जामुन खाने के बाद नहीं खाने चाहिए ये 5 फूड्स, सेहत को पहुंचाते हैं नुकसान

Foods To Avoid After Eating Jamun: जामुन के तुरंत बाद कुछ फूड्स का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, जानें किन फूड्स का न करें सेवन।  
  • SHARE
  • FOLLOW
जामुन खाने के बाद नहीं खाने चाहिए ये 5 फूड्स, सेहत को पहुंचाते हैं नुकसान


जामुन खाने में जितनी स्वादिष्ट होती हैं उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होती हैं। जामुन बारिश के मौसम में बाजार में देखने को मिलती है। पोषक तत्वों से भरपूर जामुन के स्वास्थ्य संबंधी अनेक लाभ हैं। फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक जैसे जरूरी मिनरल्स के साथ ही जामुन में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनोइड्स भी मौजूद होते हैं, जिससे यह न सिर्फ शरीर को पर्याप्त पोषण प्रदान करने में सहायक है बल्कि कई गंभीर रोगों को भी दूर रखने में मदद करती है। यहां तक कि डायबिटीज के रोगियों के लिए यह एक बेहतरीन फूड है, क्योंकि यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में सहायक है।

लेकिन जब हम जामुन का सेवन करते हैं तो इस दौरान बहुत सी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अगर आप जामुन के तुरंत बाद कुछ चीजों का सेवन करते हैं तो इससे सेहत को काफी नुकसान पहुंच सकता है। इस लेख में हम ऐसे 4 फूड्स के बारे में जानेंगे जिनका सेवन जामुन खाने के बाद नहीं करना चाहिए।

जामुन खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए (Foods To Avoid After Eating Jamun in Hindi)

1. भूलकर भी न खाएं अचार

अचार खाना वैसे तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन अगर जामुन खाने के बाद आप अचार का सेवन करते हैं तो यह कॉम्बिनेशन आपके पेट को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे आंतों में सूजन की समस्या हो सकती है और पेट में गैस, उल्टी-दस्त, ब्लोटिंग, अपच, गैस जैसी समस्साएं हो सकती हैं। आपको कम से 1 घंटे तक अचार नहीं खाना चाहिए।

Jamun Side Effects

इसे भी पढें: सूखे नारियल की तासीर कैसी होती है? एक्सपर्ट से जानें सूखा नारियल खाने के नुकसान

2. पानी का सेवन न करें

जामुन खाने के तुरंत बाद अगर आप पानी का सेवन करते हैं तो यह दस्त और उल्टी जैसी समस्याओं पेट संबंधी समस्या का कारण बन सकता है। यही कारण है कि हमारी मम्मी-दादी जामुन खाने के बाद पानी पीने से बचने की सलाह देते हैं। यह खराब पाचन और आंत में सूजन को भी ट्रिगर कर सकता है। आपको जामुन खाने के बाद कम से कम 30-40 मिनट तक पानी पीने से बचना चाहए।

3. हल्दी से परहेज करें

अगर आप जामुन खाने के तुरंत बाद हल्दी या हल्दी युक्त किसी चीज का सेवन करते हैं तो इससे पेट में जलन की समस्या हो सकती है। जिसके चलते आप काफी अहसज महसूस कर सकते हैं। अगर आप लगातार जामुन खाने के बाद में हल्दी का सेवन करते हैं तो इससे डाइजेशन भी खराब हो सकता है। आपको जामुन खाने के बाद कम से कम 30 मिनट तक हल्दी युक्त फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए।

ये भी देखें:

4. दूध और दूध से बने उत्पाद न खाएं

दूध और दूध से बने उत्पाद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन अगर आप जामुन खाने के बाद डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करते हैं तो खराब पाचन, अपच, ब्लोटिंग, पेट में गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, आप आधे घंटे के बाद पानी पी सकते हैं।

इसे भी पढें: इन 5 समस्याओं में नहीं करना चाहिए नाशपाती का सेवन, सेहत के लिए है नुकसानदाक

अगर आप जामुन के स्वास्थ्य लाभों का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको जामुन खाने के बाद उपरोक्त फूड्स के सेवन से सख्त बचना चाहिए।

All Image Source: Freepik.com

Read Next

क्या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान मूंगफली का सेवन करना सुरक्षित है? जानें इसके फायदे और नुकसान

Disclaimer