बालों में तेल कब और कैसे लगाना चाहिए? जानें हेयर ऑयलिंग का सही तरीका

How To Apply Hair Oil: इस आर्टिकल में जानिए बालों में तेल लगाने का सही तरीका और तेल कब लगाना चाहिए। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों में तेल कब और कैसे लगाना चाहिए? जानें हेयर ऑयलिंग का सही तरीका

How To Apply Hair Oil: बालों में तेल लगाने से बाल मजबूत और घने बनते है। अधिकतर लोग ये बात, तो जानते है लेकिन क्या आप जानते है अगर आप गलत तरीके से बालों में तेल लगाते है, तो बालों को फायदे की जगह कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। बालों में सही तरीके से तेल लगाने से बालों की कई समस्याएं आसानी से दूर होती हैं। तेल बालों को पोषण देकर उन्हे झड़ने से रोकता है और ड्राईनेस की समस्या को दूर करने में मदद करता हैं। हफ्ते में एक या दो बार तेल से बालों की मसाज अवश्य करनी चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं बालों में तेल कब और कैसे लगाना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि बालों में तेल कब और कैसे लगाएं।

बालों में कब लगाएं तेल

बालों को हेल्दी और मजबूत रखने के लिए हफ्ते में एक से दो बार गुनगुने तेल से बालों की मालिश करनी चाहिए। ध्यान रखें बालों को शैंपू करने से पहले ही उनमें तेल लगाएं। बालों में तेल शैंपू करने से 2 से 3 घंटे पहले लगा सकते हैं। या फिर अगर आपको सुबह बाल धोने हैं, तो रात को भी तेल लगा कर सो सकते है। शैंपू करने के बाद बालों में तेल लगाने से बचें। क्योंकि इससे बालों में धूल-मिट्टी और गंदगी चिपकने का खतरा बना रहता है। जिससे बाल खराब हो सकते हैं। कही बाहर जाने से पहले भी बालों में तेल लगाने से बचें। ऐसा करने से बालों पर गंदगी चिपक सकती हैं। सही समय पर बालों पर तेल लगाने से बाल मजबूत होने के साथ उनमें डैंड्रफ की समस्या भी नहीं होती। बालों पर तेल लगाने के लिए मौसम के अनुसार ही तेल चुनें।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में पिएं सोंठ वाला दूध, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे

hair oiling

बालों में तेल कैसे लगाएं

  • बालों में तेल लगाने के लिए सबसे पहले तेल को हल्का गुनगुना करें।
  • उसके बाद जब तेल थोड़ा ठंडा हो जाएं, तो उस तेल में उंगलियों को डुबो कर हल्के हाथ से स्कैल्प की मसाज शुरू करें।
  • बालों की अच्छे से मसाज करने के लिए बालों को दो हिस्सों में बांट लें।
  • उसके बाद पहले स्कैल्प पर फिर बालों में हल्के हाथ से तेल लगाना शुरू करें।
  • बालों की मसाज करते समय हथेलियों का प्रयोग न करें। 
  • बालों की मसाज करने के लिए उंगलियों की मदद लें और उंगलियों पर बार-बार तेल लगाते रहे।
  • बालों पर तेल लगाने के बाद हल्के गर्म पानी में टॉवल को भिगोए।
  • उसके बाद टॉवल को 5 से 10 मिनट के लिए बालों पर बांध लें।
  • ऐसा करने से स्कैल्प के रोम छिद्र खुल जाते हैं। जिससे तेल स्कैल्प में अच्छे से अवशोषित होता है।
  • तेल लगाने के बाद 2 से 3 घंटे बाद बालों को धो सकते हैं। या फिर सुबह ही बालों को वॉश करें।
  • बालों में इस तरह तेल लगाने से बाल मजबूत होने के साथ चमकदार भी बनेगें और झड़ने से भी बचेंगे। लेकिन अगर आपने बालों पर कोई ट्रीटमेंट कराया हैं, तो हेयर एक्सपर्ट से बात करके ही बालों में तेल लगाएं। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

नहाने के बाद बालों में लगाएं ये 5 चीजें, बाल टूटने की समस्या होगी कम

Disclaimer