What Attracts Mosquitoes To People: आपने ध्यान दिया होगा कि कुछ लोगों को अन्य लोगों के मुकाबले ज्यादा मच्छर लगते हैं। कुछ लोग इसे मीठा खून होने का कारण बताते हैं, तो कुछ लोगों का मानना होता है कि साफ-सफाई न रखने के कारण ऐसा होता है। हालांकि यह परेशानी एक स्वस्थ व्यक्ति में भी दिख सकती है जिसके पीछे कुछ विशेष कारण जिम्मेदार हो सकते है। इस विषय पर गहनता से जानने के लिए हमने बात कि उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के फाउंडर और डायरेक्टर डॉ शुचिन बजाज (इंटरनल मेडिसिन) से। आइए इस लेख के माध्यम से जाने इस बारे में।
जानें क्यों कुछ लोगों को काटते हैं ज्यादा मच्छर- Why Do Mosquitoes Bite Specific People More?
शरीर का तापमान
जिन लोगों के शरीर का तापमान अन्य लोगों के मुकाबले ज्यादा होता है, उन्हें अक्सर ज्यादा मच्छर काटते हैं। दरअसल, तापमान ज्यादा होने से शरीर में ज्यादा पसीना आता है। पसीने में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है जो मच्छरों को ज्यादा आकर्षित करने लगता है।
मेटाबॉलिक रेट ज्यादा होना
हमारा शरीर ऑक्सीजन लेता है और कार्बन डाईऑक्साइट बाहर करता है। मच्छर शरीर से निकलने वाली कार्बन डाईऑक्साइट की ओर जल्दी आकर्षित होते हैं। इसलिए जिन लोगों का शरीर ज्यादा कार्बन डाईऑक्साइट प्रड्यूस करता है, उन्हें अन्य लोगों के मुकाबले ज्यादा मच्छर लगते हैं। प्रेग्नेंसी में भी शरीर में ज्यादा कार्बन डाईऑक्साइट प्रड्यूस होने के कारण ही महिला को ज्यादा मच्छर लग सकते हैं।
इसे भी पढ़े- घर में नहीं भटकेगा एक भी मच्छर, आज ही अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे
अत्यधिक वजन होना
मच्छर काटते के अन्य कारणों में व्यक्ति का वजन ज्यादा होना भी पाया गया है। जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है, उन्हें दूसरों के मुकाबले ज्यादा मच्छर लग सकते हैं। दरअसल, जिन लोगों में चर्बी ज्यादा होती है उन्हें पसीना भी ज्यादा आता है। यह मच्छरों को आकर्षित करने का कारण बन सकता है।
जेनेटिक कारण होना
आपने बचपन से सुना होगा कि जिन लोगों का खून मीठा होता है, अक्सर उन्हें ज्यादा मच्छर काटते हैं। दरअसल कुछ जेनेटिक कारणों से ऐसा हो सकता है। इस चीजों में ब्लड ग्रुप, जीन एक-जैसे होना शामिल हो सकता है।
इसे भी पढ़े- मच्छरों के काटने पर क्या करना चाहिए? जानें कैसे रखें मच्छरों को दूर
ज्यादा शराब पीना
जो लोग शराब ज्यादा पीते हैं उनकी ओर भी मच्छर जल्दी आकर्षित होते हैं। दरअसल, शराब के सेवन के कारण व्यक्ति में शरीर में एक केमिकल बनता है, जो मच्छरों का कांटना आसान बना देता है।
त्वचा से जुड़ी समस्या
कुछ लोग जिनकी त्वचा पर खास प्रकार के बैक्टीरिया पाए जाते हैं, उन्हें मच्छर ज्यादा काटते हैं। दरअसल, इन खास बैक्टीरिया के कारण त्वचा पर मच्छर के काटते की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही गहरे रंग के कपड़ो पर भी मच्छर जल्दी आते है, जिससे उन्हें छिपने की जगह मिल पाती है।
इन कारणों से कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा काट सकते हैं। मच्छरों का काटना सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है, इसलिए घर से बाहर जाते वक्त मच्छर से बचने की दवा लगाना न भूलें। अगर इस लेख में दी गई जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
Read Next
तमाम कोशिशों के बाद भी कम नहीं हो रहा है वजन, तो जरूर कराएं ये 8 हार्मोन टेस्ट, पता चलेगी वजह
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version