Doctor Verified

क्या फुल क्रीम दूध (Whole Milk) को लो फैट मिल्क से बेहतर माना जा सकता है? जानें एक्सपर्ट की राय

Is Whole Milk Better Than Low Fat Milk : लो फैट या होल मिल्क में से कौन-सा बेहतर होता है? आइए इस सवाल का जवाब एक्सपर्ट्स से जानते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या फुल क्रीम दूध (Whole Milk) को लो फैट मिल्क से बेहतर माना जा सकता है? जानें एक्सपर्ट की राय


Is Whole Milk Better Than Low Fat Milk : बाजारों में कई अलग-अलग तरह के दूध बिकते हैं। इन्हीं में होल मिल्क और लो फैट मिल्क भी शामिल हैं। इन दोनों तरह के दूध को लेकर अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि होल और लो फैट मिल्क में से कौन-सा शरीर के लिए बेहतर होता है? अगर आपके मन में भी यह  उठता है, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इस आर्टिकल में हम डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी (Nutritionist & Dietician Divya Gandhi) से जानेंगे कि होल मिल्क और लो फैट मिल्क पीने के क्या फायदे और नुकसान होते हैं। इसे बाद ही यह समझा जा सकता है कि हमारे शरीर के लिए कौन-सा दूध ज्यादा फायदेमंद होता है? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।    

होल मिल्क और लो फैट मिल्क में कौन-सा फायदेमंद?-  Which is More Beneficial Among Whole Milk and Low-Fat Milk

milk advantage and dis advantage

बता दें कि होल मिल्क को आम बोलचाल की भाषा में फुल क्रीम मिल्क कहा जाता है। यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि फुल क्रीम दूध बनाम लो फैट दूध के बारे में बहस वर्षों से चल रही है। ऐसे में आइए इन दोनों ही तरह के दूध से होने वाले फायदों और नुकसानों के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं:

होल मिल्क से होने वाले फायदे और नुकसान?- Benefits and Disadvantages of Whole Milk

जैसा हमने आपको बताया कि "होल मिल्क" का हिंदी मतलब "पूरा दूध" या "फुल क्रीम दूध" दूध होता है। इसमें फैट की मात्रा को कम नहीं किया जाता है। आइए अब इस दूध से होने वाले फायदे और नुकसान जानते हैं:

होल मिल्क के फायदे

  • पोषक-तत्व अब्सॉर्ब होते हैं: होल मिल्क के अंदर फैट में घुलनशील विटामिन (ए, डी, ई, और के) होते हैं। इससे फैट के साथ विटामिन बेहतर तरीके से अब्सॉर्ब होते हैं।
  • पेट भरा रहता है: होल मिल्क में हाई फैट पाया जाता है, जो आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवा सकता है। इससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।  
  • हार्ट हेल्थ के फायदे: कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि होल मिल्क हार्ट हेल्थ के जोखिम को नहीं बढ़ाता है।

होल मिल्क के नुकसान

  • हाई कैलोरी और फैट कंटेंट: होल मिल्क में ज्यादा कैलोरी और सैचुरेटेड फैट होते हैं, जो वजन बढ़ाने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में योगदान करते हैं।
  • ब्लड शुगर कंट्रोल पर बुरा प्रभाव: होल मिल्क की नेचुरल शुगर (लैक्टोज) ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकती है।

इसे भी पढ़ें- ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक तरीके, डॉक्टर से जानें

कम फैट वाला दूध के फायदे

  • कम कैलोरी और फैट कंटेंट: लो फैट दूध में कम कैलोरी और कम सैचुरेटेड फैट  होता है, इससे वजन या कोलेस्ट्रॉल का स्तर नहीं बढ़ता है।
  • ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है: कम वसा वाले दूध में चीनी कम होती है। इससे ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

कम फैट वाला दूध के नुकसान

  • पोषक-तत्व कम अब्सॉर्ब होता है: इस दूध में फैट में घुलनशील विटामिन का स्तर कम हो सकता है, जिससे पोषक-तत्व कम अब्सॉर्ब होते हैं।
  • भूख कम नहीं होती: इस दूध में फैट की मात्रा कम होती है। ऐसे में यह दूध पीने के बाद आपको उतना भरा हुआ महसूस नहीं होता है। इससे ओवरईटिंग बढ़ सकती है।

दोनों में से कौन-सा दूध पीना फायदेमंद?- Which of the Two Milk is Better 

न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी के मुताबिक, होल मिल्क और कम वसा वाले दूध के बीच का चुनाव आपकी व्यक्तिगत जरूरतों, आहार संबंधी प्राथमिकताओं और स्वास्थ्य लक्ष्यों पर निर्भर करता है। अगर आप:

  1. होल मिल्क पोषक तत्वों के अवशोषण और पेट को भरा हुआ महसूस कराने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो इसका सेवन कर सकते हैं।
  2. अपनी कैलोरी और फैट के सेवन पर नजर रखें। लो फैट मिल्क आपके लिए सही  ऑप्शन हो सकता है।
  3. अगर आप वजन बढ़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आप 2% या कम वसा वाले दूध को चुन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या सोया फॉर्मूला मिल्क बच्चों के लिए सुरक्षित होता है? डॉक्टर से जानें

इन दोनों ही तरह के दूध के अपने अलग फायदे और नुकसान होते हैं। ऐसे में आप अपनी बॉडी की जरूरतों के हिसाब से होल मिल्क या लो फैट मिल्क का सेवन कर सकते हैं। आप चाहें, तो किसी अनुभवी न्यूट्रिशनिस्ट की मदद ले सकते हैं। 

Read Next

किडनी को रिपेयर करने में मदद करते हैं ये ये 5 फूड्स, जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer