Bug Bite vs Mosquito Bite doctor tell the Difference: मानसून में रूक-रूक के होने वाली बारिश के कारण इन दिनों हर जगह कीड़े और मच्छरों का आतंक देखा जा रहा है। कीड़े और मच्छरों का काटना त्वचा और सेहत दोनों के लिए हानिकारक होता है। कीड़े और मच्छरों के काटने से त्वचा पर एक लाल उभार जाता है, उसमें जलन, खुजली और रैशेज की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं कीड़े और मच्छर दोनों के काटने से ही उल्टी, बुखार, दस्त और स्किन संबंधी परेशानियां देखी जाती है।
हालांकि कीड़े और मच्छरों के काटने में क्या अंतर होता है, इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को होती है। आज इस लेख में हम आपको कीड़े और मच्छर काटने में क्या फर्क नजर आता है, इससे बचाव करने के लिए क्या करना चाहिए आदि विषयों पर बात करेंगे। इस विषय पर लखनऊ के बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. तरूण आनंद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।
कीड़े ने काटा या मच्छर ने? दोनों के बीच अंतर कैसे पहचानें? - Bug Bite vs Mosquito Bite doctor tell the Difference in hindi
डॉ. तरूण आनंद के अनुसार, "मच्छरों और कीड़े के काटने पर त्वचा और शरीर में अलग-अलग अंतर नजर आते हैं। मच्छर के काटने पर त्वचा पर छोटा, गोल और लाल फूला हुआ धब्बा नजर आता है। मच्छर के काटने पर तुरंत खुजली और जलन की समस्या होती है। वहीं, कीड़े जैसे, खटमल, पिस्सू के काटने पर त्वचा पर छाले और दाने गुच्छों में नजर आते हैं। कीड़े के काटने पर खुजली की समस्या कुछ देर बाद होती है। कीड़े के काटने के बाद बहुत तेज खुजली, जलन और दर्द की समस्या होती है।" डॉ. तरूण आनंद की मानें तो मच्छर शाम और सुबह सबसे ज्यादा सक्रिय होते हैं और इंसानों को काटते हैं। वहीं, कीड़े दिन के समय कभी भी काट सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः Malaria FAQs: मलेरिया का मच्छर कब काटता है? डॉक्टर से जानिए मलेरिया से जुड़े 5 सवालों का जवाब
कीड़े और मच्छर से कौन सी बीमारियां होती हैं?- Which diseases are caused by insects and mosquitoes?
डॉक्टर के अनुसार, कीड़े और मच्छर के काटने पर खुजली और जलन की समस्या होती है। इसके अलावा स्किन अलावा स्किन मच्छर के काटने पर स्किन में इंजेक्शन जैसा महसूस होता है। मच्छरों के काटने से बॉडी की सलाइवा रिएक्ट करती है, जिसकी वजह से खुजली और जलन की समस्या होती है। मच्छरों के काटने से मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियां हो सकती हैं। वहीं, कीड़े जैसे की खटमल के काटने से चगास रोग होता है। चगास एक जानलेवा बीमारी है। इसके अलावा कीड़ों के काटने से पाचन संबंधी और ब्लड प्रेशर संबंधी समस्याएं भी होती है।
इसे भी पढ़ेंः बच्चे की दूध की बोतल साफ करते समय जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान, वरना बीमार पड़ सकता है बच्चा
View this post on Instagram
कीड़े और मच्छर के काटने पर क्या करें?- What to do in case of insect and mosquito bites?
डॉ. तरूण आनंद का कहना है कि कीड़े और मच्छरों के काटने पर परेशानियां बेशक अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन इन दोनों ही काटने के तुरंत बाद कुछ बातों को फॉलो करना जरूरी है, ताकि संक्रमण से बचाव किया जा सकता है।
- काटे हुए क्षेत्र को साबुन और पानी से साफ करें।
- खुजली से राहत पाने के लिए क्रीम या एलोवेरा जेल लगाएं।
- संक्रमण को रोकने के लिए जहां पर कीड़े या मच्छर ने काटा वहां पर खुजली न करें।
- कीड़े और मच्छर के काटने पर सूजन को कम करने के लिए ठंडा सेक का उपयोग करें।
इसे भी पढ़ेंः छोटे बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, जानें कैसे दूर भगाएं मच्छर
कीड़े और मच्छरों की रोकथाम के टिप्स- Tips for preventing insects and mosquitoes
कीड़े और मच्छर आपके घर में प्रवेश न करें और बीमारियां न फैलाएं, इसके लिए आप नीचे बताए गए टिप्स को अपना सकते हैं।
- मानसून के मौसम में घर से बाहर निकलते समय पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
- घर के आसपास कीड़े और मच्छर न पनपे, इसके लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
इसे भी पढ़ेंः बच्चे की दूध की बोतल साफ करते समय जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान, वरना बीमार पड़ सकता है बच्चा
- अपने रहने की जगह को साफ रखें और कीड़े के काटने से बचने के लिए बिस्तर पर चादर का उपयोग करें।
कीड़े और मच्छरों के काटने पर अगर आपको खुजली और जलन की समस्या ज्यादा हो रही है, तो इस विषय पर तुरंत डॉक्टर से बात करें।
All Image Credit: Freepik.com