अंजीर किसे नहीं खाना चाहिए? जानें 5 समस्याएं जिनमें अंजीर हो सकता है नुकसानदायक

 When Not to Eat Figs in Hindi: अंजीर शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। लेकिन कुछ समस्याओं होने पर इसे खाने से बचना चाहिए। 
  • SHARE
  • FOLLOW
अंजीर किसे नहीं खाना चाहिए? जानें 5 समस्याएं जिनमें अंजीर हो सकता है नुकसानदायक


When Not to Eat Figs in Hindi: सेहत के लिए वरदान अंजीर खाने के कई फायदे होते हैं। इसको नियमित खाने से पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ शरीर का मेटाबॉलिज्म भी तेज होता हैं। अंजीर शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। अंजीर स्वादिष्ट होने के साथ अधिकतर लोग इसे पसंद करते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कई परेशानियों में अंजीर खाने से बचना चाहिए। इन परेशानियों में अंजीर खाने से सेहत को नुकसान हो सकता हैं। आइए जानते हैं इन कारणों के बारे में। जिनमें अंजीर खाने से बचना चाहिए। इन समस्याओं में अंजीर खाने से शरीर को नुकसान हो सकता हैं। आइए जानते हैं अंजीर कब नहीं खानी चाहिए।

पथरी की समस्या

अगर आपको गुर्दे में पथरी हैं, तो अंजीर के सेवन से बचना चाहिए। अंजीर में पाए जाने वाला ऑक्सलेट नामक तत्व पथरी की समस्या को बढ़ा सकता है। अंजीर का ज्यादा मात्रा में सेवन शरीर को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आपको पथरी की समस्या हैं, तो अंजीर खाने से बचें।

माइग्रेन

अंजीर का सेवन माइग्रेन की समस्या को बढ़ा सकता है। अंजीर में पाए जाने वाला सल्फाइट तत्व माइग्रेन के दर्द और उसके अटैक को बढ़ा सकता हैं। माइग्रेन होने पर सूखा अंजीर खाने से बचना चाहिए। सर्दियों में माइग्रेन का दर्द काफी बढ़ जाता हैं। इससे बचने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां और ओमेगा-3 एसिड को शामिल करें।

STOMACH PAIN

पेट दर्द

अंजीर का सेवन पेट दर्द की समस्या होने पर नहीं करना चाहिए। अंजीर पेट दर्द की समस्या के साथ लूज मोशन और अपच की समस्या होने पर भी नहीं खानी चाहिए। अंजीर खाने से पेट भारी होने की परेशानी भी हो सकती हैं। इस समस्या से निपटने के लिए पेट दर्द की समस्या में अंजीर खाने से बचें।

इसे भी पढ़ें- बच्चों को खिलाएं जिंक से भरपूर ये फूड्स, मजबूत होगी इम्यूनिटी

ब्लीडिंग की समस्या

अंजीर खाने से ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। अंजीर की तासीर काफी गर्म होती है। इसको खाने से महिलाओं में ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है। इसके नियमित सेवन से रेटिनल ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है और पीरियड्स भी डेट से पहले आ सकते हैं।

लीवर की परेशानी

अंजीर खाने से लीवर की समस्या बढ़ सकती है। अंजीर के बीज थोड़े भारी होते है। इसलिए अगर आपको लीवर संबंधित परेशानी हैं, तो अंजीर खाने से बचें। अंजीर पचने में काफी समय लगाती है। जिस कारण लीवर की परेशानी बढ़ सकती है।

अंजीर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन शुरू करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

सर्दियों में जरूर खाएं शलजम, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer