आजकल लोग इतने बिजी रहते हैं कि उनके पास अपनी सेहत के लिए भी वक्त नहीं होता है। इस कारण फिजिकल और मेंटल दोनों हेल्थ पर बहुत बुरा असर होता है। हम सभी आज अपनी मेंटल हेल्थ पर उतना ध्यान नहीं देते हैं। हालांकि, बढ़ती उम्र के साथ इंसान को फोकस करने में परेशानी, डिमेंशिया, पार्किंसन और कई अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप इन मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो अपने लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी सुधार कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि मेंटल हेल्थ को ठीक रखने के लिए आपको कौन-से काम नहीं करने चाहिए। इस बारें में दिल्ली के एम्स अस्पताल की एमडी मेडिसिन और न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सेहरावत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उन्होंने रोजमर्रा की उन गलत आदतों के बारे में बताया है, जो हमारी मेंटल हेल्थ को खराब करने का कारण बन रही है।
न्यूरोलॉजिकल हेल्थ सुधारने के लिए न करें ये काम
टॉप स्टोरीज़
नींद पूरी न करना
अगर आप रोजाना 7-8 घंटों की नींद नहीं लेते हैं, तो शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में व्यक्ति का मूड खराब, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन और गुस्सा आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर यह खराब लाइफस्टाइल लंबे समय से चला आ रहा है, तो आप डिप्रेशन, स्ट्रेस, दिमाग में सूजन जैसी समस्याओं के शिकार हो सकते हैं। अगर आपको रात में अच्छे से नींद नहीं आती है, तो आपको सोने का एक शेड्यूल फिक्स करना चाहिए। इससे आप समय पर सोएंगे और समय से उठ जाएंगे। इसके अलावा, रात में सोने से कम से कम 2 घंटे पहले तक आपको किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए। इससे आपकी नींद खराब हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- क्या वीकेंड पर ज्यादा सोकर अधूरी नींद से सेहत को होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है? जानें डॉक्टर से
नाश्ता स्किप न करें
कई लोग मोटापा कम करने के लिए नाश्ता स्किप कर देते हैं। उनके हिसाब से खाना कम खाकर या न खाकर वजन घटाया जा सकता है। मगर ऐसा बिलकुल नहीं है। अगर आप नाश्ता सिप करते हैं, तो आपका वजन नहीं घटता है। इस स्थिति में आप कमजोर और स्ट्रेस महसूस कर सकते हैं। कई लोग कहते हैं कि उनका सुबह कुछ खाने का मन नहीं करता है। इसके बाद भी आपको सुबह के समय खाली पेट घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। इसका असर ब्रेन हेल्थ पर भी पड़ सकता है। अगर आप सुबह कुछ हैवी नहीं खाना चाहते हैं, तो अंडे, दलिया, सलाद, फ्रूट सलाद या स्मूदी का सेवन कर सकते हैं।
View this post on Instagram
लाइफस्टाइल पर ध्यान दें
लाइफस्टाइल पर ध्यान देने का मतलब है कि आपको फिजिकल मूवमेंट पर ध्यान देना चाहिए। आपको रोजाना कम से कम 30 मिनट ब्रिस्क वॉक करनी चाहिए। कई लोग मानते हैं कि वह दिनभर में 10 हजार स्टेप्स पूरे कर लेते हैं, तो यह सेहत के लिए फायदेमंद साबित होगा। हालांकि, सच्चाई इससे थोड़ी अलग है। आप दिनभर में चलते हुए जो स्टेप्स काउंट करते हैं, उससे शरीर को एक्सरसाइज वाला फायदा नहीं होता है। अगर आप शरीर का ख्याल रखना चाहते हैं, तो कुछ देर के लिए वॉक करना फायदेमंद हो सकता है। आपको मेंटल हेल्थ का ख्याल रखने के लिए वॉक करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याओं के लिए इस्तेमाल करें ये 5 नेचुरल रेमेडीज, जानें इनके बारे में
अगर आप मेंटल हेल्थ का ख्याल रखना चाहते हैं, तो आपको ऊपर बताई बातों को ध्यान में रखना चाहिए। ये आदतें मेंटल हेल्थ ही नहीं, बल्कि हेल्दी जीवन जीने के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप इनमें से किसी भी गलत आदत को फॉलो करते हैं, तो आज ही इन्हें बदल दें।