड डाइट लें

मेल मेनोपॉज से डील करने के लिए डाइट को बैलेंस्ड रखना भी जरूरी है। ध्यान रखें कि आपकी डेली डाइट में सभी पोषक तत्वों की कमी पूरी जरूर हो। अपनी डाइट में लीन प्रोटीन, फ्रूट्स, वेजिटेबल, साबुत अनाज और हेल्दी फैट्स जरूर शामिल करें। अपनी डाइट में एक्स्ट्रा शुगर और प्रोसेस्ड फूड्स अवॉइड करें।

इसे भी पढ़ें- पुरुषों को भी मेनोपॉज के कारण होती हैं ये परेशानियां, जानें बचाव के उपाय

रोज नींद पूरी जरूर करें

मेनोपॉज के दौरान नींद न आना या कम नींद आने जैसी समस्याएं हो जाती हैं। इसलिए ऐसे में स्लीप शेड्यूल पर जरूर ध्यान देना चाहिए। रात में रोज 7 से 9 घंटे की नींद जरूर लें। इससे बॉडी में हार्मोन्स रेगुलेट होंगे और मेनोपॉज में समस्याएं नहीं बढ़ेंगी।

स्ट्रेस मैनेज करें

बढ़ती उम्र के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती है। ऐसे में पुरुषों को तनाव भी ज्यादा रहता है। लेकिन, बढ़ता तनाव आपकी सेहत पर बुरा असर भी डाल सकता है। इसके कारण, आपके रोजमर्रा के काम पर भी असर पड़ सकता है। इसलिए, माइंड को रिलैक्स रखने पर काम करें। रिलैक्सेशन टेक्निक्स जैसे मेडिटेशन, योगा और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज अपनाएं। इससे माइंड और बॉडी रिलैक्स रहेंगे और स्ट्रेस भी कंट्रोल रहेगा।

इसे भी पढ़ें- पुरुषों को भी होती है मेनोपॉज की समस्या, जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

रेगुलर चेकअप्स करवाते रहें

बढ़ती उम्र के साथ बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। खासकर, मेल मेनोपॉज के दौरान शरीर में हार्मोन लेवल भी कम होने लगता है। ऐसे में, रेगुलर चेकअप्स करवाने जरूरी हो जाते हैं। रूटीन चेकअप्स करवाने से हार्मोन्स लेवल को मॉनिटर करने में मदद मिलेगी। इससे हार्ट हेल्थ के साथ ओवरऑल हेल्थ को फायदा होगा।

ऐल्कोहॉल और स्मोकिंग से दूरी बनाएं

ऐल्कोहॉल पीने और स्मोकिंग करने से भी हार्मोन्स पर बुरा असर पड़ता है। इसके कारण टेस्टोस्टेरोन लेवल कम होने लगता है, जिससे ओवरऑल हेल्थ पर असर पड़ सकता है।

सोशल कनेक्शन बनाए रखें

मेल मेनोपॉज के दौरान पुरुषों की मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ता है। इस उम्र तक आकर लोग अपनी जिंदगी में काफी कुछ चीजें देख चुके होते हैं। इस कारण उनकी इमोशनल हेल्थ वीक भी होने लगती है। इसलिए ऐसे में अपने सोशल कनेक्शन बढ़ाने चाहिए। करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों से कनेक्ट रहने की कोशिश करनी चाहिए।

निष्कर्ष

पुरुषों में 45-50 उम्र के बीच मेल मेनोपॉज शुरू हो जाता है। ऐसे में शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से सेहत में असर नजर आने लगता है। ऐसे में, हार्मोन्स को बैलेंस्ड रखने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल दोनों पर ध्यान देना जरूरी है। इसके लिए बैलेंस्ड डाइट लें, ऐल्कोहॉल और स्मोकिंग से दूरी बनाकर रखें और फिजिकल वर्कआउट जरूर करें।

FAQ

  • पुरुषों में मेनोपॉज कब होता है? 

    पुरुषों में मेनोपॉज को मेल मेनोपॉज कहा जाता है। पुरुषों में मेनोपॉज 45 की उम्र के बाद शुरू होता है या 50 की उम्र के बाद भी शुरू हो सकता है। हर पुरुष में मेनोपॉज शुरू होने का समय अलग-अलग हो सकता है। 
  • पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन किस उम्र में बंद हो जाता है?

    एक्सपर्ट्स के मुताबिक 40 की उम्र के बाद टेस्टोस्टेरोन कम होना शुरू हो जाता है। उम्र बढ़ने के साथ टेस्टोस्टेरोन कम होता जाता है। मेल मेनोपॉज शुरू होने तक टेस्टोस्टेरोन लेवल काफी हद तक घट जाता है। 
  • क्या खाने से टेस्टोस्टेरोन बढ़ता है?

    टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए डेली डाइट में सभी पोषक तत्व जरूर होने चाहिए। अपनी डाइट में लीन प्रोटीन, फ्रूट्स, वेजिटेबल, साबुत अनाज और हेल्दी फैट्स जरूर शामिल करें। अपनी डाइट में एक्स्ट्रा शुगर और प्रोसेस्ड फूड्स अवॉइड करें। 

 

 

 

Read Next

क्या सौंफ से पुरुष में इंफर्टिलिटी की समस्या दूर होती है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version