Dental Care Tips For Monsoon: मॉनसून में डेंटल हेल्थ का ख्याल रखना जरूरी है। इस मौसम में हम डाइट के प्रति लापरवाह हो जाते हैं, इसका बुरा असर ओरल हेल्थ पर पड़ता है। इसके अलावा मॉनसून में नमी बढ़ने से बैक्टीरिया का खतरा दोगुना हो जाता है। अगर आप साफ-सफाई का ख्याल नहीं रखेंगे, तो आसानी से दंत रोग और ओरल हेल्थ की समस्याओं की चपेट में आ जाएंगे। लापरवाही बरतने के कारण, दांतों में कैविटी, मसूड़ों में सूजन, दांत दर्द आदि समस्याएं हो सकती हैं। मॉनसून में दांतों की सेहत का ख्याल रखने के लिए कुछ आसान टिप्स फॉलो कर सकते हैं। इन टिप्स को विस्तार से आगे जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
1. ड्राई टूथब्रश से दांतों को साफ करें- Use Dry Toothbrush
मॉनसून के दौरान वातावरण में नमी बढ़ जाती है। इस वजह से टूथब्रश में बैक्टीरिया ग्रो होने की आशंका ज्यादा होती है। बारिश के मौसम में अपने टूथब्रश को साफ और ड्राई रखना चाहिए। टूथब्रश को वॉशरूम में रखने से बचें। टूथब्रश को इस्तेमाल के बाद कुछ देर धूप में जरूर रखना चाहिए। टूथब्रश पर यूवी रेज पड़ने से बैक्टीरिया को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
2. टूथब्रश बदलें- Change Your Toothbrush
डेंटल हेल्थ का ख्याल रखना चाहते हैं, तो टूथब्रश को बदलें। सीजन में कम से कम एक बार टूथब्रश बदलना चाहिए। समय के मुताबिक बात करें, तो हर 2 से 3 महीनों में एक बार टूथब्रश जरूर बदलना चाहिए। हमारे दांतों की तरह, टूथब्रश में भी कीटाणु जमा होने लगते हैं। जैसे ही नया सीजन आए, पुराना टूथब्रश इस्तेमाल करना बंद कर दें। साथ ही टूथब्रश को रोज इस्तेमाल के बाद गर्म पानी से साफ करके सुखाएं।
3. सीजनल फल और सब्जियां खाएं- Eat Seasonal Fruits and Vegetables
अपनी डाइट में सीजनल फल और सब्जियों को शामिल करें। मॉनसून में स्ट्रॉबेरी, लॉकी, तरोई, खीरा, सेब जैसी चीजों का सेवन करें। इस मौसम में मीठी चीजों का सेवन करने से बचें। मॉनसून में भुट्टा, ताजा पका हुआ भोजन, सूप का सेवन करना चाहिए।
4. मॉनसून में ज्यादा गर्म ड्रिंक्स न पिएं- Avoid Hot Beverages
मॉनसून में ठंडक बढ़ जाती है। इस मौसम में लोग चाय-कॉफी का ज्यादा सेवन करने लगते हैं। लेकिन इस आदत से बचना चाहिए। गर्म मौसम में ज्यादा चाय या कॉफी पीने से दांतों में कैविटी हो सकती है। चाय, कॉफी और हॉट चॉकलेट जैसी ड्रिंक्स में चीनी की मात्रा ज्यादा होती है। साथ ही ज्यादा गर्म ड्रिंक पीने से दांतों में सेंसिटिविटी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- बच्चों के दांत और मसूड़ों को खराब करती हैं उनकी ये 5 खराब आदतें, अभी से बरतें सावधानी
5. हाथों की सफाई से दांत रहेंगे हेल्दी- Clean Your Hands
मॉनसून में दांतों की सेहत का ख्याल रखने के लिए हाथों की सफाई पर गौर करें। अब आप सोच रहे होंगे कि हाथों की सफाई का डेंटल हेल्थ से क्या कनेक्शन है। दरअसल जब हम गंदे हाथों से खाना खाते हैं, तो बैक्टीरिया खाने के जरिए दांत या मुंह में चिपक जाते हैं, इससे दांतों में सड़न होती है। वहीं जो लोग दांत से नाखून काटते हैं, उन्हें भी दंत रोग होने का खतरा रहता है। इसलिए जब भी खाना खाएं, हाथों की सफाई पर गौर करें। खासकर मॉनसून में जब संक्रमण का खतरा दोगुना होता है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version