
Which Water Is Best To Drink Early Morning: पानी के सेवन करने के जुड़ी कई चीजें आपने बचपन से सुनी होगी। जैसे कि सुबह उठते ही गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए या सर्दी होने पर ही गर्म पानी पीना चाहिए। वहीं मौसम में बदलाव आने पर ज्यादातर लोग गुनगुने पानी का सेवन करना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हमें कब गर्म या कब गुनगुना पानी पीना चाहिए? हम कैसे समझें कि हमारी सेहत के लिए कब गर्म सही है और कब गुनगुना व सादा पानी। इन प्रश्नों के उत्तर देते हुए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ रेखा राधामणि ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इन सभी प्रश्नों के उत्तर दिए हैं। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानें इस बारे में।
जानिए आपको कब करना चाहिए सादे पानी का सेवन- When Should You Drink Room Temperature Water
सादा पानी यानि पानी को उबालकर ठंडा होने पर उसका सेवन करना। आयुर्वेद के मुताबिक अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो ऐसे में आपको सादे पानी का सेवन करना चाहिए। अगर आप बहुत ज्यादा थकावट, कमजोरी और सुस्ती महसूस कर रहे हैं, तो भी आपको सादा पानी पीना चाहिए। ऐसे में गर्म पानी पीने से आपकी थकावट और कमजोरी ज्यादा बढ़ सकती है। वहीं ज्यादा तेज प्यास लगने और धूप से आकर भी केवल सादे पानी का सेवन करें, अन्यथा आपको सर्दी-जुकाम हो सकता है। अगर आप ब्लींडिंग डिसऑर्डर से ग्रस्त हैं या आपको फूड पॉइजनिंग है, तो भी सादे पानी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़े- पूरा दिन गुनगुना पानी पीने सेहत को मिलते हैं 10 जबरदस्त फायदे
गर्म पानी का सेवन करना कब ज्यादा बेहतर है? When Should You Drink Hot Water
अगर आपको जल्दी वजन कम करना है, तो गर्म पानी का सेवन करना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। यह आपका मेटाबॉलिज्म तेजी से बढ़ाने में मदद करता है और वजन कम करने में मदद कर सकता है। वहीं अगर आपको खांसी-जुकाम की समस्या है या पाचन की समस्या रहती है, तो भी गर्म पानी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
गुनगुने पानी का सेवन करना कब ज्यादा बेहतर है? When Should You Drink Warm Water
गुनगुने पानी का सेवन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे जल्द वजन घटाने में मदद मिलती है। वहीं अगर आपको समय पर भूख नहीं लगती है, तो गुनगुना पानी पीने की आदत बनाएं, इससे आपको जल्द राैहत मिल सकती है। इसके साथ ही खांसी-जुकाम,बुखार और गला खराब होने पर भी गुनगुने पानी का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़े- सुबह उठ कर आप भी पीते हैं गर्म पानी? जान लें इसके गंभीर नुकसान
आयुर्वेदाचार्य द्वारा बताई इन टिप्स के जरिए आप जान सकते हैं कि आपको कब कैसा पानी पीना चाहिए। इन टिप्स के जरिए आप तय कर सकते हैं कि आपकी सेहत के लिए क्या ज्यादा बेहतर है। लेख में दी गई जानकारी अगर आपको पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version