Doctor Verified

पुरुषों को भी मेनोपॉज के कारण होती हैं ये परेशानियां, जानें बचाव के उपाय

How Male Menopause Affect Health: मेल मेनोपॉज के कारण पुरुषों को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक बलदाव झेलने पड़ते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों को भी मेनोपॉज के कारण होती हैं ये परेशानियां, जानें बचाव के उपाय


How Male Menopause Affect Health: मेनोपॉज की समस्या सिर्फ महिलाओं में ही नहीं होती है बल्कि इसका शिकार पुरुष भी होते हैं। पुरुषों में मेनोपॉज की वजह से कई गंभीर समस्याएं भी होती हैं। एक उम्र के बाद शरीर में हॉर्मोन का स्तर कम होने लगता है और इसकी वजह से कई स्थितियां प्रभावित होती हैं। मेल मेनोपॉज या पुरुषों में मेनोपॉज आमतौर 45 साल की उम्र के बाद या 50 साल की उम्र तक शुरू होता है। इस उम्र में पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन का स्तर कम होने लगता है, जिसकी वजह से अंडाशय काम करना बंद हो जाता है और शरीर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, पुरुषों में मेनोपॉज के कारण होने वाली शारीरिक समस्याओं के बारे में।

पुरुषों में मेनोपॉज के कारण होने वाली परेशानियां- How Male Menopause Affect Health in Hindi

पुरुषों के शरीर में 45 से 50 साल की उम्र में मानसिक और शारीरिक बदलाव होता है, जिसे 'मेल मेनोपॉज' या 'अंडरोपॉज' के नाम से जाना जाता है। यह उम्र के साथ होने वाली एक प्राकृतिक क्रिया है, जिसमें पुरुषों के शरीर में होने वाले हॉर्मोनल बदलाव के कारण कई चीजें प्रभावित होती हैं। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, " मेल मेनोपॉज के कारण पुरुषों को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक बलदाव झेलने पड़ते हैं। इसकी वजह से होने वाली समस्याएं शरीर पर गंभीर प्रभाव डालती हैं।"

How Male Menopause Affect Health

इसे भी पढ़ें: क्या पुरुषों में भी होता है मेनोपॉज? जानें मेंस मेनोपॉज के 5 शुरुआती संकेत

मेल मेनोपॉज के लक्षण- Male Menopause Symptoms in Hindi

1. हॉर्मोनल बदलाव: पुरुषों में मेनोपॉज के दौरान टेस्टोस्टेरोन की मात्रा में कमी होती है, जिससे वे कम ऊर्जावान और थका हुआ महसूस करते हैं।

2. यौन शक्ति में बदलाव: मेल मेनोपॉज के बाद पुरुषों की यौन इच्छाशक्ति में कमी देखने को मिलती है।  

3. मानसिक संतुलन में बदलाव: चिंता, उदासी, आत्मविश्वास कमी और अवसाद की समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं।

4. शारीरिक परिवर्तन: वजन बढ़ना, मांसपेशियों का कमजोर होना और बालों के झड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों को भी होती है मेनोपॉज की समस्या, जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

मेल मेनोपॉज का स्वास्थ्य पर प्रभाव इस तरह से है-

1. यौन समस्याएं: यौन इच्छाशक्ति में कमी के कारण पुरुषों को यौन समस्याएं हो सकती है।

2. मानसिक समस्याएं: अवसाद, उदासी, चिंता और आत्मविश्वास कमी यहां तक कि डिप्रेशन भी हो सकता है।

3. शारीरिक समस्याएं: वजन बढ़ने, मांसपेशियों में कमजोरी और दिल की समस्याएं भी पायी जा सकती हैं।

पुरुषों में मेनोपॉज के कारण होने वाली परेशानियां से बचाव के टिप्स

1. स्वस्थ आहार: पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना, जैसे कि फल, सब्जियां, पूरी अनाज, और प्रोटीन युक्त आहार, आपके शारीरिक स्वास्थ्य को सुधार सकता है।

2. नियमित व्यायाम: नियमित व्यायाम करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है और हार्मोनल संतुलन को भी बनाए रखता है।

3. ध्यान और योग: योग, ध्यान और प्राणायाम आपको मानसिक तनाव से निकालकर चिंता और अवसाद को कम करने में मदद कर सकते हैं।

स फेज में नींद की बीमारी आम हो जाती है और वे अक्सर रात के दौरान परेशान करती हैं। घंटों तक ऐसे में पुरुषों को नींद नहीं आती है। साथी न केवल आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं बल्कि कमजोर भी महसूस करेंगे। इस स्थिति में समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लेकर उचित कदम उठाने चाहिए।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

पुरुषों में पेशाब से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है यूरेथ्राइटिस, जानें इस बीमारी के लक्षण और कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version