Water After Food: पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। हर रोज 3-4 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है। गलत तरीके और गलत समय पर पानी पीने से सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है। जी हां, जो लोग खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं (Khana Khane ke Baad Pani) उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। चलिए कामिनेनी अस्पताल, हैदराबाद के वरिष्ठ सामान्य चिकित्सक और मधुमेह विशेषज्ञ डॉक्टर मुक्शीथ कादरी (Dr.Muqshith Quadri, Senior General Physician & Diabetologist, Kamineni Hospitals, Hyderabad) से विस्तार से जानते हैं खाना खाने के बाद पानी कब पीना चाहिए? साथ ही खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने के नुकसान भी जानें-
खाना खाने के बाद पानी कब पीना चाहिए? (When Should we Drink Water After Eating Food)
डॉक्टर मुक्शीथ कादरी बताते हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद कभी पानी नहीं पीना चाहिए। खाने को पचाने में लगभग 2 घंटे लगते हैं, इस बीच पानी पीने का असर पाचन तंत्र पर पड़ता है। इसलिए आपको खाना खाने के करीब 45-60 मिनट बाद पानी पीना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि खाना खाने से आधे घंटे पहले पानी पी लें। खाना खाने के दौरान पानी पीने से बचें। खाना के साथ या खाने के तुरंत बाद पानी पीने से एसिडिटी, ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
सही टाइम पर पानी पीने के फायदे (Khana Khane ke Baad Pani Na Pine ke Fayde)
- 1.खाना खाने के एक घंटे बाद पानी पीने से वजन नियंत्रण में रहता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो खाने के दौरान पानी पीने से बचें।
- 2.खाना खाने के बाद सही समय पर पानी पीने से पाचन सही रहता है। पाचन तंत्र मजबूत रहता है।
- 3.खाना खाने के एक घंटे बाद पानी पीने से पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है। गैस और एसिडिटी की समस्या नहीं होती है।
- 4.खाना खाने के बाद तुंरत पानी न पीने से शरीर भोजन में मौजूद पोषक तत्वों को अच्छी तरह से अवशोषित करता है।
इसे भी पढ़ें - हार्ट की सेहत में गड़बड़ होने पर दिखते हैं ये 11 लक्षण, बिल्कुल न करें नजरअंदाज
खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने के नुकसान (Side Effects of Drinking Water After Meal)
- खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं। मोटापे से बचने के लिए खाना खाने के करीब 1 घंटे बाद पानी पीना चाहिए। खाना खाने के बाद पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है।
- खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से खाना ठीक से पचता नहीं है। ऐसे में भोजन में मौजूद ग्लूकोज सड़कर चर्बी में बदल जाता है।
- खाना खाने के बाद पानी पीने से शरीर में इस ब्लड शुगर लेवल की मात्रा बढ़ सकती है। इस स्थिति में डायबिटीज होने का जोखिम बढ़ जाता है। डायबिटीज रोगियों को खाने के तुरंत बाद पानी कभी नहीं पीना चाहिए।
- खाना खाने के तुरंत बाद खाना सही से डायजेस्ट नहीं होता है। ऐसे में लोगों को अपच, गैस का शिकार होना पड़ता है।
- तला-भुना खाने के बाद पानी पीने से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं अगर आप रोजाना खाना खाने के बाद पानी पीते हैं, तो यह अल्सर का कारण भी बन सकता है।
- खाना खाने के बाद पानी पीने से महत्वपूर्ण पाचक रस और एंजाइम भी सीधे पानी में घुल जाते हैं। इससे शरीर में एंजाइमों की कमी होने लगता है, शरीर में एसिड का स्तर बढ़ जाता है। इससे एसिडिटी, ब्लोटिंग और सीने में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें - दिल के रोगों को बढ़ावा देने वाले 5 अजीब कारण, जिनका दिल से नहीं कोई सीधा कनेक्शन
खाना खाने के बाद तुरंत पानी पीने से हमेशा बचना चाहिए। क्योंकि इससे तरह-तरह की समस्याएं हो सकती हैं। स्वस्थ रहने के लिए हमेशा खाना खाने के एक घंटे बाद पानी पीना चाहिए। साथ ही पानी कभी भी खड़े होकर नहीं पानी चाहिए। बैठकर ही पानी पीना चाहिए।