Doctor Verified

Deja vu क्या है? साइकोलॉजिस्ट से जानें बार-बार क्यों होती है यह स्थिति

Why Do i Get Deja Vu So Often : आप सभी ने डेजा वू के बारे में जरूर सुना होगा। आइए डॉक्टर से इस शब्द का मतलब जानते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
Deja vu क्या है? साइकोलॉजिस्ट से जानें बार-बार क्यों होती है यह स्थिति


Why Do i Get Deja Vu So Often : अंग्रेजी गाने सुनने वालों ने 'डेजा वू' गाना जरूर सुना होगा और जो लोग ये गाने नहीं सुनते हैं, उन्होंने किस न किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डेजा वू के बारे में जरूर सुना होगा। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि हम सभी की जिंदगी में कभी-कभी डेजा वू मूवमेंट होता ही है। अब कई लोगों के मन में यह सवाल आ सकता है कि डेजा वू आखिर होता क्या है? अगर आपको इसका मतलब समझ नहीं आया है और आप डेजा वू से जुड़ी बातों को अच्छी तरह नहीं समझ पाते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आज हम Dr Shweta Sharma, Clinical Psychologist & Founder, Mansa Global Foundation for Mental Health से जानेंगे कि डेजा वू क्या होता है और यह स्थिति बार-बार क्यों होती है?

डेजा वू क्या है?- What is Deja Vu

deja vu

डेजा वू एक फ्रेंच शब्द है। इसका मतलब 'पहले से देखा हुआ' होता है। अगर आसान शब्दों में समझने की कोशिश करें, तो यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को लगने लगता है कि कोई एक्सपीरिएंस या घटना उसके साथ पहले भी हो चुकी है। हम सभी के साथ ऐसा कभी न कभी होता है, जब हम महसूस करते हैं कि यह घटना हमने पहले देखी है। उस समय में हम जो कुछ भी महसूस कर रहे हैं, वो हम पहले भी महसूस कर चुके हैं।

डेजा वू क्यों होता है?- Why does Deja Vu Happen

अगर साइंस की मानें, तो कई कारणों से व्यक्ति को डेजा वू महसूस हो सकते हैं। पहली थ्योरी के हिसाब से हमारे दिमाग का 'सोचने और समझने' वाला भाग इस 'डेजा वू' की फीलिंग को क्रिएट करता है। ऐसा तब होता है, जब हम बहुत थके हुए होते हैं या बहुत ज्यादा रिलैक्स महसूस करते हैं। इस स्थिति में दिमाग बहुत थका हुआ होता है। ऐसे में हमारा दिमाग कभी-कभी मिलते-जुलते शब्दों या घटनाओं को पुरानी याद समझ लेता है। इस कारण डेजा वू होता है।    

दूसरी थ्योरी के हिसाब से हमारा दिमाग यादों के पिटारे की तरह होता है। इसमें ढेर सारे अलग-अलग कम्पार्टमेंट बने हैं। जो जीवन की सभी अच्छी-बुरी यादों को अपने अंदर समेटे हुए है। ये वही यादें हैं, जो व्यक्ति के व्यक्तितत्व को बनाने का काम करती हैं। डेजा वू की स्थिति में यही यादें कन्फ्यूजन बढ़ा देती हैं। ऐसे में हमारी कोई पिछली याद, जो आज से मिलती-जुलती है। हमें याद आने लगती है। यही कारण है कि हमें लगता है, यह घटना पहले हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें- क्या बच्चे में पंजों पर चलने की आदत न्यूरोलॉजिकल समस्या हो सकती हैं? डॉक्टर से जानें

बार-बार क्यों होती है डेजा वू की स्थिति?-  Why do we Experience Deja Vu Again and Again

जैसा हमने आपको बताया कि डेजा वू की स्थिति हर किसी को एक बार महसूस होती ही है, लेकिन अगर आपको लंबे समय से और बार-बार डेजा वू महसूस होता है, तो यह एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी 'टेम्पोरल लोब एपिलेप्सी' के कारण हो सकती है। इसके अलावा, यह स्थिति किसी तरह की साइकेट्रिक बीमारी के कारण भी हो सकती है। ऐसे में आपको तुरंत संबंधित डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। आपको इस स्थिति को आम समस्या समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- डिमेंशिया से बचने के लिए भूलकर भी न करें ये 3 काम, न्यूरोलॉजिकल हेल्थ में भी होगा सुधार

कुल मिलाकर, डेजा वू वाली फीलिंग होना आम बात है। ये किसी मनोवैज्ञानिक बीमारी का संकेत नहीं है। हालांकि, अगर आपको यह स्थिति बार-बार महसूस हो रही है, तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। कई मामलों में स्ट्रेस की वजह से भी लोगों को यह समस्या जल्दी-जल्दी महसूस हो सकती है। ऐसे में माइग्रेन या एंग्जायटी जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

Read Next

रात में 2-3 बजे के आसपास अक्सर खुल जाती है नींद? डॉक्टर से जानें सेहत से कैसे जुड़ी है आपकी ये समस्या

Disclaimer