आपके शरीर का आकार ही बता देता है आपका स्वास्थ्य, जानें क्या कहता है आपका बॉडी शेप

आपने अक्सर अलग-अलग बॉडी शेप वाले लोग देखे होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन सा आकार परफेक्ट होता है? अगर नहीं तो जानें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
आपके शरीर का आकार ही बता देता है आपका स्वास्थ्य, जानें क्या कहता है आपका बॉडी शेप


क्या आप जानते हैं कि आपके शरीर का आकार आपके स्वास्थ्य के बारे में कितनी सटीक जानकारी देता है? अगर नहीं तो इस लेख के जरिए हम आपको आपके बॉडी शेप से जुड़ी ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। जी हां, आपका बॉडी शेप आपके स्वास्थ्य से जुड़े कई राज खोलता है लेकिन यह जानना बहुत जरूरी है कि ये सिर्फ एक कारक है। सभी प्रकार के आकार और साइज वाले लोग स्वस्थ होते हैं या फिर उन्हें ह्रदय रोगों व डायबिटीज का खतरा होता है। आप अपने स्वास्थ्य की अधिक जानकारी जैसे ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रोल और अन्य चीजों के लिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें ताकि आप भविष्य में फिट रहें।   

body shape

शरीर का आकार बताएगा स्वास्थ्य

एक्टोमोर्फ (Ectomorph (skinny guy)

शरीर के आकार को कुछ भागों में बांटा गया है, जिसमें से पहला है एक्टोमोर्फ। इस प्रकार के बॉडी आकार वाले लोग काफी पतले होते हैं, इनकी हड्डियां काफी पतली होती हैं और घुटने भी छोटे होते हैं। इस प्रकार की बॉडी शेप वाले लोग छाती और पीछे से पतले होते हैं। फैशन मॉडल, दौड़ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले एथलीट इस प्रकार के बॉडी शेप वाले होते हैं। हालांकि ये लोग भले ही पतले दिखाई देते हों और वजन बढ़ाना कितना ही मुश्किल क्यों न हो उम्र बढ़ने पर इनका बॉडी फैट बहुत बढ़ जाता है। दरअसल ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इनका शरीर बड़ी तेजी से खाना अवशोषित करता है।

इसे भी पढ़ेंः बिना दूध की चाय आपकी सेहत को दुरुस्त रखने में करती है मदद, जानें दूध की चाय से होने वाले 5 नुकसान

एंडोमोर्फ (Endomorph)

इस प्रकार की बॉडी शेप वाले लोगों में आमतौर पर अधिक बॉडी फैट और मांसपेशियां होती है जबकि इनके कंधे छोटे और हड्डियों का आकार बड़ा होता है। फुटबॉल खेलने वाले खिलाड़ी आमतौर पर इसी प्रकार के होते हैं। इन लोगों का बड़ी आसानी से वजन बढ़ जाता है, विशेषकर बेली और हिप्स पर। इसके साथ ही इन लोगों के लिए वजन घटाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपकी बॉडी हाई कार्ब को बर्न करने के बजाए उसे अधिक मात्रा में स्टोर करना शुरू कर देती है। 

मीसोमोर्फ (Mesomorph)

इस प्रकार के बॉडी आकार वाले लोग एथलीट होते हैं। इनकी बॉडी मजबूत और कंधे चौडे होते हैं। इस प्रकार की बॉडी शेप वाले लोगों की कमर पतली होती है और बॉडी फैट लो होता है। दरअसल ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ये लोग प्राकृतिक रूप से मजबूत होते हैं और बड़ी आसानी से वजन बढ़ा लेते हैं। इस प्रकार की बॉडी शेप वाले लोगों के लिए बॉडीबिल्डिंग एक बेहतर विकल्प साबित होता है।

इसे भी पढ़ेंः रात को सोते वक्त चाय पीने से नींद जाएगी नहीं बल्कि आएगी, ये 5 चाय हैं झट से नींद लाने में फायदेमंद

body shape

पियर शेप (Pear Shape)

इस प्रकार की बॉडी शेप वाले लोगों का ऊपरी हिस्सा पतला होता है और निचला हिस्सा बहुत चौड़ा ठीक नाश्पाती जैसा। इस प्रकार के आकार वाले लोगों के हिप्स और जांघों पर अधिक फैट जमा होता है। यह आकार महिलाओं में आमतौर पर देखा जाता है और ये उस कारण का हिस्सा हो सकती है, जिसमें अक्सर महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक जीवन व्यतीत करती है। दरअसल पुरुषों का बेली फैट महिलाओं की तुलना में ज्यादा होता है, जिसके कारण उन्हें अधिक स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं।  एक अध्ययन में पाया गया है कि कूल्हों और जांघों में फैट को कुछ बीमारियों के लिए कम बाधाओं से जोड़ा गया है।

सेब के आकार (Apple Shape)

सेब के आकार वाले बॉडी शेप के लोगों के पेट के आस-पास अधिक फैट जमा होता है जबकि उनके शरीर का निचला हिस्सा पतला होता है। यह आकार पुरुषों में आम होता है और यह पियर शेप की तुलना में आपके स्वास्थ्य के लिए अधिक खतरनाक होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बेली फैट को अक्सर आपके आंतरिक अंगों के आस-पास अधिक फैट का संकेत माना जाता है। यह आकार हृदय रोग, कैंसर, टाइप 2 डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रोल से अधिक निकटता से जुड़ा हुआ है।

Read more articles on miscellaneous In Hindi

Read Next

ठंड से बचने के लिए करते हैं इलेक्ट्रिक हीटिंग पैड्स और कंबल का इस्तेमाल? जान लें आपके लिए कितना है खतरनाक

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version