संपूर्ण स्वास्थ्य की भलाई के लिए सब्जियां खाना जरूरी है। सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं और कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती हैं। साथ ही ये गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने में भी मदद करती हैं। लेकिन इन दिनों शहरों में लोग ताजा सब्जियों की तुलना में फ्रोजन सब्जियों का प्रयोग ज्यादा करने लगे हैं। इसका कारण यह है कि फ्रोजन सब्जियां सुविधाजनक होती हैं और उन्हें लंबे समय तक स्टोर करके रखा जा सकता है। बिजी रहने के कारण बाजार जाकर बार-बार ताजा सब्जियां खरीदना कुछ लोगों को काफी मुश्किल लगता है। यही कारण है कि फ्रोजन सब्जियों का सेवन अधिक करने लगे हैं। लेकिन क्या फ्रोजन सब्जियां ताजी सब्जियों की ही तरह हेल्दी होती हैं? क्या सब्जियों को फ्रीज करके रखने से उनके पोषक तत्व नष्ट नहीं होते? और क्या रेगुलर फ्रोजन सब्जियां खाई जा सकती हैं? इन्हीं सवालों के जवाब के लिए हमने बात की आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अल्का विजयन से आइए जानते हैं फ्रोजन सब्जियों के बारे में उनकी क्या राय है।
ताजा के बजाए फ्रोजन सब्जियों का सेवन कितना स्वस्थ है?
डॉ. अल्का के अनुसार ताजा और फ्रोजन सब्जियां दिखने में समान होती हैं। साथ ही दोनों में ही पोषक तत्वों का भी कुछ खास अंतर नहीं होता है। लेकिन क्या उनका स्वाद भी समान होता है? जी नहीं। आयुर्वेद के अनुसार जब सब्जियों को काटकर जमाया जाता है तो उनके प्राण (Prana) निकल जाते हैं, यानी सब्जियां निर्जीव हो जाती हैं। उनकी जीवन शक्ति या ओजस (Ojas) छिन जाती है। साथ ही जमने की प्रक्रिया में सब्जियां अपना सात्विक गुण खो देती हैं, जिससे यह आपकी सेहत को कई तरह से प्रभावित करती हैं। इससे शरीर में सूजन होती है, आंत का माइक्रोबायोम प्रभावित होता है और कोशिकाओं को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता है। वहीं ताजा सब्जियां स्वाद में बेहतर होती हैं, पचने में आसान होती हैं और कोशिकाओं को पुनर्जीवित करती हैं। इसलिए हमेशा ताजा सब्जियों का सेवन करना ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
इसे भी पढें: क्या थायराइड में बादाम खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय
टॉप स्टोरीज़
View this post on Instagram
एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं
भले ही फ्रोजन सब्जियां आपको ज्यादा सुविधाजनक लग सकती हैं, लेकिन सेहत के लिए लिहाज से ताजा सब्जियों का सेवन ही फायदेमंद माना जाता है। यहां तक कि आपको इकट्ठा सब्जियां खरीदने से भी बचना चाहिए। अगर आप ज्यादा समय तक सब्जियों को फ्रेश रखने के लिए उन्हें फ्रिज में रखते हैं, तो यह भी सेहत के लिए नुकसानदायक है। इसलिए आपको ज्यादा से ज्यादा ताजा सब्जियों का सेवन करना चाहिए। सब्जियों को ज्यादा समय तक फ्रिज में स्टोर करने से बचें।
इसे भी पढें: जामुन खाने के बाद नहीं खाने चाहिए ये 5 फूड्स, सेहत को पहुंचाते हैं नुकसान
कभी-कभी फ्रोजन सब्जियों का सेवन करने में कोई दिक्कत वाली बात नहीं है, लेकिन अगर आप हमेशा ही इनका सेवन करते हैं तो आपको इस आदत को बदलने की जरूरत है। अगर आप सब्जियों के स्वास्थ्य लाभों को प्राप्त करना चाहते हैं, तो ताजा सब्जियों का ही सेवन करें।
All Image Source: Freepik.com