Doctor Verified

साइटिका दर्द के लिए कौन सा विटामिन अच्छा है? एक्सपर्ट से जानें

कई लोग साइटिका की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसा शरीर में विटामिन की कमी के कारण हो सकता है। आइए लेख में जानिए किस विटामिन की कमी के कारण साइटिका की समस्या होती है? 
  • SHARE
  • FOLLOW
साइटिका दर्द के लिए कौन सा विटामिन अच्छा है? एक्सपर्ट से जानें


Vitamin Deficiency Causes Sciatic Nerve Pain In Hindi: कई लोग साइटिका की समस्या से परेशान रहते हैं, जो एक आम समस्या है। इसमें लोगों को चलने-फिरने में परेशानी होने और कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बता दें, लंबे समय तक बैठे रहने या फिजिकल एक्टिविटी के न करने के कारण लोगों को साइटिका का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, कई बार यह शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकता है। साइटिका में तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्या के कारण हो सकती है। ऐसे में आइए नोएडा के मेट्रो अस्पताल में कंसल्टेंट फिजिशियन एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ, डॉ. सी.एल. सिंह (Dr. C.L. Singh, Consultant Physician & Diabetologist, Metro Hospital, Noida) से जानें से साइटिका की समस्या शरीर में कौन से पोषक तत्व की कमी के कारण होती है?

क्या है साइटिका की समस्या? - What Is Sciatica?

साइटिका की समस्या शरीर के निचले हिस्से में नर्व पर दबाव पड़ने के कारण होता है। इसके कारण लोगों को पीठ के निचले हिस्से से शुरू होकर पैरों तक जाता है, जिसके कारण लोगों को पीठ में दर्द, पैरों में दर्द, झुनझुनी होने, सुन्नपन होने और शरीर के निचले हिस्से में कमजोरी महसूस होने की समस्या हो सकती है, साथ ही, साइटिका की समस्या होने पर लोगों को चलने-फिरने में परेशानी और कमर के निचले हिस्से में अधिक दर्द होने की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या साइटिका के दर्द में पैदल चलना फायदेमंद होता है? जानें डॉक्टर की राय

कौन से विटामिन की कमी से साइटिका की समस्या होती है? - Which Vitamin Deficiency Causes Sciatica?

एक्सपर्ट के अनुसार, शरीर में विटामिन-बी12 और विटामिन-डी3 की समस्या के कारण लोगों को साइटिका की समस्या हो सकती है। बता दें, विटामिन-बी12 तंत्रिका तंत्र के कार्यों को बेहतर करने और इससे जुड़ी समस्याओं से राहत देने में सहायक है। शरीर में इसकी कमी होने पर लोगों को तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती है। इसके अलावा, विटामिन- डी3 हड्डियों को हेल्दी रखने और मजबूती देने में सहायक है। इसकी कमी के कारण लोगों को हड्डियों के कमजोर होने और साइटिका के दर्द होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में शरीर में विटामिन-डी3 और बी12 की कमी होने पर लोगों को साइटिका के दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

which vitamin is good for sciatica pain in hindi 01 (3)

साइटिका और विटामिन्स की कमी को दूर करने के लिए क्या करें? - What To Do To Get Relief Of Sciatica And Vitamin Deficiency?

साइटिका के दर्द, विटामिन-बी12 और विटामिन-डी3 की कमी को दूर करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो जरूर करें। इसके अलावा, साइटिका के दर्द को दूर करने के लिए डाइट में विटामिन-बी12 और विटामिन-डी3 से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करना फायदेमंद है, इनसे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। इसके अलावा, इस समस्या से बचने के लिए फिजिकल एक्टिविटीज को बढ़ावा देना जरूरी है।

विटामिन-बी12 के लिए फूड्स

शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को दूर करने और साइटिका से राहत के लिए डाइट में दूध, दही, पनीर जैसे डेयकी प्रोडक्ट्स, चुकंदर मशरूम, पालक, मांस, मछली, आलू, संतरा और सेब को शामिल करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा, सोया मिल्क, बादाम दूध, ओट मिल्क जैसे बी12 फोर्टिफाइड मिल्क उत्पाद को डाइट में शामिल करना फायदेमंद है। इनसे शारीरिक स्वास्थ्य को भी कई लाभ मिलते हैं। 

इसे भी पढ़ें: क्या साइटिका के कारण पैरों में न्यूरोपैथी (नसों से जुड़ी समस्या) हो सकती है, समझें एक्सपर्ट से

विटामिन-डी3 के लिए फूड्स

शरीर में विटामिन-डी3 की कमी के कारण भी लोगों को शरीर के निचले हिस्से के कमजोर होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में इससे राहत के लिए डाइट में पनीर, अंडे, दूध, संतरे का जूस और साबुत अनाज को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा, शरीर में विटामिन-डी3 की कमी को दूर करने और साइटिका की समस्या से राहत के लिए नियमित रूप से सुबह की 15 से 30 मिनट की धूप लें।

निष्कर्ष

शरीर में विटामिन-बी12 और विटामिन-डी3 की कमी के कारण लोगों को तंत्रिका तंत्र के कमजोर होने और इससे जुड़ी समस्या होने के कारण साइटिका की समस्या हो सकती है। इसके कारण लोगों को चलने-फिरने में दर्द होने की समस्या भी हो सकती है। यह समस्या शरीर में विटामिन-बी12 और विटामिन-डी3 जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकती है। ऐसे में इससे राहत के लिए नियामित रूप से एक्सरसाइज करें, फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ावा दें और विटामिन-बी12 और डी से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करें।

ध्यान रहे, साइटिका की समस्या होने या विटामिन-बी12 और विटामिन-डी3 की कमी होने इसको नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • साइटिका की शुरुआत कैसे होती है?

    साइटिका की समस्या पीठ के निचले हिस्से से शुरू होकर पैरों तक दर्द होने की समस्या हो सकती है। ऐसा शरीर के निचले हिस्से में तंत्रिका तंत्र में परेशानी के कारण होती है। इसके कारण लोगों को मांसपेशियों के कमजोर होने, पैरों में सुन्नता, झुनझुनी, चलने में दर्द होने जैसी समस्याएं होती हैं। 
  • साइटिका से कौन सा अंग प्रभावित होता है?

    साइटिका की समस्या में पीठ के निचले हिस्से, नितंब और पैरों में दर्द की समस्या होती है, जिसके कारण कई बार लोगों को चलने में परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। 
  • साइटिका पेन में कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

    साइटिका की समस्या से पीड़ित लोगों को हल्की एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके लिए हल्की स्ट्रेचिंग, एक्सरसाइज और शलभासन जैसे हल्के योगासनों को किया जा सकता है, जिससे साइटिका के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। ध्यान रहे, साइटिका की समस्या में योग या एक्सरसाइज संभल कर करें और एक्सपर्ट की निगरानी में करें। 

 

 

 

Read Next

क्या सच में ठंडे पानी से नहाने से वजन घटता है? डानें डॉक्टर से

Disclaimer