महिलाओं की इन 5 समस्याओं को दूर करती है सफेद मूसली, जानें सेवन का तरीका

Safed Musli for Women: सफेद मूसली महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके लाभ  
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं की इन 5 समस्याओं को दूर करती है सफेद मूसली, जानें सेवन का तरीका


Safed Musli for Women: सफेद मूसली स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है। अधिकतर लोगों का मानना होता है कि सफेद मूसली केवल पुरुषों के लिए फायदेमंद है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। महिलाओं की कई परेशानियों को दूर करने में सफेद मूसली फायदेमंद हो सकती है। सफेद मूसली से न सिर्फ महिलाओं का ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाया जा सकता है, बल्कि इससे शारीरिक कमजोरी को भी दूर कर सकते हैं। आज हम इस लेख में महिलाओं के लिए सफेद मूसली से होने वाले फायदे के  बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं महिलाओं के लिए सफेद मूसली के क्या फायदे हैं?

महिलाओं के लिए सफेद मूसली के फायदे

ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाए

डिलीवरी के बाद कई महिलाओं को ब्रेस्ट फीड कराने में परेशानी होती है। इसका कारण ब्रेस्ट में मिल्क पूरी तरह से नहीं उतरना हो सकता है। ऐसी स्थिति में सफेद मूसली आपके लिए काफी हेल्दी साबित हो सकता है। सफेद मूसली के सेवन से महिलाओं के ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए 2 से 3 ग्राम सफेद मूसली लें। इसके बाद इसमें बराबर मात्रा में मिश्री मिक्स कर लें। अब इसका सेवन दूध के साथ करें। इससे ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें -सफेद ही नहीं पुरुषों के लिए काली मूसली भी है फायदेमंद, इन 5 समस्याओं को करता है दूर

यूरिन इंफेक्शन

पुरुषों की तुलना में महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन की परेशानी अधिक होती है। इसके कारण यूरिन में दर्द और जलन की परेशानी हो सकती है। अगर आपको भी यूरिन इंफेक्शन की परेशानी होने की संभावना है तो सफेद मूसली आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी साबित हो सकता है। इसके लिए सफेद मूसली की जड़ और इलाचयी को बराबर मात्रा में लें। अब इसे दूध में डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। अगर आप इसका सेवन रोजाना करते हैं तो इससे यूरिन सबंघी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। 

शारीरिक कमजोरी करे दूर

अधिकतर महिलाएं अपने डाइट पर ध्यान नहीं देती हैं। इसकी वजह से उन्हें शारीरिक कमजोरी महसूस होती है। ऐसी स्थिति में सफेद मूसली आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इससे शारीरिक कमजोरी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए 2 से 3 ग्राम सफेद मूसली का चूर्ण लेँ। अब इसे 1 गिलास दूध में मिक्स करके पिएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। 

पेट की परेशानी से राहत

सफेद मूसली पेट में गड़बड़ी होने पर भी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। खासतौर पर अगर आपको खाने की इच्छा नहीं हो रही है या फिर पेट में काफी ज्यादा दर्द रहता है तो इस स्थिति में यह आपके लिए हेल्दी हो सकता है। इशके लिए 1-2 ग्राम सफेद मूसली की जड़ का चूर्ण लें। अब इसे दूध में मिक्स करके पिएं। इससे पेट दर्द की परेशानी दूर होगी। साथ ही भूख भी लगेगी। 

अर्थराइटिस की रेशानी करे कम

सफेद मूसली अर्थराइटिस की समस्याओं से राहत दिलाने में भी मददगार हो सकता है। यह जोड़ों में दर्द और सूजन को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए सफेद मूसली को पीसकर इसके चूर्ण का सेवन करें। इससे जोड़ों में दर्द और अर्थराइटिस की परेशानी को दूर किया जा सकता है। 

महिलाओं के लिए सफेद मूसली काफी फायदेमंद हो सकती है। यह कई परेशानियों को दूर कर सकता है। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।  

 

Read Next

फ्रोजेन शोल्डर से राहत दिला सकते हैं ये 4 आयुर्वेदिक तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version