ड्युरम व्हीट, होल व्हीट या रेगुलर पास्ता, कौन सा होता है ज्यादा हेल्दी?

बाजार में कई तरह के पास्ता उपलब्ध हैं, जैसे- होल व्हीट, ड्युरम व्हीट, सूजी, मल्टीग्रेन आदि। इनमें से कौन सा हेल्दी है, जानिए डॉक्टर से।
  • SHARE
  • FOLLOW
ड्युरम व्हीट, होल व्हीट या रेगुलर पास्ता, कौन सा होता है ज्यादा हेल्दी?


अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो मैदे जैसी चीजों से आपको दूर रहना होगा क्योंकि वह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। अगर आपको पास्ता खाना पसंद है और आप पास्ता से दूर नहीं रह सकते हैं तो आपके लिए कई सारे पास्ता के विकल्प मौजूद हैं जो खाने में तो स्वादिष्ट होंगे ही साथ में आपका वजन कम करने में भी मदद कर सकते हैं। आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सीनियर डाइटिशियन अनुजा गौर के मुताबिक ड्युरम व्हीट से बना पास्ता प्रोटीन, विटामिन बी, के और ई से समृद्ध होता है। इसे पोटेशियम व जिंक का पावर हाउस भी माना जाता है। साथ ही इस में घुलनशील डाइटरी फाइबर भी होते हैं। इसलिए वेट लॉस डाइट में आप पास्ता का सेवन करना चाहते हैं तो ड्यूरम व्हीट पास्ता में सब्जियां डालकर आप इसको और हेल्दी बना सकते हैं। हालांकि पास्ता की अलग अलग वैरायटी बाजार में उपलब्ध हैं जैसे होल व्हीट और रेगुलर पास्ता, साथ ही सूजी और मल्टी ग्रेन पास्ता। इनका भी सेवन किया जा सकता है। आइए जानते हैं किस किस प्रकार का पास्ता है हेल्दी। पहले आपका जानना जरूरी है कि बाजार में कितने तरह के पास्ता उपलब्ध हैं।

tasty pasta

पास्ता के प्रकार

1. सूजी पास्ता

सूजी मैदा का एक पॉलिश या ग्रेलुनर रूप ही होता है लेकिन इसकी न्यूट्रिएंट वैल्यू एक जैसी ही होती है। सूजी से बनने वाला पास्ता में मैदा से ज्यादा फर्क नहीं होता है। इसलिए अगर हेल्दी चुनाव करना चाहते हैं तो इस प्रकार के पास्ता से दूरी ही बना कर रखें।

इसे भी पढ़ें- सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है पास्ता, एक्सपर्ट से जानें कैसे चुनें हेल्दी पास्ता और इसे खाने का सही तरीका

2. मल्टी ग्रेन पास्ता

इस पास्ता में कई तरह के अनाज का मिश्रण शामिल होता है। लेकिन इसमें होल व्हीट पास्ता जितनी पौष्टिक वैल्यू नहीं होती है।

3. होल व्हीट पास्ता

पास्ता की उपलब्ध वैरायटी में होल व्हीट पास्ता सबसे ज्यादा हेल्दी होता है। इसमें डाइट्री फाइबर और कार्ब्स की मात्रा ज्यादा होती है जो दिल की बीमारियों का रिस्क काफी कम करती हैं। इस प्रकार के पास्ता में मिनरल्स और बाकी पौष्टिक तत्वों की मात्रा भी अन्य पास्ता के मुताबिक बहुत ज्यादा होती हैं। एक कप रेगुलर पास्ता में 218-220 कैलोरीज़ होती हैं जबकि एक कप होल व्हीट पास्ता में 170-172 कैलोरीज़ होती हैं। इसलिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।

healthiest pasta

4. ड्युरम व्हीट पास्ता

इस प्रकार के पास्ता में प्रोटीन की मात्रा मैदा से ज्यादा होती है। इसलिए यह सामान्य पास्ता के मुकाबले काफी फायदेमंद और हेल्दी भी होता है। इसको खरीदते समय यह जरूर ध्यान रखें कि यह होल ड्युरम व्हीट से तैयार किया गया हो। होल वीट ड्युरम में प्रोटीन की उच्च मात्रा और ग्लूटन की बहुत कम मात्रा होती है। साथ ही इसमें फाइटोकेमिकल्स, विटामिंस और मिनरल्स की मात्रा भी ड्युरम पास्ता के मुकाबले अधिक होती है।

ड्युरम व्हीट और होल व्हीट में कौन सा है बेहतर?

डुरम व्हीट होल व्हीट से ज्यादा कठोर होता है लेकिन इसमें न्यूट्रीशनल वैल्यू एक जैसी होती हैं। डुरम व्हीट पास्ता बनाने के लिए ज्यादा सही रहता है जबकि होल व्हीट ब्रेड बनाने के लिए लाभदायक होता है। डुरम व्हीट में कठोरता ज्यादा होने की वजह से इसे काफी महीन तरह से ग्राइंड किया जाता है और इस दौरान इसका स्टार्च कंटेंट भी डेमेज हो जाता है। यह व्हीट ब्रेड बनाने के लिए उपयुक्त नहीं है।

इसे भी पढ़ें- बच्चों के लिए हेल्दी तरीके से बनाएं स्वादिष्ट पास्ता, इन तरीकों से बढ़ाएं प्रोटीन और न्यूट्रिएंट्स

क्या है ड्युरम व्हीट पास्ता?

डुरम व्हीट गेंहू की काफी प्रसिद्ध प्रजातियों में से एक है। जबकि होल व्हीट का मतलब है सामान्य गेंहूं को चोकर सहित पीसकर बनाया गया पास्ता। ड्युरम व्हीट में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है और इसका प्रयोग काफी सारी चीजों को बनाने के लिए किया जाता है जैसे पास्ता, ब्रेड, बर्गर और नूडल्स आदि।

ड्युरम व्हीट के स्वास्थ्य लाभ

प्रोटीन के अलावा, डुरम व्हीट में फोलेट, आयरन, कैल्शियम और डाइट्री फाइबर की मात्रा भी ज्यादा होती है। 100 ग्राम डुरम व्हीट में लगभग 13.5 ग्राम प्रोटीन होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है और यह ब्लड शुगर को भी ज्यादा प्रभावित नहीं करता है। अगर पास्ता में स्वाद के साथ साथ पोषण और मिनरल्स आदि भी एड करना चाहते हैं तो आप को डुरम व्हीट ट्राई करना चाहिए।

आपको अच्छे और हेल्दी पास्ता का ही चुनाव करना चाहिए। दो ऑप्शन ही बेहतर हैं और वह हैं डुरम व्हीट और होल व्हीट पास्ता।

Read Next

महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है दूध और छुहारे का सेवन, जानें इसके 5 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version