कई बार बच्चों के जन्म से ही चेहरे पर सफेद दाग होते है। इसे लेकर लोगों के मन में कई भ्रांतियां भी होती है। हालांकि बच्चे के चेहरे पर सफेद दाग होना आम बात है। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है लेकिन अगर ये समस्या आपके बच्चे के पूरे शरीर पर हो, तो इसके इलाज के बारे में आपको जरूर सोचना चाहिए क्योंकि बड़े होने के साथ यह बच्चों के आत्मविश्वास को कमजोर बना सकता है। साथ ही यह धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैल सकता है। इससे बच्चे को खुजली की दिक्कत हो सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते है कि बच्चों में सफेद दाग का क्या कारण होते हैं और उसे कैसे ठीक कर सकते हैं। इसके बारे में हमने बात की गुड़गांव के आर्टेमिल अस्पताल के पीडियाट्रीशयन डॉक्टर राजीव छाबड़ा से।
बच्चे के चेहरे पर सफेद धब्बे के कारण
1. विटामिन की कमी
कई बच्चों के चेहरे पर सफेद धब्बे का कारण विटामिन की कमी हो सकती है। दरअसल विटामिन बी12 की कमी से आपके शरीर में ये दाग दिख सकते हैं। ये न केवल चेहरे पर बल्कि शरीर पर भी दिख सकते हैं। स्थिति ज्यादा खराब होने पर खुजली और चेहरे का रंग हल्का हो सकता है। कई मामलों में त्वचा लाल या गुलाबी भी हो सकती है। इसके लिए आप संतुलित आहार या विटामिन की दवाएं डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। ये कमी जिंक और कैल्शियम की कमी से भी हो सकती है।
Image Credit- Verywell health
2. जन्म से निशान
कई मामलों में यह निशान बच्चों के जन्म के समय में हो सकता है। इसमें पेरेंट्स को घबराना की जरूरत नहीं है। इससे बच्चे को कोई परेशानी नहीं होती है लेकिन अगर ये समस्या बढ़ने लगे तो, डॉक्टर से जरूर संपर्क करे।
3. टीनिया वर्सिकलर
टीनिया वर्सिकलर/ पिट्रियासिस वर्सिकलर मलासेजिया के कारण भी बच्चे का स्किन का में सफेद दाग हो सकते हैं। यह सफेद दाग फंगल इंफेक्शन के कारण हो सकता है। कवक की उपस्थिति के कारण एसिड का उत्पादन होता है, जिससे मेलेनिन बन सकता है। इसके कारण आपकी त्वचा का रंग हल्का या गहरा हो सकता है। यह गर्दन, चेहरे और पेट पर हो सकता है। यह समस्या आर्द्र या गर्म जलवायु के कारम बढ़ सकता है। इसके अलावा धूप में अधिक देर तक रहने से ये पैच आ सकते हैं। इसके लिए आपको अपना इम्यून सिस्टम मजबूत करने की जरूरत होती है। इस दौरान साफ-सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- बच्चों को आहार में जरूर देने चाहिए ये 5 विटामिन और मिनरल्स
4. विटिलिगो
विटिलिगो एक त्वचा की स्थिति है, जिसमें त्वचा पर सफेद धब्बे हो सकते हैं। विटिलिगो एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। इस समस्या के दौरान शरीर में मेलेनिन का उत्पादन होता है, जिसे मेलानोसाइट्स कहा जाता है। ये धब्बे शरीर के उन हिस्सों में हो सकता है, जो धूप के ज्यादा संपर्क में आते हैं। जिन बच्चों का रंग गहरा होता है, उनमें ये समस्या ज्यादा हो सकती है। हालांकि यह परेशानी संक्रामक नहीं है।
5. चोट या जलन के कारण धब्बे
कई बार त्वचा के किसी अंग पर चोट या जलने के कारण सफेद दाग हो सकते है। यह भी दवाईयों से ठीक हो सकते हैं।
Image Credit- Cosmopolitan
बच्चे के सफेद दाग को कैसे ठीक करें
1. बच्चे के बाहर जाने से पहले चेहरे पर सनस्क्रीन लगा सकते हैं। इसके लिए आप डॉक्टर से सलाह ले सकते है। इससे धूप से बचने में मदद मिलती है।
2. इससे ठीक करने के लिए अपने बच्चे को बहुत सारी सब्जियां और फल खाने को दें, जिससे उनका इम्यून सिस्टम मजबूत हो।
3. कृमि के कारण भी बच्चों में सफेद धब्बे पड़ सकते हैं। इसके लिए आप डॉक्टर की सलाह पर जांच करवा सकते है।
4. यदि सफेद धब्बे फंगल संक्रमण के कारण होते हैं, तो आप एंटीफंगल क्रीम का उपयोग कर सकते हैं जो संक्रमण को कम कर सकता है।
5. इसके आप बच्चे को बाहर का खाना खाने से मना करें और खूब पानी पीने को कहें।
कई बार बड़े होने के बाद बच्चे इस तरह के सफेद दाग के कारण अपना आत्मविश्वास खो देते हैं, तो आपको इस समस्या को ठीक करने के उपाय के साथ बच्चे को हिम्मत देने की जरूरत भी है। उन्हें बार-बार ये न कहें कि उनके चेहरे या किसी अन्य हिस्से पर सफेद दाग है क्योंकि इससे बच्चे में असुरक्षा और खुद को कमतर समझने की भावना विकसित होती है। अपने बच्चों को बताएं कि वह जैसे है, सबसे खूबसूरत है। अपने बच्चे को इस बारे में अच्छे से जानकारी दें।