शादी के बाद महिलाओं और पुरुषों के जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। यह बदलाव शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से नजर आ सकते हैं। लेकिन पुरुषों की तुलना में महिलाओं का जीवन शादी के बाद काफी ज्यादा बदल जाता है। चाहे वह शारीरिक रूप से हो या फिर मानसिक रूप से हर तरह का असर शादी के बाद महिलाओं में दिखने लगता है। आज हम आपको इस लेख में इन्हीं बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में-
कानपुर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रज्ञा त्रिवेदी का कहना है कि भारत में कई महिलाओं के यौन जीवन की शुरुआत शादी के बाद ही होती है। यौन जीवन शुरू होने के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं। इसके अलावा कुछ महिलाएं अपनी शादी से काफी ज्यादा खुश होती है, जिसके कारण शरीर में हैप्पी हार्मोंस काफी ज्यादा रिलीज होता है। इन्हीं वजहों से शादी के बाद महिलाओं के शरीर में कुछ बदलाव देखे जाते हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि यह बदलाव सभी में नजर आए। चलिए जानते हैं शादी के बाद शरीर में दिखने वाले कुछ खास बदलावों के बारे में-
1. ब्रेस्ट में परिवर्तन
डॉक्टर बताती हैं कि शादी के बाद महिलाओं के ब्रेस्ट में सबसे अधिक बदलाव देखने को मिलता है। दरअसल, शादी के बाद कपल्स के बीच रोमांस काफी ज्यादा बढ़ जाता है। रोमांस की वजह से हमारे शरीर की तंत्रिका तंत्र काफी ज्यादा उत्तेजित होती हैं, जिसके कारण नसों में गतिविधियां बढ़ जाती है। जिसका असर ब्रेस्ट पर पड़ता है। हालांकि, यह बात सभी पर लागू नहीं होता है। ऐसे कई मामले हैं, जिसमें शादी के बाद भी ब्रेस्ट साइज पर किसी तरह का असर नहीं दिखता है।
इसे भी पढ़ें - शादी करने से पहले कपल्स को जरूर करनी चाहिए सही प्लानिंग, वरना खराब हो सकती है मैरिड लाइफ
2. हैप्पी हार्मोंस बढ़ना
अपनी शादी को लेकर खुश रहने वाली महिलाओं के शरीर में हैप्पी हार्मोंस का स्त्राव अधिक होने लगता है। शादी के बाद अधिकतर महिलाओं के शरीर में सिरोटोनिंस, एंडोर्फिंस और ऑक्सीटोसिन जैसे हार्मोंस काफी ज्यादा रिलीज होने लगते हैं। जिसकी वजह से रोमांस के दौरान उत्तेजना होती है। रोमांस के बाद हैप्पी हार्मोंस का प्रवाह काफी अच्छे से होता है।
3. चेहरे पर निखार
शादी के बाद चेहरे पर ग्लो बढ़ता है। खासतौर पर ऐसी महिलाएं, जो अपनी शादी-शुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। क्योंकि खुश रहने से चेहरे पर ग्लो नजर आता है। साथ ही रोमांस से जब आपको खुशी मिलती है, जो इसका ग्लो आपके चेहरे पर नजर आता है। शादी के बाद शरीर में जिस तरह के हार्मोंस रिलीज होते हैं, उसका असर आपकी स्किन पर दिखता है। इससे आपका चेहरा सॉफ्ट और हेल्दी नजर आता है।
4. वजन बढ़ना
हालांकि, हर महिलाओं का शादी के बाद वजन नहीं बढ़ता है। लेकिन कई ऐसी महिलाएं हैं, जिसका शादी के बाद वजन बढ़ जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह अपने खानपान पर ध्यान न देना होता है। दरअसल, शादी के बाद कई महिलाएं अपने परिवार के कामकाज में इतनी ज्यादा व्यस्त हो जाती हैं कि वे सही समय पर खाना नहीं खा पाती हैं। साथ ही ऐसे कई अन्य तरह की लापरवाही करती हैं, जिसके कारण उनका वजन बढ़ जाता है। साथ ही कुछ मामलों में सेक्स लाइफ बढ़ने के करण महिलाओं के पेट, थाई और हिप्स पर फैट बढ़ जाता है।
5. चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने
कुछ महिलाएं शादी के बाद प्रेग्नेंसी से बचने के लिए गर्भनिरोधक गोलियों का सहारा लेती हैं। जिसके कारण महिलाओं की स्किन पर पिंपल्स और एक्ने की समस्या होने लगती है। ऐसे में अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो इससे बचें। डॉक्टर की सलाह पर भी गर्भनिरोधक गोलियां लें। साथ ही प्रेग्नेंसी से बचाव के लिए सेफ तरीका अपनाएं।
इसे भी पढ़ें -पार्टनर की तरीफ करने से बढ़ता है प्यार और रिश्ते में आती है मजबूती, इन तरीकों से करें खुलकर तारीफ
6. बॉडी के गंध को करता है तेज
शादी के बाद महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोंस का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। एस्ट्रोजन हार्मोंस के बढ़ने से हार्ट सुरक्षित रहता है। साथ ही इससे बॉडी की गंध तेज हो जाती है।
शादी के बाद शरीर में कई अन्य तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं। हालांकि, जरूरी नहीं है कि यह सभी बदलाव आपके शरीर में भी दिखे। हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है और उसके कार्य करने की क्षमता भी अलग होती है। इसलिए हर तरह के बदलाव सभी में नजर आए ये जरूरी नहीं है।
Read More Articles on Marriage in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version