Doctor Verified

एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के लिए क्यों जरूरी होते हैं? एक्सपर्ट से समझें

एक्सपर्ट्स के मुताबिक डेली डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स होना बहुत जरूरी है। लेकिन क्या आप इसका कारण जानते हैं? आइए डॉक्टर से समझें इसकी वजह।  
  • SHARE
  • FOLLOW
एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के लिए क्यों जरूरी होते हैं? एक्सपर्ट से समझें

Why Do We Need Antioxidants In Our Diet: स्वस्थ रहने के लिए डाइट में सभी पोषक तत्वों का होना जरूरी है। इन्हीं तत्वों में से एक आवश्यक तत्व है एंटीऑक्सीडेंट्स। यह सब्जियों के साथ फलों और ड्राई फ्रूट्स में भी पाया जाता है। विटामिन-सी, विटामिन-ई, बीटा-कैरोटीन और कैरोटीनॉइट्स भी इन्हींं में शामिल हैं। अक्सर लोग मानते हैं कि एंटीऑक्सीडेंट्स केवल स्किन और बालों के लिए जरूरी होते हैं। जबकि यह हमारे समस्त स्वास्थ्य के लिए जरूरी माने जाते हैं। अगर आप डेली डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स नहीं लेते हैं, तो आपको कई समस्याएं होने का खतरा भी हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं डेली डाइट में ये क्यों जरूरी हैं? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि दिल्ली के पीतमपुरा के मधुबन डाइट क्लीनिक की डायटिशियन मनोनिता जैन से। 

antioxidents

डेली डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स होना क्यों जरूरी है- Why Antioxidants Needed In Our Daily Diet

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करे- Fight Oxidative Stress

फ्री रेडिकल्स ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो सेल्स को नुकसान करने और बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट इन फ्री रेडिकल्स को खत्म करने में मदद करते हैं। साथ ही, सेल्स को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में भी मदद करते हैं।

सूजन कम करते हैं- Reduce Inflammation

क्रोनिक इंफ्लामेशन के कारण व्यक्ति को हार्ट डिजीज, कैंसर और ऑटोइम्यून डिसऑर्डर का खतरा हो सकता है। लेकिन अगर आप एंटीऑक्सीडेंट लेते हैं, तो आप इन समस्याओं का खतरा कम कर सकते हैं। एंटीऑक्सिडेंट में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन कम करने में मदद करते हैं। ये गुण फलों, सब्जियों और जड़ी-बूटियों में पाए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी से हो सकती हैं कई समस्याएं, जानें 5 कारण क्यों जरूरी हैं Antioxidants

हार्ट को हेल्दी रखे- Keep Heart Healthy

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए भी एंटीऑक्सीडेंट फायदेमंद हो सकते हैं। ये खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को बढ़ने से रोकता है, जो आर्टरीज में प्लाक जमा होने पर हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ाता है।

इम्यून फंक्शन बेहतर बनाए- Helps In Immune Function  

एंटीऑक्सीडेंट इम्यून फंक्शन को  बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। यह सेल्स को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट हमारी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। इससे इन्फेक्शन और बीमारियों का खतरा भी कम होता है। 

इसे भी पढ़ें- वजन कम करने के लिए डाइट में शामिल करें एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये 5 फल, कैलोरी और फैट होगा कम

हेल्दी एजिंग में मदद करें- Helps In Healthy Ageing 

कई लोगों में उम्र के लक्षण जल्द नजर आने लगते हैं। इसका कारण डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी होना भी हो सकता है। शरीर में सूजन होने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी अर्ली एजिंग का कारण बन सकता है। लेकिन अगर आप पर्याप्त एंटीऑक्सीडेंट लेते हैं, तो आप एजिंग को धीमा कर सकते हैं। यह उम्र से संबंधित बीमारियों जैसे अल्जाइमर, मैक्यूलर डिजनरेशन और कुछ प्रकार के कैंसर की संभावना को भी कम करने में मदद कर सकता है।

स्किन को हेल्दी रखे- Keep Skin Healthy

एंटीऑक्सीडेंट त्वचा में निखार बनाए रखने में भी मदद करते हैं। इससे स्किन प्रॉब्ल्म्स का खतरा कम करने में भी मदद करते हैं। 

एंटीऑक्सीडेंट के लिए आप खट्टे फल और ताजी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। 

 

Read Next

वजन घटाने में बेहद फायदेमंद हैं रागी से बने ये लड्डू, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और बनाने के तरीके

Disclaimer