Doctor Verified

पुराने समय में लोगों को कैंसर का खतरा कम क्यों होता था? एक्सपर्ट से समझें

पुराने समय में लोगों में कैंसर के मामले कम सुनने के लिए मिलते थे। डॉक्टर से जानें पुराने समय में लोगों को कैंसर कम क्यों होता था।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुराने समय में लोगों को कैंसर का खतरा कम क्यों होता था? एक्सपर्ट से समझें


Why there was no cancer in ancient times: कैंसर एक गंभीर बीमारी है जो तेजी से शरीर में फैलती है। अगर शुरुआत में इसका पता लग जाए, तो कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोका जा सकता है। लेकिन अगर कैंसर सेल्स की ग्रोथ होने के साथ इसका पता चलता है, तो इसे फैलने से रोकना मुश्किल हो जाता है। आजकल बड़ों से लेकर बच्चों तक हर उम्र के व्यक्ति को कैंसर हो रहा है। जबकि पहले समय से अगर तुलना करके देखी जाए, तो पहले लोगों में कैंसर के मामले कम देखने को मिलते हैं। लेकिन क्या आप इसका कारण जानते हैं? इस बारे में हमें जानकारी दी डॉ. (प्रोफेसर) एसवीएस देव, प्रमुख और वरिष्ठ सलाहकार, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, अपोलो कैंसर सेंटर, पूर्व अध्यक्ष, इंडियन एसोसिएशन ऑफ सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (आईएएसओ) ने। आइए लेख में डॉक्टर से जानें इसके पीछे की वजह।

01 - 2025-02-05T190415.912

पुराने समय में लोगों को कैंसर का खतरा कम क्यों होता था? Why Were People Less Prone To Cancer In Ancient Times

खानपान पर ज्यादा ध्यान देना

आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी में जंक और प्रोसेस्ड फूड खाने की आदत देखी जा रही है। इसके कारण शरीर में पोषण के बजाय टॉक्सिन जाते हैं और कैंसर का खतरा रहता है। वहीं, पहले समय में लोग ताजे फल-सब्जियों का सेवन ज्यादा करते हैं। गांव से जुड़ाव होने के कारण लोग प्रोसेस्ड फूड कम खाते थे। इस कारण पहले लोगों में लाइफस्टाइल से जुड़े कैंसर के मामले कम नजर आते थे।

शारीरिक व्यायाम ज्यादा करना

पहले लोग घर के काम खुद ही करते थे। घर की सफाई करना, चक्की चलाना, अनाज पीसना और पैदल चलकर जाना आदि। इस कारण बॉडी एक्टिव रहती थी और उन्हें लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याएं भी कम होती थी। शारीरिक गतिविधियां ज्यादा होने से वजन बढ़ने या हार्मोन्स इंबैलेंस जैसी समस्याएं भी लोगों को कम होती थी।

इसे भी पढ़ें- क्या लगातार पेट खराब रहना भी कैंसर का जोखिम बढ़ाता है? डॉक्टर से जानें

वातावरण साफ होना

पहले समय में लोग गांव-कस्बों में ज्यादा रहते थे। शहरों में भी विकास कम होने के कारण वायु और जल प्रदूषण कम हुआ करता है। इन कारणों से लोगों का खानपान और जीवनशैली स्वस्थ होती थी और बीमारियों का खतरा कम होता था।

बीमारी का पता नहीं लग पाना
पहले समय में लोगों के पास मेडिकल फेसिलिटी भी ज्यादा नहीं होती थी। इस कारण लोग जांच नहीं करवा पाते थे और कैंसर का पता नहीं चल पाता था। इसी के साथ, लोगों में कैंसर के लिए जागरूकता की कमी भी थी। इन कारणों से कैंसर के सभी मामले सामने नहीं आ पाते थे।

इसे भी पढ़ें- World cancer Day: कैंसर के मरीजों के लिए क्यों जरूरी है आपनों का मानसिक साथ, जानें कैसे करें उनकी मदद

लेख में जाना पुराने समय में डाइट और लाइफस्टाइल हेल्दी होने के कारण लोगों को कैंसर का खतरा कम होता था। अगर आप भी लाइफस्टाइल और डाइट को हेल्दी रखा जाए, तो कैंसर का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस लेख में हमने आपको सामान्य जानकारी दी है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए किसी कैंसर स्पेशलिस्ट से संपर्क करें।

Read Next

बार-बार गैस की समस्या क्या पेट के कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer