Best Cardio Exercise For Hair Growth: समय के साथ हमारी लाइफस्टाइल में बदलाव आया है। काम के बढ़ते घंटे और देर रात का जगाने की वजह से सेहत पर कई तरह के हानिकारक प्रभाव पड़ते हैं। इसके चलते कम उम्र में ही लोगों को आंखों की समस्याएं होने लगी है। इसके अलावा, स्किन और बालों से जुड़ी समस्याएं भी सामने आने लगी है। इन समस्याओं से बचने के लिए डाइट में पौष्टिक आहार और लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज को शामिल कर सकते हैं। एक्सरसाइज में कार्डियो व्यायाम ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में सहायक होते हैं। इससे स्किन और बालों से जुड़ी कई समस्याओं (Cardio Exercise Good For Hair) को दूर किया जा सकता है। आगे योग एक्सपर्ट ऋपसी अरोड़ा से जानते हैं कि कौन सी कार्डियो एक्सरसाइज बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद हो सकती हैं।
बालों की ग्रोथ के लिए कौन सी कार्डियो एक्सरसाइज करनी चाहिए? - Which Cardio Exercise Good For Hair Growth In Hindi
दौड़ना
कार्डियो एक्सरसाइज में दौड़ने को एक प्रभावी एक्सरसाइज मानी जाती है। यह हृदय को सही तरह से पंप करती है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करती है। जैसे ही आप जॉगिंग करते हैं या ट्रेडमील पर दौड़ना शुरु करते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन सिर तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचाते हैं। इससे हेयर फॉलिकल्स हेल्दी बनते हैं। इसके अलावा, दौड़ने से एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जो स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। तनाव की वजह से भी बाल झड़ सकते हैं। ऐसे में यह हार्मोन स्ट्रेस की वजह से बाल झड़ने की समस्या को कम करता है।
साइकिल चलाना
दौड़ने के बाद साइकिल चलाना बेहद ही आसान कार्डियों एक्सरसाइज है। साइकिल चलाने की एक समान गति सिर तक ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करती है। इससे बालों की ग्रोथ तेजी से होती है। साथ ही, बाल मजबूत और घने बनते हैं। इसके अलावा, बाहर साइकिल चलाते समय आप सूर्य की रोशनी में रहते हैं, जिससे आपको विटामिन डी की कमी नहीं होती है।
रस्सी कूदना
रस्सी कूदने से हृदय गति बढ़ती है, इससे बालों की ग्रोथ सही तरह से होती है। जब आप रस्सी कूदते हैं तो इससे ब्लड तेजी से शरीर के सभी अंगों तो पहुंचता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। ऐसे में आपके कंधे, पैरों और हाथों की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं। इससे बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है।
तैरना
तैराकी करने से आपकी पूरी बॉडी एक्टिव होती है। इसे एक बेहतरीन कार्डियो माना जाता है। इससे ब्रेन सही तरह से कार्य करता है और स्ट्रेस दूर होता है। दरअसल, जब आप बॉडी को पानी में आगे ले जाते हैं तो ऐसे में शारीरिक और मानसिक रूप से तालमेल बनता है। इससे ब्रेन में ब्लड फ्लो बेहतर तरह से होता है। ऐसे में झड़ते बालों से आराम मिलता है।
स्क्वाट वर्कआउट
स्क्वाट वर्कआउट बैठकर की जाने वाली एक्सरसाइज है। स्क्वाट से पैरों और पेट की मांसपेशियां मजबूत होती है। इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। स्क्वाट्स से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों की रोम मजबूत होती है। इससे बालों का ग्रोथ तेजी से होती है।
इसे भी पढ़ें : बालों की ग्रोथ के लिए लगाएं रोजमेरी स्प्रे, जानें इसे बनाने और लगाने का तरीका
कार्डियो एक्सरसाइज हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। इससे हृदय ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। इसका असर आपकी स्किन और बालों पर पड़ता है। ब्लड सर्कुलेशन ठीक होने से स्किन और बालों की समस्याएं दूर होती है। इसके अलावा, बालों की ग्रोथ के लिए आपको लाइफस्टाइल में आवश्यक बदलाव करने होते हैं। साथ ही, डाइट में पौष्टिक चीजों को शामिल करना चाहिए।