
Does Breast Size Increase After Marriage: ज्यादातर महिलाओं को यह लगता है कि शादी के बाद स्तनों का आकार बढ़ जाता है। कई महिलाएं इसे लेकर चिंतित हो जाती हैं, क्योंकि इसकी वजह से उनकी पर्सनालिटी पर असर पड़ता है। महिलाएं अपनी फिगर और पर्सनालिटी को लेकर काफी कॉन्शस रहती हैं। इसलिए, अगर अचानक उनके ब्रेस्ट का आकार बढ़ने लगे, तो ऐसे में उनके दिमाग में तरह-तरह के सवाल उठ सकते हैं। इन्हीं में से एक सवाल है कि क्या शादी के बाद स्तनों का आकार वाकई बढ़ता है? आखिर इनका आपस में क्या कनेक्शन है? आइए, इस बारे में Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता की सलाह लेते हैं।
क्या शादी के बाद स्तनों का आकार बढ़ता है?- Why Breast Become Larger After Marriage
-1762151476797.jpg)
महिलाओं के जीवनकाल में कई ऐसे चरण आते हैं, जब उन्हें स्तरों के आकार में बदलाव महसूस होता है। हालांकि, शादी का इससे कोई कनेक्शन नहीं है। इसलिए, यह कहना सही नहीं होगा कि शादी की वजह से स्तनों का आकार बढ़ जाता है। इसके कई अन्य फैक्टर्स होते हैं, जो महिलाओं में ब्रेस्ट साइज में बदलाव कर सकते हैं। नेशनल सेंटर ऑफ बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की मानें, तो "करीब 18 फीसदी महिलाओं ने मेनोपॉज के बाद अपने स्तनों के आकार बढ़ने की बात कही है। इसके मुख्य कारणों की बात करें, तो इसमें वजन बढ़ना और कमर के आसपास फैट जमना शामिल हैं।" इसके अलावा, एनसीबीआई की एक अन्य रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि शादी के बाद प्रेग्नेंसी के कारण भी महिलाओं में ब्रेस्ट के आकार बढ़ जाते हैं। कुल मिलाकर कहने की बात ये है कि शादी का अपने आप में ब्रेस्ट साइज से कोई संबंध नहीं है। इसके उलट, हार्मोनल बदलाव, प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज जैसे फेज में ब्रेस्ट आकार प्रभावित हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: शादी के बाद महिलाओं के शरीर, रूप, रंग में दिख सकते हैं ये 6 बदलाव, डॉक्टर से जानें इनका कारण
शादी के बाद किरन कारणों से वजन बढ़ता है?
वजन बढ़नाः शादी के बाद अक्सर महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। इसके पीछे कई तरह के कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे डाइट और जीवनशैली में बदलाव, फिजिकल एक्टिविटी में कमी आदि। वजन बढ़ने का असर ब्रेस्ट साइज पर भी पड़ता है।
हार्मोनल बदलावः शादी के महिलाओं की लाइफ पूरी तरह बदल जाती है। वे एक जगह से दूसरे जगह शिफ्ट हो जाती हैं, जिससे उन्हें कभी-कभी तनाव हो जात है। साथ ही वे सेक्सुअली एक्टिव भी हो जाती हैं। ऐसे में उन्हें हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं। यह स्थिति भी ब्रेस्ट साइज बढ़ते हैं।
प्रेग्नेंसीः यह स्थिति सीधे-सीधे ब्रेस्ट के आकार को बढ़ा देती है। असल में, प्रेग्नेंसी की वजह से महिलाओं की बॉडी लैक्टेशन के लिए तैयार होती है, जिसकी वजह से ब्रेस्ट का साइज बढ़ने लगता है। ऐसा हर महिला के साथ होता है, जो भी प्रेग्नेंट होती हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या सच में ब्रेस्ट को प्रेस करने से बढ़ता है उनका आकार? स्तनों से जुड़े 6 मिथकों की सच्चाई जानें डॉक्टर से
निष्कर्ष
शादी का ब्रेस्ट के आकार से बढ़ने का कोई सीधा संबंध नहीं है। हां, इसके बाद महिलाएं नियमित रूप से शारीरिक संबंध बनाती हैं, जिसकी वजह से हार्मोनल बदलाव होते हैं। इसके अलावा, कई बार पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज जैसी कंडीशंस भी ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं।
All Image Credit: Freepik
FAQ
ब्रा न पहनने से क्या ब्रेस्ट साइज बढ़ता है?
ब्रा न पहनने से साइज नहीं बढ़ता है। इसका कोई वैज्ञाकिन प्रमाण भी नहीं है। स्तन का आकार हार्मोनल बदलाव के कारण घटता-बढ़ता है। वहीं, सही डाइट और एक्सरसाइज भी स्तनों को सुडौल बनाते हैं।स्तनों का विकास कब शुरू होता है?
जैसे ही लड़कियां प्यूबर्टी में पहुंचती है, तो उनमें स्तनों का विकास होने लगता है। इसके अलावा, पीरियड्स के बाद भी स्तनों के आकार में वृद्धि होने लगती है।क्या ब्रेस्ट पर सोने से साइज बढ़ता है?
ब्रेस्ट पर सोने साइज नहीं बढ़ता है। इस संबंध कोई प्रमाणिक साक्ष्य भी मौजूद नहीं हैं। हालांकि, महिलाओं को नियमित रूप से ब्रा पहननी चाहिए। इससे ब्रा ढील और बेडौल नहीं होत हैं। साथ ही, फिजिकल एक्टिटिवटी के दौरान महिलाएं असहज भी महसूस नहीं करती हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 03, 2025 12:07 IST
Published By : Meera Tagore