महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है दूध और छुहारे का सेवन, जानें इसके 5 फायदे

महिलाओं के लिए दूध और छुहारा का सेवन करने के कई फायदे है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है दूध और छुहारे का सेवन, जानें इसके 5 फायदे


दूध और छुहारा का साथ में सेवन करना महिलाओं के लिए काफी लाभदायक हो सकता है। इससे उनमें कई तरह की बीमारियों के लक्षण कम हो सकते हैं। दूध और छुहारा का मिश्रण उन्हें अंदर से मजबूत बनाता है और साथ ही पतली दुबली महिलाओं के लिए वजन बढ़ाने में भी यह मिश्रण काफी फायदेमंद होता है। उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लगती है, लेकिन इसके सेवन से आपकी हड्डियां मजबूत होती है। दूध और छुहारा साथ खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। यह स्किन और बालों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इस तरह की तमाम समस्याओं को दूर करने के लिए आप रोजाना दूध और छुहारा का सेवन कर सकते हैं। दरअसल दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और राइबोफ्लेविन, विटामिन ए, डी, के, ई, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और आयोडीन पाए जाते हैं। इसके अलावा छुहारा में प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन बी पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्वों महिलाओं के शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है। आइए महिलाओं के लिए दूध और छुहारा के फायदे और उपयोग के तरीकों के बारे में जानते हैं। 

महिलाओं के लिए दूध और छुहारा के फायदे

1. हड्डियों को मजबूत बनाए

बढ़ती उम्र के साथ-साथ महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लगती है। दरअसल महिलाओं के शरीर में 30 के बाद कैल्शियम की कमी होने लगती है, जिसे पूरा करने के लिए आप दूध और छुहारा खा सकते हैं क्योंकि दूध और छुहारा में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन डी पाया जाता है। यह सभी तत्व आपकी हड्डियों को मजबूत बना सकता है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस और अर्थराइटिस जैसी हड्डियों से जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं।

dry-dates-milk

Image Credit- Freepik

2. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

आज के समय में बाहर का खाना खाने के कारण कई लोगों को अपच और गैस की समस्या होने लगती है।कई बार महिलाएं समय पर खाना नहीं खाती है, जिसके कारण भी उनमें कब्ज की समस्या रहती है। इन सबका उनके पाचन तंत्र पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। लेकिन छुहारा में पाए जाने वाले पोटैशियम और फाइबर की मदद से आप अपनी कब्ज की समस्या को दूर कर सकते हैं। 

3. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

महिलाओं के लिए उनके बाल और स्किन की खूबसूरती काफी मायने रखती है। इसके लिए वे तमाम तरह के प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं लेकिन इससे कोई खास फायदा नहीं होता है। स्किन और बालों की सुंदरता के लिए आप दूध और छुहारा का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन और विटामिन स्किन में निखार लाता है। 

इसे भी पढे़ं- शरीर के लिए संपूर्ण आहार माना जाता है दूध, एक्सपर्ट से जानें दूध पीने के फायदे और नुकसान

4. वजन बढ़ाने में मददगार

तमाम महिलाएं अपने कम वजन से परेशान रहती है। इसके लिए वह ऐसा भोजन करने की कोशिश भी करती है, जिससे उनका वजन तेजी से बढ़े लेकिन कोई खास फायदा नहीं मिल पाता है। दरअसल दूध में स्वस्थ वसा पाया जाता है और छुहारा में कैलोरी और कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है। जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है। इसका रोज सेवन करने से काफी फायदा मिलता है। 

dry-dates-milk

Image Credit- Freepik

5. दांतों के लिए उपयोगी 

दूध और छुहारा के सेवन से आपके दांत भी हेल्दी रहते हैं। दूध और छुहारा में पाए जाने वाला कैल्शियम और फॉस्फोरस आपके दांतों को अंदर से मजबूत बनाता है और मसूड़ों की समस्या में भी फायदेमंद होता है। 

इन तरीकों से करें उपयोग

1. महिलाएं छुहारा को रातभर दूध में भिगोकर छोड़ दें। फिर इसे सुबह पीसकर या ऐसे भी चबाकर खा सकते हैं। 

2. इसके अलावा आप दूध और छुहारा से बनी खीर का सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो इसमें ड्राई फ्रूट्स और नट्स भी डाल सकते हैं। 

3. साथ ही आप छुहारा खाने के बाद दूध का सेवन भी कर सकते हैं। 

Main Image Credit- Freepik

Read Next

सुबह खाली पेट पिएं ये 4 तरह की ड्रिंक्स, हमेशा रहेंगे फिट और हेल्दी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version