महिलाओं की तरह ही पुरुषों को भी यूरिनरी ट्रैक्ट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। यूथेराइटिस (मूत्रमार्गशोथ) एक ऐसी स्थिति है जिसमें यूरिनरी ट्रैक्ट में सूजन और जलन हो हो सकती है। पुरुषों का सीमेन (वीर्य) भी यूरिनरी ट्रैक्ट से ही होकर गुजरता है। यूथेराइटिस, यूटीआई से अलग समस्या होती है। इसमें यूथेराइटिस में सूजन होती है, जबकि यूटीआई में यूरिनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन होता है। इन दोनों ही स्थिति में व्यक्ति को समान लक्षण महसूस हो सकते हैं। लेकिन यूथेराइटिस के कारण और इलाज अलग तरह के होते हैं। डॉक्टर के मुताबिक यह समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। वैसे, तो यह समस्या महिला व पुरुषों दोनों को हो सकती है। लेकिन, पुरुषों को महिलाओं की अपेक्षा यूथेराइटिस होने की संभावना अधिक होती है। दरअसल, यूथेरा ब्लैडर के ठीक नीचे होता है और यह पुरुषों के लिंग के पिछले छोर से जुड़ा होता है। इसकी लंबाई अधिक होने से इसमें सूजन होने की संभावना अधिक हो सकती है। इस लेख में नारायण अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रबीर बासु से जानेंगे कि पुरुषों में यूथेराइटिस की समस्या क्यों होती है। साथ ही, यूथेराइटिस के लक्षणों को भी आगे विस्तार से समझेंगे।
पुरुषों में यूथेराइटिस के क्या लक्षण होते हैं? - Symptoms Of Urethritis In Men In Hindi
यूथेराइटिस में व्यक्तिक को पेशाब करते समय जलन और दर्द महसूस हो सकता है। साथ ही, यूथेराइटिस में व्यक्ति को नॉर्मल से अधिक बार यूरिन पास करने की इच्छा हो सकती है। साथ ही, व्यक्ति को लिंग में खुजली, छूने में दर्द, सूजन, शारीरिक संबंध के दौरान दर्द व सीमेन में रक्त आना आदि लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इंफेक्शन के दैरान लिंग से स्राव भी हो सकता है।
यूथेराइटिस में व्यक्ति को हर बार बुखार या गंभीर बीमारी नहीं होती है। हालांकि, यदि रोग पुरुष के लिंग, यूरिनरी ट्रैक्ट या ब्लड व अन्य अंगों में फैलता है, तो इससे आपको आगे बताए लक्षण महसूस हो सकते हैं।
- पीठ में दर्द
- पेट में दर्द
- उल्टी करना
- तेज बुखार होना
- जी मिचलाना
- पूरे शरीर में जोड़ों में सूजन, आदि।
पुरुषों में यूथेराइटिस के क्या कारण हैं? - Causes Of Urethritis In Men In Hindi
पुरुषों में यूथेराइटिस के कारणों को आगे बताया गया है।
- यौन संचारित रोग (एसटीडी) गोनोरिया और क्लैमाइडिया यूथेराइटिस के अधिकतर मामलो में मुख्य कारण बनते हैं।
- जो वायरस यौन संबंधों के दौरान दाद और अन्य संक्रमणों का कारण बनते हैं, वही यूथेराइटिस का कारण बन सकते हैं।
- लोशन, साबुन और केमिकल प्रोडक्ट के इस्तेमाल से यूरिनरी ट्रैक्ट में कुछ समय के लिए दर्द हो सकता है।
- लिंग में किसी तरह की चोट यूथेराइटिस का कारण बन सकता है।
- यौन संबंध बनाते समय किसी तरह के प्रोडक्ट का उपयोग रिएक्शन की वजह हो सकता है।
- क्रोनिक यूथेराइटिस की समस्या बैक्टीरिया की वजह से हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: पेशाब का रंग दे सकता है शरीर में पल रही बीमारियों का संकेत, डॉक्टर से जानें किस रंग का क्या है मतलब
इस दौरान पुरुषों का इलाज एंटीबायोटिक से किया जाता है। सामान्य रूप से इस समस्या का इलाज एक से दो सप्ताह तक हो सकता है। इस समस्या से बचाव करने के लिए शारीरिक संबंध बनाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। साथ ही, एंटीबायोटिक्स के इंजेक्शन भी इस समस्या का इलाज के लिए उपयोग किए जा सकते हैं।