Why Is It Important To Get A Blood Test Before Marriage In Hindi: भारत में शादी को जीवन का एक महत्वपूर्ण कार्य माना जाता है। यह समाज के लिए भी आवश्यक होती है। शादी में दो परिवार एक दूसरे के साथ जुड़ते हैं। इसमें मानसिक और भावनात्मक जुड़ाव होता है। लेकिन, कई बार शादी के बाद कुछ कपल्स को स्वास्थ्य या गर्भधारण को लेकर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जबकि, डॉक्टर्स बताते हैं कि शादी से पहले ही कपल्स थोड़ा जागरूक हो तो शादी के बाद होने वाली कई तरह की शारीरिक समस्याओं से बचा जा सकता है। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स शादी के पहले कपल्स को ब्लड टेस्ट कराने की सलाह देते हैं। इस लेख में इंस्टाग्राम में लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करने वाले डॉक्टर रेबिका पिंटू से जानते हैं कि शादी से पहले कपल्स का ब्लड टेस्ट कराना क्यों आवश्यक माना जाता है और इससे किस तरह की बीमारियों या स्वास्थ्य संबंधी स्थितियों से बचाव किया जा सकता है।
शादी से ब्लड टेस्ट क्यों आवश्यक होता है? - Why Is It Important To Get A Blood Test Before Marriage In Hindi
ब्लड ग्रुप का तालमेल होना जरूरी
ब्लड ग्रुप का मेल (Blood Group Compatibility) बेहद जरूरी है, खासकर यदि महिला का ब्लड ग्रुप आरएच-निगेटिव (Rh-negative) हो। यह जानकारी गर्भधारण के समय जटिलताओं को कम कर सकती है।
अनुवांशिक बीमारियों की पहचान
ब्लड टेस्ट से यह पता लगाया जा सकता है कि दंपत्ति में से किसी को अनुवांशिक बीमारियां (Genetic Disorders) जैसे थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया या हीमोफिलिया है या नहीं। यह जानकारी आने वाली संतान के स्वास्थ्य की सुरक्षा में मदद करती है।
संक्रामक रोगों की पहचान
ब्लड टेस्ट से एचआईवी/एड्स, हेपेटाइटिस बी और सी जैसे संक्रामक रोगों का पता लगाया जा सकता है। ये बीमारियां एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकती हैं और इनका समय पर पता लगाना अत्यंत आवश्यक है।
फर्टिलिटी की स्थिति का पता चलना
कुछ ब्लड टेस्ट से दंपत्ति की प्रजनन क्षमता (Fertility) के बारे में जानकारी मिलती है। इससे भविष्य में होने वाली इंफर्टिलिटी (Infertility) से संबंधित समस्याओं का पता लगाया जा सकता है।
डायबिटीज और थायरॉयड की जांच
डायबिटीज और थायरॉयड जैसे रोगों की जांच ब्लड टेस्ट के माध्यम से की जा सकती है। ये समस्या गर्भावस्था और आने वाले जीवन में जटिलताएं पैदा कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: ब्लड टेस्ट कराने से पहले किन बातों का ख्याल रखना चाहिए? डॉक्टर से जानें क्या करें और क्या नहीं
View this post on Instagram
List of blood test before marriage: शादी से पहले ब्लड टेस्ट करवाना एक समझदारी भरा कदम है जो न केवल कपल्स बल्कि उनके परिवार और आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य की भी गारंटी प्रदान करता है। इसके लिए हर कपल्स को आगे आना चाहिए। साथ ही, अपने अभिभावकों के मना करने के बाद उनको ब्लड के महत्व के बारे में बताना चाहिए। आने वाली जिदंगी को खुशहाल बनाने के लिए यह एक सार्थक कदम हो सकता है।