Expert

सर्दियां एक्सरसाइज के लिए अच्छा मौसम क्यों है? जानें एक्सपर्ट से

एक्सरसाइज की शुरुआत के लिए सर्दी का मौसम सबसे ज्यादा फायदेमंद है। आइए एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियां एक्सरसाइज के लिए अच्छा मौसम क्यों है? जानें एक्सपर्ट से


Benefits of Exercise In Winter: एक्सरसाइज हमारी फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों के लिए जरूरी है। जिन लोगों को एक्सरसाइज की आदत होती है वो एक्सरसाइज न करने वालों के मुकाबले ज्यादा हेल्दी रहते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है और फिट रहने में भी मदद मिलती है। वेट मेंटेन रखने के लिए एक्सपर्ट्स रोज एक्सरसाइज की सलाह देते हैं। गर्मियों के मुकाबले सर्दी के मौसम में एक्सरसाइज करना ज्यादा आसान होता है। लेकिन क्या आप इसका कारण जानते हैं? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि लखनऊ के योगवशी (Yogvashi) योगा इंस्टीट्यूट की योगा एक्सपर्ट वैशाली सिंह से। आइये लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।

01 - 2025-01-23T124912.473

सर्दी का मौसम एक्सरसाइज के लिए फायदेमंद क्यों है? Why Winter Is The Best Season For Exercise

देर तक एक्सरसाइज कर सकते हैं

गर्मियों में तापमान ज्यादा होने के कारण पसीना आने लगता है। ऐसे में ज्यादा देर तक एक्सरसाइज करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन सर्दियों में मौसम ठंड़ा होने के कारण ज्यादा देर तक एक्सरसाइज कर सकते हैं। ऐसे में हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करना भी आसान हो जाता है।

रूटीन फॉलो करना आसान होता है

सर्दियों में दिन छोटे और रातें बड़ी होती हैं। ऐसे में रूटीन बनाना और फॉलो करना आसान हो जाता है। रात में पर्याप्त नींद मिलने से सुबह वर्कआउट करना भी आसान होता है। सर्दियों में बॉडी को गर्म रहने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे बॉडी ज्यादा एक्टिव और एनर्जेटिक बनती है।

इसे भी पढ़ें- क्या खाली पेट कार्डियो करने से तेजी से चर्बी कम होती है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

एनर्जी मेंटेन रहती है

सर्दियों में गर्म चीजों के सेवन से बॉडी में एनर्जी मेंटेन रहती है। ऐसे में अगर एक्सरसाइज की जाए, तो मूड और एनर्जी बूस्ट करने में मदद मिलती है। एक्सरसाइज बॉडी में हैप्पी हार्मोन्स बूस्ट करने में मदद करती है। इससे फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों को फायदा होता है।

मेटाबॉलिज्म हाई होता है

सर्दियों में एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म फास्ट होता है। इससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है और फैट लॉस करना आसान होता है। इसलिए अगर कोई फैट लॉस के लिए सर्दियों में एक्सरसाइज शुरू करता है, तो वेट लॉस करना भी आसान हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- क्या वाकई वर्कआउट करने से टेस्टेस्टेरॉन हॉर्मोन्स बढ़ने लगते हैं? डॉक्टर से जानें सच्चाई

दिन देरी से शुरू होता है

सर्दियों में सुबह देरी से शुरू होती है। ऐसे में रोज अपना डेली शेड्यूल जल्दी प्लान कर सकते हैं। इससे एक्सरसाइज करना आसान हो जाता है। क्योंकि आप अपनी हर एक्टिविटी के लिए टाइम मैनेज कर सकते हैं।

इंडोर एक्टिविटी ज्यादा कर सकते हैं

सर्दियों में बाहर ठंड़ होने के कारण लोग घर पर ही एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा इंडोर एक्सरसाइज प्लान कर सकते हैं। इससे एक्सरसाइज की आदत भी बनी रहती है और वर्कआउट करना ज्यादा आसान हो जाता है।

लेख में हमने एक्सपर्ट से जाना सर्दियों में एक्सरसाइज करना क्यों ज्यादा फायदेमंद है। अगर आप सर्दियों में रोज 40 मिनट भी एक्सरसाइज करते हैं, तो बीमारियों का खतरा काफी कम कर सकते हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।

Read Next

खाना खाने के बाद तेज वॉक करना चाहिए या धीरे-धीरे? एक्सपर्ट से

Disclaimer