Wheat Flour Hair Mask For Shiny Hair: गेंहू के आटे का नाम सुनते ही आपको केवल उसकी रोटी का ही ध्यान आता होगा। लेकिन गेंहू के आटे के इस्तेमाल से बालों को चमकदार बनाने के साथ उन्हे मजबूत भी बनाया जा सकता हैं। गेंहू का आटा बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से बाल तेजी से बढ़ते हैं। कई लोग बालों की देखभाल करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल बालों के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे में बालों को खूबसूरत बनाने के लिए घर पर आसानी से गेंहू के आटे के हेयर मास्क बनाए जा सकते हैं। आइए जानते मास्क बनाने के तरीके के बारे में।
1. गेहूं के आटे और ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क
सामग्री
गेहूं का आटा - 2 चम्मच
जैतून का तेल -3 चम्मच
बनाने का तरीका
गेहूं के आटे और ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क बनाने के लिए दोनों सामग्री को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा करने से बाल मजबूत बनने के साथ चमकदार भी बनेंगे।
टॉप स्टोरीज़
2.गेंहू का आटा और दही का हेयर मास्क
सामग्री
गेहूं का आटा - 2 चम्मच
खट्टा दही- 2 चम्मच
बनाने का तरीका
.गेंहू का आटा और दही का हेयर मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर 20 मिनट के लिए लगा लें। उसके बाद बालों को शैंपू करके वॉश करें। ये हेयर पैक बालों से डैंड्रफ दूर करने के साथ बाल चमकदार भी बनाता है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में अंजीर खाने से सेहत को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें खाने का तरीका
3. गेंहू का आटा और नारियल तेल का हेयर मास्क
सामग्री
गेहूं का आटा - 2 चम्मच
नारियल का तेल -3 चम्मच
बनाने का तरीका
गेंहू का आटा और नारियल तेल का हेयर मास्क बनाने के लिए दोनों सामग्री को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को शैंपू करके वॉश करें। ये पैक बालों की ड्राईनेस को दूर करके उन्हें चमकदार बनाने में मदद करता हैं।
बालों को चमकदार बनाने के लिए इन हेयर मास्क को ट्राई किया जा सकता हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपने बालों पर कोई ट्रीटमेंट कराया है, तो हेयर एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही इनका प्रयोग करें।
All Image Credit- Freepik