बढ़ती ठंड से बचने के लिए तरह-तरह की चीजें अपनाते हैं जो उनको गरम रखने में मदद करे। कई लोग छोटे बच्चों के लिए इलेक्ट्रिक कंबल का इस्तेमाल करते हैं जिससे की बच्चों को ठंड से बचाया जा सके। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसी चीजों के इस्तेमाल करने के फायदे और नुकसान?
ठंड से बचाव करना बहुत ही जरूरी है। जिसके लिए कई लोग तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे ही की लोग इलेक्ट्रिक हीटींग पैड और कंबल का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही कई लोग गरम पानी की बोतल का भी इस्तेमाल करते हैं जो आपको गरम करने का काम करती है।
भारत में ठंड का प्रकोप उत्तर भारत में सबसे ज्यादा होता है। इन जगहों पर शीतलहर और बर्फबारी होती रहती है। जिसकी वजह से ठंड और भी बढ़ जाती है। अब इतनी ठंड से बचने के लिए लोगों को कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करना पड़ता है जो उनको ठंड के प्रकोप से बचा सके।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1901 के बाद दूसरी बार इस साल यानी 2019 में इतनी ज्यादा ठंड उत्तर भारत के इलाकों में आई है। इससे पहले साल 1997 में इतना ज्यादा तापमान नीचे गिरा था।
इसलिए लोग भी अपने आपको और अपने बच्चों को बचाने के लिए गरम कपड़ों के साथ घर और कमरों को बंद रखने के लिए ब्लोअर, गरम पानी की बोतल, इलेक्ट्रिक कंबल और इलेक्ट्रिक हीटींग पैड का इस्तेमाल करते हैं। इन सबके अलावा कुछ लोग लकड़ियों को जला कर अपने आपको सेकने का काम करते हैं। इन सभी चीजों से लोगों को कई हद तक ठंड से राहत मिल जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इलेक्ट्रिक कंबल और इलेक्ट्रिक हीटींग पैड से आपके स्वास्थ्य पर क्या बुरा असर पड़ता है।
इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं सर्दियों में मूंगफली खाने के ये 5 फायदे, वजन घटाने में भी है फायदेमंद
हीटींग पैड के नुकसान
ज्यादातर लोग ठंड में अपने आपको ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए इलेक्ट्रिक हीटींग पैड का इस्तेमाल करते हैं। आप जब गरम पानी की बोतल का इस्तेमाल करते हैं तो आप अपने मुताबिक ही पानी को गरम करके उसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वहीं जब आप इलेक्ट्रिक हीटींग पैड का इस्तेमाल करते हैं तो ये कई बार ज्यादा गरम होने की वजह से आपको जला देता है जो कि आपके लिए नुकसानदायक है। 2006 के एक अध्ययन के मुताबिक, इलेक्ट्रिक वाले कंबल से बल्कि ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
आग लगने का खतरा
इलेक्ट्रिक हीटींग पैड्स या फिर इलेक्ट्रिक कंबल हो दोनों में ही आग लगने का खतरा बहुत ज्यादा होता है। दोनों ही चीजें ज्यादा पॉवर की होती है जिससे कई बार शॉर्ट सर्किट भी हो जाता है। इससे बचने के लिए आपको जरूरत है कि आप इस तरह की जो भी वस्तु लें उसमें सावधानी जरूर बरतें।
इसे भी पढ़ें: सर्दी में खुद को रखना है गर्म और रहना है बीमारी से दूर, तो आजमाएं ये 5 देसी सुपरफूड
गर्भवती महिलाएं रखें ध्यान
गर्भवती महिलाओं को इलेक्ट्रिक हीटींग पैड्स या फिर इलेक्ट्रिक कंबल का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। साल 1998 के एक अध्ययन के मुताबिक, गर्भवती महिलाओं को इलेक्ट्रिक हीटींग पैड्स या फिर इलेक्ट्रिक कंबल का इस्तेमाल करने से इसका सीधा असर उनकी बच्चे पर पड़ता है जिससे महिलाओं में मिसकैरेज का खतरा बढ़ जाता है।
Read more articles on Miscellaneous in Hindi