
शरीर को विभिन्न कार्यों को करने में कई तरह की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। शरीर एनर्जी के लिए ग्लूकोज को बर्न करता है। लेकिन, कुछ स्थिति में जब ग्लूकोज को बर्न करने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन न मिल पाने तो लैक्टिक एसिड रिलीज होना शुरू होता है। इसके अलावा, यदि व्यक्ति किसी तरह की दवाएं ले रहा हो या उसे पहले से कोई बीमारी हो तो भी शरीर में लैक्टिक एसिड बनाना शुरू हो सकता है। मांसपेशियों की कोशिकाएं और लाल रक्त कोशिकाएं सबसे ज्यादा लैक्टिक एसिड बनाती हैं। अगर लैक्टिक एसिड का स्तर शरीर में जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए, तो यह समस्या उत्पन्न कर सकता है, जिसे "लैक्टिक एसिडोसिस" कहा जाता है। इस लेख में यशोदा अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन डॉक्टर एपी सिंह से जानते हैं कि शरीर में लैक्टिक एसिड बनने के क्या कारण हो सकते हैं?
लैक्टिक एसिड क्या है?
लैक्टिक एसिड, तब बनता है जब हमारी मांसपेशियां ऊर्जा के लिए ग्लूकोज का उपयोग करती हैं, लेकिन इसे पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। सामान्यतः जब हम सांस लेते हैं और शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है, तब एनर्जी का उत्पादन एरोबिक रेस्पिरेशन (ऑक्सीजन के साथ) से होता है। लेकिन जब हम हैवी और इंटेस व्यायाम करते हैं या शरीर पर अधिक दबाव पड़ता है, तो यह प्रक्रिया एनेरोबिक (ऑक्सीजन के बिना) हो जाती है, और तभी लैक्टिक एसिड का निर्माण होता है।
शरीर में लैक्टिक एसिड बनने के मुख्य कारण - Causes Of Build Lactic Acid In Hindi
अत्यधिक शारीरिक व्यायाम
जब आप तेज दौड़ते हैं, भारी वजन उठाते हैं या किसी भी अधिक भारी व्यायाम में करते हैं, तब हमारी मांसपेशियों को तुरंत एनर्जी की आवश्यकता होती है। इस स्थिति में, शरीर एनर्जी उत्पन्न करने के लिए ग्लूकोज को बिना ऑक्सीजन के तोड़ता है, जिससे लैक्टिक एसिड बनता है।
ऑक्सीजन की कमी
कुछ रोग स्थितियों में, जैसे कि रेस्पिरेटरी से जुड़ी समस्याएं (अस्थमा, क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस), शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। इससे कोशिकाएं एनेरोबिक रूप में कार्य करती हैं, जिससे लैक्टिक एसिड बढ़ता है।
डायबिटीज
टाइप 2 डायबिटीज में उपयोग होने वाली दवा मेटफॉर्मिन कुछ मामलों में लैक्टिक एसिडोसिस का कारण बन सकती है, खासकर जब व्यक्ति को किडनी से संबंधित समस्या हो।
लिवर और किडनी की समस्या
लैक्टिक एसिड को शरीर से बाहर निकालने का कार्य लिवर और किडनी द्वारा किया जाता है। यदि ये अंग ठीक से काम नहीं कर रहे हों, तो लैक्टिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है।
इंफेक्शन होना
गंभीर इंफेक्शन के दौरान शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो सकती है, जिससे लैक्टिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है।
लैक्टिक एसिड की अधिकता होने पर क्या लक्षण होते हैं? - Symptoms Of High Lactic Acid In Hindi
- शरीर में ज्यादा पसीना आना
- पेट दर्द या उल्टी
- मांसपेशियों में दर्द या जलन
- अत्यधिक थकान और कमजोरी
- सांस लेने में कठिनाई
- दिल की धड़कने तेज होना, आदि।
लैक्टिक एसिड को संतुलित रखने के उपाय - Ways to keep lactic acid balanced In Hindi
- वर्कआउट करते समय शरीर पर अत्यधिक दबाव न डालें। धीरे-धीरे व्यायाम की तीव्रता बढ़ाएं ताकि शरीर उसे सहज रूप से अपनाए।
- पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की पर्याप्त मात्रा में लेना शुरु करें।
- विटामिन बी, आयरन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें।
- यदि आपको डायबिटीज, किडनी या लिवर से संबंधित कोई बीमारी है, तो नियमित जांच करवाएं।
इसे भी पढ़ें: ज्यादा वर्कआउट करने से सेहत को होता है नुकसान, जानें 1 दिन में कितने घंटे एक्सरसाइज करना चाहिए?
लैक्टिक एसिड का शरीर में निर्माण एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन जब इसका स्तर असंतुलित हो जाता है, तो यह गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। इसके मुख्य कारणों में अत्यधिक व्यायाम, ऑक्सीजन की कमी, आंतरिक अंगों की खराबी और कुछ दवाइयों का प्रभाव शामिल है। समय पर इसकी पहचान और उपचार से जटिलताओं से बचा जा सकता है। यदि आप व्यायाम करते हैं या किसी बीमारी से ग्रस्त हैं, तो अपने शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें और संतुलित जीवनशैली अपनाएं।
FAQ
लैक्टिक एसिड को कम करने के क्या तरीके हैं?
लैक्टिक एसिड को कम करने के लिए, आप व्यायाम की तीव्रता को कम कर सकते हैं। साथ ही, अन्य हैवी गतिविधि को भी आराम और सहज तरीके से करें। आप, इस स्थिति में गहरी सांस ले सकते हैं।लैक्टिक एसिड कब ज्यादा होता है?
लैक्टिक एसिड तब बनता है जब शरीर ग्लूकोज को ऊर्जा में बदलता है। लैक्टिक एसिड का उत्पादन तब होता है जब ऑक्सीजन का स्तर कम होता है और आप उच्च तीव्रता वाले व्यायाम के करते हैं।शरीर में ज्यादा एसिड बनने से क्या होता है?
एसिडिटी को अम्लता (Acidity) भी कहा जाता है। इस बीमारी में पेट में अधिक एसिड बनाने लगता है, इस कारण से काफी समस्याएँ होने लगती हैं। आमतौर पर एसिड पेट में ही होता है। जब एसिडिटी अधिक हो तो एसिडिटी के कारण आपके पेट में अल्सर, गैस्ट्रो सूजन, और पेट में दर्द होने लगता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version