Which Juice is Good for Fistula: भगंदर यानी फिस्टुला (Fistula) एक गंभीर बीमारी है। इस बीमारी में आपको गंभीर दर्द और पेट से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दरअसल, भगंदर में मरीज को गुदा मार्ग के पास नसों या अंगों में जोड़ आने की वजह से सुरंग जैसा निर्माण हो जाता है। इसकी वजह से मरीज को ब्लीडिंग और मलत्याग करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही नहीं भगंदर की समस्या में मरीज को चलने-फिरने और खेलते समय गंभीर दर्द का सामना करना पड़ता है। बवासीर, भगंदर और फिशर जैसी समस्याओं में डॉक्टर मरीजों को खानपान और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हैं। यह बीमारी पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाती है, लेकिन खानपान और जीवनशैली का ध्यान रखने से इस बीमारी में परेशानियों से छुटकारा मिलता है। भगंदर में मरीजों को डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस बीमारी में फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों का सेवन करने से फायदा मिलता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं भगंदर में मरीजों के लिए फायदेमंद जूस के बारे में।
भगंदर में कौन का जूस पीना चाहिए?- Which Juice is Good for Fistula in Hindi
फिस्टुला या भगंदर की समस्या में मरीजों को डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखने से फायदा मिलता है। इस समस्या का पूर्ण इलाज सर्जरी के माध्यम से ही होता है। भगंदर के मरीजों को हाई फाइबर और पाचन तंत्र को मजबूत रखने वाले फूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है। फाइबर वाले फूड्स, साबुत अनाज और लिक्विड डाइट का सेवन करने से मरीजों को फायदा मिलता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ. एस के पांडेय कहते हैं कि, "भगंदर में मरीज अगर डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ी सावधानियों का ध्यान रखने से मरीजों की परेशानियां कम होती हैं। इस बीमारी के लक्षण दिखते ही डॉक्टर से सलाह लेकर इलाज लेना चाहिए।" डॉक्टर पांडेय कहते हैं कि डाइट में फाइबर, प्रोटीन और आयरन जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को शामिल करने से फायदा मिलता है। भगंदर में मरीजों को फास्ट फूड्स और जंक फूड्स समेत बहुत ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: भगंदर (फिस्टुला) का आयुर्वेदिक इलाज जानें आयुर्वेदाचार्य से, मिलेगा आराम
भगंदर की समस्या में इन जूस का सेवन करने से परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है-
1. संतरे का जूस
भगंदर की बीमारी में संतरे का जूस पीने से बहुत फायदा मिलता है। संतरे में मौजूद विटामिन, फाइबर और अन्य मिनरल्स मरीजों की परेशानियों को कम करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
2. पपीता का जूस
भगंदर के मरीजों के लिए पपीता का जूस पीना फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से कोलन को साफ करने में मदद मिलती है। पपीता फाइबर और पानी का अच्छा सोर्स होता है। इसका सेवन करने से मल त्याग करने में मदद मिलती है और भगंदर में होने वाली परेशानियों में फायदेमंद होता है।
3. बनाना शेक का सेवन
भगंदर की समस्या में डाइटरी फाइबर और स्टार्च से भरपूर बनाना शेक (केले का शेक) बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आंत में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं और बाउल मूवमेंट में सुधार होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है।
4. अंजीर का जूस
भगंदर में परेशानियों को कम करने के लिए अंजीर के जूस का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है। अंजीर पेट को साफ रखने और कब्ज से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर बाउल मूवमेंट को ठीक करने में भी मदद करता है।
5. एप्पल जूस का सेवन
भगंदर की समस्या में सेब के जूस का सेवन करने से परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं और बाउल मूवमेंट को ठीक करने में मदद मिलती है। रोजाना खाली पेट इस जूस का सेवन करने से मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: बादी बवासीर की समस्या में इन आयुर्वेदिक तरीकों से करें इलाज, मिलेगा फायदा
भंगदर में इलाज के साथ ही लाइफस्टाइल में बदलाव करने से बहुत फायदा मिलता है। हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने से भगंदर का उपचार सफलता पूर्वक किया जा सकता है। इसलिए ज्यादा मसाले वाला और तैलीय, खट्टा भोजन करने से बचें। सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें। भोजन समय पर करें और फाइबर से भरपूर आहार लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)